IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Bikaner Zila ki Kshetrafal Kitna Hai

By Proud Skill

Published on:

बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Bikaner Zila ki Kshetrafal Kitna Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Bikaner Zila ki Kshetrafal Kitna Hai”।बीकानेर ज़िला भारत के राजस्थान राज्य का एक ज़िला है और यह राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित है, जिसका मुख्यालय बीकानेर है।

बीकानेर जिले के उत्तर में गंगानगर जिला, उत्तर पूर्व में हनुमानगढ़, दक्षिण पूर्व में चूरू जिला, दक्षिण पश्चिम में जोधपुर तथा बाकी की दिशाओं में पाकिस्तान स्थित है। आजके Article पर आप जानेंगे — बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Bikaner Zila ki Kshetrafal Kitna Hai.

बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Bikaner Zila ki Kshetrafal Kitna Hai

बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है

बीकानेर जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 30247.90 वर्ग किलोमीटर है, यह राजस्थान राज्य के कुल क्षेत्रफल का 7 . 96 प्रतिशत अंश रखता है । बीकानेर जिला राजस्थान के पश्चिमी भाग में 27:11′ से 29,03′ डिग्री उतरी अंक्षास एवं 71.54′ से 74,22′ डिग्री पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।

समुद्र तल से ऊँचाई सामान्य रूप से 243 मीटर अथवा 797 फीट है मरुस्थल का भाग है। बीकानेर के उत्तर में गंगानगर तथा फिरोजपुर, पश्चिम में जैसलमेर, पूर्व में नागौर एंव दक्षिण में जोधपुर स्थित है। बीकानेर जिले के साथ पाकिस्तान से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लंबाई 168 कि॰मी॰ है जोकि राजस्थान के राज्यों के साथ लगने वाली सबसे छोटी सीमा है।

ऐतिहासिक बीकानेर राज्य के उत्तर में पंजाब का फिरोजपुर जिला, उत्तर-पूर्व में हिसार, उत्तर-पश्चिम में भावलपुर राज्य, दक्षिण में जोधपुर, दक्षिण-पूर्व में जयपुर और दक्षिण-पश्चिम में जैसलमेर राज्य, पूर्व में हिसार तथा लोहारु के परगने तथा पश्चिम में भावलपुर राज्य थे। बीकानेर राज्य का पुराना नाम जांगल देश था।

इसके उत्तर में कुरु और मद्र देश थे, इसलिए महाभारत में जांगल नाम कहीं अकेला और कहीं कुरु और मद्र देशों के साथ जुड़ा हुआ मिलता है। बीकानेर के राजा जांगल प्रदेश के स्वामी होने के कारण अब तक “जंगल धर बादशाह’ कहलाते हैं। बीकानेर राज्य तथा जोधपुर का उत्तरी भाग जांगल देश था।

बीकानेर जिले की जनसंख्या कितनी है 2023

2023 में बीकानेर जिले की आबादी 3,285,873 है (आधार uidai.gov.in के अनुसार दिसंबर 2023 के आंकड़ों का अनुमान)। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, बीकानेर जिले की जनसंख्या 2011 में 2,363,937 थी, जिसमें से 1,240,801 पुरुष और 1,123,136 महिलाएं हैं। 2022 में बीकानेर की जनसंख्या 3,120,397 रहने का अनुमान है। साक्षर लोग 782,399 में से 1,278,801 पुरुष हैं और 496,402 महिलाएं हैं।

बीकानेर जिले में रहने वाले लोग कई कौशल पर निर्भर हैं, कुल श्रमिक 986,208 हैं जिनमें से पुरुष 640,572 और महिलाएं 345,636 हैं। कुल 375,128 किसान कृषि खेती पर निर्भर हैं, जिनमें से 244,431 पुरुषों द्वारा खेती की जाती है और 130,697 महिलाएं हैं। 54,270 लोग कृषि भूमि में श्रम के रूप में काम करते हैं, पुरुष 37,017 और 17,253 महिलाएं हैं। बीकानेर जिले का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों पर 905 महिलाएं हैं।

बीकानेर जिले की इतिहास – History of Bikaner in Hindi

बीकानेर राजस्थान राज्य का एक शहर है। बीकानेर राज्य का पुराना नाम जांगल देश था। इसके उत्तर में कुरु और मद्र देश थे, बीकानेर के राजा जंगल देश के स्वामी होने के कारण अब तक “जंगल धर बादशाह’ कहलाते हैं। बीकानेर राज्य तथा जोधपुर का उत्तरी भाग जांगल देश था राव बीका द्वारा 1485 में इस शहर की स्थापना की गई। ऐसा कहा जाता है कि नेरा नामक व्यक्ति इस सम्पूर्ण जगह का मालिक था तथा उसने राव बीका को यह जगह इस शर्त पर दी की उसके नाम को नगर के नाम से जोड़ा जाए। इसी कारण इसका नाम बीका+नेर, बीकानेर पड़ा।

अक्षय तृतीया के यह दिन आज भी बीकानेर के लोग पतंग उड़ाकर स्मरण करते हैं। बीकानेर का इतिहास अन्य रियासतों की तरह राजाओं का इतिहास है। महाराजा गंगासिंह जी ने नवीन बीकानेर रेल नहर व अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं से समृद्ध किया। बीकानेर की भुजिया मिठाई व जिप्सम तथा क्ले आज भी पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। यहां सभी धर्मों व जातियों के लोग शांति व सौहार्द्र के साथ रहते हैं यह यहां की दूसरी महत्वपूर्ण विशिष्टता है।

यदि इतिहास की बात चल रही हो तो इटली के टैसीटोरी का नाम भी बीकानेर से बहुत प्रेम से जुड़ा हुआ है। बीकानेर शहर के 5 द्वार आज भी आंतरिक नगर की परंपरा से जीवित जुड़े हैं। कोटगेट, जस्सूसरगेट, नत्थूसरगेट, गोगागेट व शीतलागेट इनके नाम हैं यहां के अधिकांश लोगों की भाषा मारवाड़ी है, जो राजपूताने में बोली जानेवाली भाषाओं में मुख्य है। यहां उसके भेद थली, बागड़ी तथा शेखावटी की भाषाएं हैं। उत्तरी भाग के लोग मिश्रित पंजाबी अथवा जाटों की भाषा बोलते हैं। यहां की लिपि नागरी है, जो बहुधा घसीट रुप में लिखी जाती है।

बीकानेर जिले की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

• जूनागढ़, गंगा संग्रहालय,
• भंडासर जैन मंदिर,
• लक्ष्मीनाथ मंदिर,
• शिव बाड़ी मंदिर,
• रतन बिहारी मंदिर,
• कोलायत,
• कर्णी माता मंदिर,
• गजनेर वन्यजाव अभयारण्य,
• कालीबंगान,
• देवी कुंड सागर आदि

FAQs

बीकानेर जिले का लिंगानुपात कितना है?
बीकानेर जिले का लिंगानुपात 903/1000 है।

बीकानेर जिले की साक्षरता कितनी है?
बीकानेर जिले की साक्षरता 65.92% है।

बीकानेर जिले में विधानसभा क्षेत्र कितने है?
बीकानेर जिले में विधानसभा क्षेत्र 8 है।

बीकानेर जिले में लोकसभा क्षेत्र कितने है?
बीकानेर जिले में लोकसभा क्षेत्र 1 है।

बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है?
बीकानेर जिले का क्षेत्रफल 30,247 वर्ग किमी है।

बीकानेर जिले की जनसँख्या कितनी है?
बीकानेर जिले की जनसँख्या 2,363,937 है।

बीकानेर जिले का जनसँख्या घनत्व कितना है?
बीकानेर जिले का जनसँख्या घनत्व 78/वर्ग किमी है।

बीकानेर जिला भारत के किस राज्य का एक जिला है?
बीकानेर जिला भारत के राजस्थान राज्य का एक जिला है।

बीकानेर जिले का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
बीकानेर जिले का मुख्यालय बीकानेर में स्थित है।

बीकानेर जिला राजस्थान के किस हिस्से में स्थित है?
बीकानेर जिला राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (बीकानेर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Bikaner Zila ki Kshetrafal Kitna Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment