IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

15+ छुहारा खाने के फायदे — 15+ Benefits of Dried Dates in Hindi

By Proud Skill

Published on:

15+ छुहारा खाने के फायदे — 15+ Benefits of Dried Dates in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “15+ छुहारा खाने के फायदे — 15+ Benefits of Dried Dates in Hindi”।

हमारे बड़े बुजुर्गों को अक्सर कहते सुना होगा कि — दूध, दही, घी, बादाम, छुहारा (छुहारे) खाया करो,

तभी शरीर में बल रहेगी। तो दूध, दही, घी और बादाम के भी कई फायदे हम सभी ने जानते हैं, लेकिन क्या आप छुआरे के फायदे जानते हैं?

इस सुपर फूड सें गजब का स्टेमिना बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है। आजके Article पर आप जानेंगे — 15+ छुहारा खाने के फायदे — 15+ Benefits of Dried Dates in Hindi.

15+ छुहारा खाने के फायदे — 15+ Benefits of Dried Dates in Hindi

छुहारा खाने के फायदे

दोस्तों, ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह शरीर की कई समस्याएं और बीमारियों को दूर रखने में प्रभावी हैं।

मार्केट में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स उपलब्ध होते हैं, जिनमें छुहारा भी शामिल है।

छुहारे में कई प्रकार के पोषक तत्व और औषधिय गुण पाए जाते हैं जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं।

इसके सेवन से वजन कम करने से लेकर शरीर की कई अन्य परेशानी जैसे- बालों का झड़ना, एनीमिया, स्किन की समस्याएं इत्यादि दूर हो सकती हैं।

छुहारा की गिनती सूखे मेवों में की जाती है, जिसके कई लाभ हैं। इसके गुणों की वजह से इसके पेड़ को जीवन का वृक्ष, रेगिस्तान की रोटी आदि नामों से जाना जाता है।

इसके चार प्रकार हैं, जिनमें से एक छुहारा (सूखा खजूर) भी है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और मीठा होता है।

खजूर की ही तरह छुहारा भी कई गुणों से भरपूर होता है, लेकिन खजूर की तुलना यह थोड़ा कम प्रभावी माना जाता है।

तो आइए जानते है — 15+ छुहारा खाने के फायदे — 15+ Benefits of Dried Dates in Hindi.

15+ छुहारा खाने के फायदे (01 – 05)

1. वजन बढ़ाने में फायदेमंद

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो छुहारा इसमें आपकी मदद कर सकता है। वजन बढ़ाने के लिए छुहारा दूध के साथ लेना बहुत ही लाभकारी होता है।

क्योंकि इससे उनका वजन बढ़ता है और आप दुबलेपन से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही आपके शरीर को जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं।

2. पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

छुहारे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन रस के स्त्राव को बढ़ाता है। हालांकि, एक दिन के भीतर ज्यादा छुहारों का सेवन हानिकारक हो सकता है

क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में कैलोरी होती है। रोजाना 2 से 3 छुहारे के सेवन से पेट साफ होता है।

3. मांसपेशियों को मजबूत बनाए

मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए अक्सर लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक्सरसाइज के साथ प्रोटीन मसल्स मास को बढ़ाता है

और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। छुहारे में भी समृद्ध मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है,

जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता है। शारीरिक मांसपेशियों के साथ-साथ छुहारा कार्डियोमायोपैथी (हृदय की मांसपेशियों का रोग) के दौरान हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

फिलहाल, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है।

4. सूजन कम करने में फायदेमंद

छुहारा शरीर में सूजन की समस्याओं को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के भरपूर गुण पाए जाते है।

आप छुहारा का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में सूजन की समस्या से राहत मिलती है।

छुहारा अर्थराइटिस की वजह से शरीर में होने वाले सूजन और लिवर में होने वाले सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है।

5. हड्डियों को मजबूत बनाए

दूध और छुहारा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और छुहारे में मौजूद फायबर शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं।

जिनमें से एक हड्डियों का मजबूत होना और हड्डियों के दर्द को दूर करना भी होता है।

15+ छुहारा खाने के फायदे (06 – 10)

6. कैंसर की रोकथाम करे

छुहारा कैंसर से बचाए रखने के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। इस पर हुए एक शोध में पाया गया है कि छुहारे में एंटीट्यूमर और एंटी कैंसर गुण होते हैं,

जो कैंसर के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही छुहारे खाने के लाभ यह भी हैं कि यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ा सकता है,

जिससे आंत स्वस्थ बनी रह सकती हैं। साथ ही, यह आंत के कैंसर (कोलन कैंसर) की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम भी कर सकता है।

7. पेट के लिए फायदेमंद

पोटैशियम और फाइबर से भरपूर छुहारा पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है। छुहारे और दूध का एक साथ सेवन करने से पाचन सही हो सकता है।

