IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

59 ,69,79 और 89 को हिंदी में क्या बोलते है?

By Proud Skill

Updated on:

59, 69, 79, 89 In hindi: गिनती हमारे दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले सबसे साधारण चीजों में से एक है, जिसके बिना लगभग अधिकतर कामों को कर पाना संभव ही नहीं है। गिनती गणित का एक अहम हिस्सा है, जिसके बिना गणित का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

और आजकल बहुत सारे आविष्कारों को करने के लिए गणित का ही उपयोग किया जाता है, इसीलिए गिनती और गणित हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। आमतौर पर देखा जाए तो गिनती एक बहुत ही साधारण सी चीज है, जिसे हम लोग बचपन से ही स्कूलों में सीखते आए हैं। और वर्तमान में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जिसे गिनती नहीं आती होगी।

आप सभी तो जानते ही हैं कि आज के समय में लोग साधारण बातचीत के दौरान इंग्लिश शब्दों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। ठीक इसी तरह से वर्तमान में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो की हिंदी में गिनती बोलने की जगह इंग्लिश में बोलना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि आमतौर पर देखा जाए तो गिनती को इंग्लिश के मुकाबले हिंदी में उच्चारित करना थोड़ा कठिन साबित होता है, और हिंदी के मुकाबले इंग्लिश में गिनती बोलना और याद रखना ज्यादा सरल साबित होता है। यही कारण है कि वर्तमान में अधिकतर लोग हिन्दी में गिनती बोलने की जगह इंग्लिश में बोलना ज्यादा सुविधाजनक और आसान समझते हैं।

वैसे देखा जाए तो गणित में कुछ ऐसे अंक होते हैं, जिन्हें हिंदी में उच्चरित करना काफी कठिन होता है और ज्यादातर लोग उन अंको में कंफ्यूज भी हो जाते हैं कि आखिर उनका सही उच्चारण क्या होना चाहिए?, जैसे कि- 59, 69, 79 और 89। आज भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनके मन में यह प्रश्न जरूर होता है कि आखिर ’59 ,69,79 और 89′ इन अंकों को हिंदी में क्या बोला जाता है?, और इनका सही उच्चारण क्या होता है?

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्हें 59, 69, 79 और 89 का सही उच्चारण करने में कठिनाई होती है या आपको इन अंकों के सही उच्चारण के बारे में नहीं पता है, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए 59 ,69,79 और 89 के सही उच्चारण और 59 ,69,79 और 89 को हिंदी में क्या बोलते है? इस विषय के बारे में बताएंगे। तो आइए बिना समय गंवाए इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

59 ,69,79 और 89 को हिंदी में क्या बोलते है?

59 ,69,79 और 89 को हिंदी में क्या बोलते है?

आजकल के शिक्षा प्रणाली को देखा जाए तो हिंदी के मुकाबले इंग्लिश भाषा को अधिक महत्वता दी जा रही है, और वर्तमान में इंग्लिश भाषा की बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण ज्यादातर स्कूलों में हिंदी में पढ़ाने की बजाय इंग्लिश में पढ़ना ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि आजकल के बच्चों को हिंदी में गिनती के बारे में जानकारी नहीं होती है। लेकिन इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी गिनतियों के बारे में जानकारी रखना जरूरी है। वैसे तो हिंदी में भी गिनती को याद रखना आसान ही होता है, लेकिन गणित के कुछ ऐसे अंक होते है जैसे कि 59 ,69,79 और 89, जिन्हें हिंदी में बोलना थोड़ा कठिन होता है। तो आइए इन अंकों के सही उच्चारण के बारे में एक-एक करके जानते हैं-

59 को हिंदी में क्या बोलते है?

यदि बात करें कि 59 को हिंदी में क्या कहा जाता है, तो आपको बता दें कि 59 गणित भाषा का एक अंक होता है, जिसे हिंदी में ‘उनसठ’ कहा जाता है। और 59 को ‘उ+न+स+ठ’ इस तरह से उच्चारित किया जाता है। इसे हिंदी में उच्चारण करना बिल्कुल आसान होता है। और 59 को इंग्लिश में Fifty Nine कहा जाता है।

59 गिनती में 58 के बाद और 60 के पहले आने वाला एक प्राकृतिक संख्या है, इसके साथ ही यह एक अभाज्य संख्या भी है। अभाज्य संख्या कहने का मतलब यह है कि 59 एक ऐसा अंक है जो कि केवल खुद से और 1 से ही विभाजित हो सकता है। अभाज्य संख्या मतलब ऐसी संख्या जो कि केवल एक और खुद से ही विभाजित होते हैं।

read also – 100+ Funny Facts in Hindi 

69 को हिंदी में क्या बोलते है?

अब आपने 59 को हिंदी में क्या बोला जाता है, और किस तरह से उच्चारित किया जाता है इसके बारे में तो जान ही लिया। तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर 69 को हिंदी में क्या बोला जाता है

यदि बात करें कि 69 को हिंदी में क्या बोलते है?, तो आपको बता दें कि 69 को हिंदी में ‘उनहत्तर’ बोला जाता है। जिसमें उन् का अर्थ एक कम, और हत्तर का अर्थ सत्तर होता है,

जिसका पूरा मतलब यह है कि ऐसा नंबर जो कि 70 से एक कम हो, यानी कि 69 (उनहत्तर)। 69 गणित का एक ऐसा संख्या है जो की 68 के बाद और 70 के पहले आता है, और यदि बात करें 69 के इंग्लिश उच्चारण की तो इसे इंग्लिश में Sixty Nine कहा जाता है। 

79 को हिंदी में क्या बोलते है?

अब बात करें कि आखिर 79 को हिंदी में क्या बोला जाता है, तो आपको बता दें कि इस का सही उच्चारण ‘उन्यासी’ होता है, जिसका सीधा और सरल सा मतलब गणित की ऐसी संख्या जो कि उपरोक्त प्रकार से एक कम अस्सी हो यानी की 79। और इसके इंग्लिश उच्चारण की बात करें तो 79 को इंग्लिश में Seventy Nine कहा जाता है।

79 गिनती में 78 के बाद और 80 से पहले आने वाली एक प्राकृतिक संख्या होती है, इसके साथ ही 79 एक अभाज्य संख्या भी है, जो कि केवल खुद से और एक (1) से ही विभाजित हो सकता है। 

89 को हिंदी में क्या बोलते है?

अब अपने 59, 69 और 79 तीनों अंको को हिंदी में क्या बोला जाता है और किस तरह से उच्चारित किया जाता है, इसके बारे में तो जान ही लिया है। तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर 89 को हिंदी में क्या बोला जाता है।

आपको बता दे की 89 को हिंदी में ‘नवासी’ कहां जाता है, जिसका सही उच्चारण ‘न+वा+सी’ इस तरह से है। 89 का मतलब ऐसी संख्या जो की 80 से ऊपर या अधिक हो यानी की न, नव या नौ अस्सी से ऊपर या अधिक। इसके साथ ही 89 88 के बाद और 90 से पहले आने वाली एक प्राकृतिक संख्या है, जिसे इंग्लिश में Eighty Nine जाता है। इसके साथ ही 89 गणित भाषा का 24वा अभाज्य संख्या है, जो कि केवल खुद से और एक से ही विभाजित हो सकता है।

निश्कर्ष:

आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले साधारण गणित संख्याओं के हिंदी उच्चारण यानी की 59 ,69,79 और 89 को हिंदी में क्या बोलते है?, इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है।

उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप सभी को हमारे इस आर्टिकल के जरिए इस विषय के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

Leave a Comment