IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai

By Proud Skill

Published on:

भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai”। भूटान दुनिया के सबसे रहस्यमय देशों में से एक। भूटान एकमात्र ऐसा देश है, जिसने विकास से ज्यादा कुदरत को प्राथमिकता दी है। पूरी दुनिया में सबसे खुशहाल देश के रूप में जाना जाने वाला भूटान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस देश में जंगल, पहाड़ और उससे जुड़े मैत्रीपूर्ण मानव समाज को देखना किसी के लिए भी खास अनुभव होता है।

भूटान, भारत और तिब्बत के बीच में बसा हुआ एशिया महाद्वीप का एक छोटा सा देश है । जिसकी ज्यादातर जमीन पहाड़ी है जबकि इस देश का थोड़ा सा ही भाग समतल भूमि पर स्थित है इस देश की संस्कृति और धार्मिक स्थल तिब्बत के संस्कृति से मेल खाते है। आजके इस Article पर हम आपको बताएँगे — भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai और भूटान के बारेमें भी हम बताएँगे।

भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai

भूटान की राजधानी क्या है

भूटान (Bhutan) हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा सा देश है। वैसे तो यह सांस्कृतिक और धार्मिक तौर पर तिब्बत से जुड़ा है, परंतु भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों के दृष्टिकोण से वर्तमान में यह भारत के करीब है।

भूटान पूर्वी हिमालय में स्थित एक भूमि से घिरा देश है। इसकी सीमा उत्तर में चीन और दक्षिण में भारत से लगती है। नेपाल और बांग्लादेश भूटान के निकट स्थित हैं लेकिन सीमा साझा नहीं करते हैं। इस देश की जनसंख्या 754,000 से अधिक है और 38,394 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र कवर करती है। भूटान भूमि क्षेत्र के मामले में 133वें स्थान पर है, और जनसंख्या में 160वें स्थान पर है। चलिए जानते है — भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai

भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai

भूटान की राजधानी थिम्फू (Thimphu) है। थिम्फू भूटान की सबसे बड़ी शहर है और थिम्फू दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची राजधानी है जिसकी ऊँचाई की बात करूँ तो 2248 मीटर से लेकर 2648 मीटर तक ऊँचाई है। तीसरे ड्रुक ग्याल्पो जिग्मे दोरजी वांगचुक ने 1961 में थिम्फू को भूटान की राजधानी घोषित किया था। थिम्फू से पहले भूटान की राजधानी 1955 तक पुनाखा था।

आपको जानकर हैरानी होगी की भूटान की राजधानी थिम्फू में एक भी हवाई अड्डा नहीं है। थिम्फू की सबसे नजदीकी हवाई अड्डा थिम्फू से लगभग 54 किमी दूरी में स्थित है। भूटान की राजधानी थिम्फू में जनसंख्या की बात करूँ तो इस नगर में 79, 185 जनसंख्या थी 2005 में। और अगर 2011 की जनगणना में थिम्फू की जनसंख्या की बात करूँ तो तब 91,000 जनसंख्या थी।

भूटान के राजनीतिक और आर्थिक केंद्र के रूप में थिम्फू, एक प्रमुख कृषि और पशुधन आधार है, जिसका देश के जीएनपी में 45% योगदान है। पर्यटन हालाँकि अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण घटक है, लेकिन उसे कड़ाई से विनियमित किया जाता है ताकि परंपरा, विकास और आधुनिकीकरण के बीच संतुलन बना रहे। थिम्फू में भूटान के अधिकांश महत्वपूर्ण राजनीतिक भवन स्थित हैं, जिसमें राष्ट्रीय सभा जो कि भूटान के नवगठित लोकतन्त्र प्रणाली का सदन है, और शहर के उत्तर में स्थित भूटान नरेश का आधिकारिक निवास डेचनचोलिंग महल शामिल है। थिम्पू “थिम्पू संरचना योजना”, एक शहरी विकास योजना द्वारा समन्वित है जो 1998 में घाटी के नाजुक पारिस्थितिकी की रक्षा के उद्देश्य से विकसित हुई थी। यह विकास विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक से वित्तीय सहायता के साथ चल रहा है।

भूटान की राजधानी थिम्फू से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

• भूटान देश की राजधानी का नाम थिम्फू है, ये तो हमने जान ही लिया है। पर थिम्फू हमेसा से भूटान की राजधानी नही था। थिम्फू से पहले भूटान की राजधानी पुनाखा थी।
• ये शहर समुद्रतल से 2320 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। थिम्फू ऊंचाई के हिसाब से दुनिया के 5वी सबसे ऊंची राजधानी है।
• राजधानी होते हुए भी इस शहर का अपना खुद का हवाईअड्डा नही है। इस शहर के लोग अपनी हवाई यात्रा के लिए पारो हवाईअड्डे पर निर्भर है।
• थिम्फू शहर भूटान का राजनीतिक और आर्थिक केंद्र माना जाता है, जो मुख्य रूप से कृषि और पषुपालन पर निर्भर है। यह व्यवसाय देश की जी.डी.पी में 45% का योगदान देते है।
• हालांकि ये शहर आर्थिक रूप से बहुत गरीब है, लेकिन एशिया के सबसे खुशहाल शहरों में से एक है।
• थिम्फू शहर के लोग बौद्ध धर्म मे मानते है, इसीलिए यहा के लोगों में बौद्ध धर्म की संस्कृति देखने को मिल जायेगी।
• थिम्फू दुनिया का मात्र ऐसा शहर है, जहाँ कोई भी आपको बेघर नही मिलेगा। छोटा या बड़ा सबके पास अपना घर है।
• यहा के लोगों को टी.वी, इंटरनेट, रेडियो जैसी चीजों से ज्यादा मतलब नही है क्योकी यहा के लोग सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। यहां टी.वी और रेडियो साल 1999 से पहले तक बैन था।
• थिम्फू शहर की सबसे रोचक बात है कि आपको इस शहर में एक भी ट्रैफिक लाइट नही मिलेगी। ये दुनिया की एक मात्र ऐसी राजधानी है, जहाँ कोई भी ट्रैफिक लाइट आपको देखने को नही मिलेगी।
• प्लास्टिक की थैलियां थिम्फू में साल 1999 से ही बैन है, इसके साथ ही थिम्फू दुनिया में मात्र ऐसा शहर है, जहाँ पर तम्बाकू प्रतिबंधित है।
• थिम्फू शहर में शादी को लेकर कोई प्रतिबन्ध नही है। चाहे लकड़े हों या लड़की कोई भी एक से ज्यादा शादी कर सकता है। यहां सम्पति पर अधिकार यहा महिलाएं का होता है, आम तौर पर महिलाएं ही घर की मुखिया होती हैं।

भूटान की राजधानी थींफू का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

थिम्पू भूटान का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह पश्चिमी मध्य भूटान के एक हिस्से पर एक झोंगखा (जिला) को भी संदर्भित करता है। यह रैदक धारा की घाटी के तट पर स्थित है जिसे अतिरिक्त रूप से थिम्फू चुउ कहा जाता है। यह ऊंचाई के हिसाब से दुनिया की सबसे अच्छी राजधानियों में से एक है। निकटतम हवाई अड्डा पारो लगभग 65 किमी दूर है। थिम्पू में घूमने के लिए कई महत्वपूर्ण स्थान हैं और यह शायद भूटान में सबसे अधिक देखी जाने वाली जगह है।

थिम्फू अपने रीति-रिवाजों, धर्म, कला और साहित्य के माध्यम से एशियाई देशों की संस्कृति को दर्शाता है। मठ पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। चाम नृत्य (मुखौटा नृत्य) त्सेचु की प्रतियोगिता पर ताशिचो द्ज़ोंग के मैदान में किया जाता है। भूटान की प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों —

• बुद्ध डॉर्डनमा
• ज़ोरिग चुसुम का राष्ट्रीय संस्थान
• दोचुला दर्रा
• लोक विरासत संग्रहालय
• शताब्दी किसान बाजार
• मोहितंग ताकिन रिजर्व
• चांगंगखा लखांग
• राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन
• ताशिचो ज़ोंगो
• सेमतोखा ज़ोंग
• भूटान का राष्ट्रीय पुस्तकालय

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “भूटान की राजधानी क्या है – Bhutan Ki Rajdhani Kya Hai”

Leave a Comment