साथ ही कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है। छुहारे और दूध का मिश्रण एंजाइम को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता है।

8. डायबिटीज में भी लाभदायी

दूध और छुहारे का सेवन सिर्फ हार्ट संबंधी परेशानी ही दूर नहीं करता, बल्कि इससे ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है।

यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध और छुहारे का सेवन काफी लाभदायी होता है। आप छुहारों को दूध में भिगोकर इनका सेवन कर सकते हैं।

9. संक्रमण से राहत दिलाए

जैसा कि हमने लेख के शुरूआत में बताया है कि छुहारा कई गुणों से समृद्ध होता है और ऐसा ही एक गुण है एंटीमाइक्रोबियल।

यह गुण न केवल संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है बल्कि उन्हें दोबारा पनपने से भी रोक सकता है।

इस आधार पर यह माना जा सकता है कि छुहारे का सेवन कर संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

10. हार्ट के लिए फायदेमंद

छुहारा हृदय के लिए काफी फायदेमंद होता है। छुहारे में फैट की मात्रा कम होती है और कोलेस्ट्रोल की मात्रा भी ना के बराबर ही होती है।

यही नहीं, छुहारा बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का भी काम करता है, जिससे हृदय संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

15+ छुहारा खाने के फायदे (11 – 15)

11. मासिक धर्म में फायदेमंद

मासिक धर्म में छुहारा का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। अक्सर ज्यादातर महिलाओं के शारीरिक कमजोरी के कारण मासिक धर्म असमय से आने लगती है।

लेकिन नियमित रूप से छुहारे का सेवन करने से मासिक धर्म प्राकृतिक रूप से समय पर होने लगता है। इसलिए महिलाओं को छुहारे का सेवन जरूर करना चाहिए।

12. ऊर्जा बढ़ाने में छुहारे खाने के लाभ

छुहारे की गिनत एक एनर्जेटिक फूड के तौर पर भी की जा सकती है। बता दें कि छुहारे में लगभग 70 प्रतिशत तक कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं।

यह आसानी से ग्लूकोज में बदल कर ब्लड में पहुंच जाता है, जो शरीर के लिए ऊर्जा का स्रोत बन सकता है।

इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि छुहारा शरीर को ऊर्जावान बनाने में कारगर साबित हो सकता है।

13. स्किन और बालों के लिए कारगर

स्किन और बालों के लिए दूध और छुहारा काफी लाभदायक हो सकते हैं.

इससे न सिर्फ स्किन का ग्लो बढ़ सकता है बल्कि यह कई विटमिन की कमियों को पूरा करने में भी मदद कर सकता है साथ बालों के झड़ने को रोकने के लिए लाभकारी हो सकता है.

14. कमजोरी दूर करे

रोजाना दूध और छुहारे का सेवन शरीर को मजबूत बनाता है और कमजोरी को दूर भगाता है। अत्यधिक दुबले-पतले व्यक्ति अगर रोजाना 250 ग्राम दूध में छुहारे उबालकर इसका सेवन करते हैं

तो इससे उन्हें मोटापा बढ़ाने में मदद मिलती है। यानी दुबले-पतले लोगों को वजन बढ़ाने में भी छुहारे का सेवन लाभकारी होता है।

15. एनीमिया की समस्या में लाभकारी

एनीमिया की समस्या का मुख्य कारण शरीर में आयरन की कमी को माना जाता है। वहीं, इस कमी को पूरा करने के लिए छुहारे खाने के फायदे देखे जा सकते हैं।

दरअसल, छुहारा आयरन से समृद्ध होता है। इसका इस्तेमास आयरन सप्लीमेंट्स के तौर पर किया जा सकता है।

यह बिना किसी दुष्प्रभाव के आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। वहीं, इस बात का भी ध्यान रहे कि एनीमिया की समस्या में डॉक्टरी उपचार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

15+ छुहारा खाने के फायदे (16 – 17)

16. बिस्तर पर पेशाब रोग दूर करें

छुहारे खाने से पेशाब का रोग दूर होता है। बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आता हो तो दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा।

छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह शक्ति पहुंचाते हैं।

17. बालों को रखे स्वस्थ

बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक है आयरन की कमी से होने वाला एनिमिया। इस समस्या में भी छुहारे का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

रिसर्च के अनुसार छुहारे में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो एनिमीया को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकती है।

इससे एनिमीया के कारण होने वाले बालों की क्षती को भी रोका जा सकता है।

Note : Article में सुझाए गए Tips और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें।

किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (15+ छुहारा खाने के फायदे — 15+ Benefits of Dried Dates in Hindi)

आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment