IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hindi

By Proud Skill

Published on:

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hind”। भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। जिसमें से हिमाचल प्रदेश (HP) भारत के एक राज्य है, जो भारत के उत्तर स्थान में बसा एक राज्य है। हिमाचल को भारत का “देबभूमि” कहा जाता है तथा हिमाचल प्रदेश एक ‘बर्फीले पहाड़ो’ का प्रदेश है। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों और जंगल विरासत, संस्कृति, तथा प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम है। क्या आप जानते है की — हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hindi.

भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 1956 मै केंद्र शाषित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के तहत 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य घोषित किया गया या बनाया गया। हिमाचल प्रदेश एक ‘बर्फीले पहाड़ो’ का प्रदेश है। वह हिमालय पर्बत सिंखला के दक्षिण छोर और भारत के उत्तर मै स्थित एक राज्य है। हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या करीब 68,64,602 है। हिमाचल प्रदेश राज्य लगभग 56019 किलोमीटर से भी जयादा मै फैला हुआ है। इस प्रदेश को ‘देव भूमि’ नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानलेते है की — हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hindi.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hindi

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है

हिमाचल प्रदेश में एक नहीं बल्कि दो-दो राजधानी है।हिमाचल प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी का नाम — “शिमला (Shimla)” है जबकि इसकी दूसरी राजधानी — “धर्मशाला (Dharamshala) है। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी है।

शिमला को 1864 में ब्रिटिश राज्य के समय ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था जो वर्तमान में भारत का मुख्य पर्यटन स्थल भी है जिसे ‘पहाड़ों की रानी’ के रूप में भी जाना जाता है। शिमला हिमाचल प्रदेश में 7267 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जिस पर से पर्वत की चोटिया दिखाई देती है। जो tourists को बहुत ही सुखद अनुभव देती हैं।

हिमाचल प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भारत की दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है इस राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारक पनबिजली, पर्यटन और कृषि पर निर्भर करती है। जो इस राज्य को आत्मनिर्भर बनाती है।

एक नजर हिमाचल प्रदेश के बारेमें

• राज्य — हिमाचल प्रदेश
• देश — भारत
• स्थापना — 25 जनवरी 1971
• राजधानी — शिमला (ग्रीष्मकालीन), धर्मशाला (शीतकालीन)
• राज्यपाल — राजेन्द्र आर्लेकर
• मुख्यमंत्री — जयराम ठाकुर (भाजपा)
• विधानसभा सदस्य — 68
• लोकसभा क्षेत्र — 4
• राज्यसभा सदस्य 3
• राजभाषा — हिंदी, पहाड़ी भाषा,
• जनसंख्या — 6,85,6509
• घनत्व (जनसंख्या) — 123 /वर्ग किमी
• क्षेत्रफल — 55,673 वर्ग किमी
• भौगोलिक निर्देशांक — 31°6′12″ उत्तर – 77°10′20″ पूर्व
• तापमान — 20 °C (औसत)
• ग्रीष्मकालीन तापमान — 28 °C
• शीतकालीन — 7 °C
• वर्षा — 1469 मिमी (औसत) मिमी
• ज़िले — 12
• लिंग अनुपात — 1000:974 ♂/♀
• साक्षरता — 83.78%
• स्त्री साक्षरता — 76.60%
• पुरुष साक्षरता — 90.83%
• सबसे बड़ा नगर — शिमला
• मुख्य पर्यटन स्थल — कुल्लू, मनाली, शिमला, डलहौज़ी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला कहाँ पर स्थित है

शिमला (Shimla) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शिमला ज़िले का मुख्यालय भी है। सन् 1864 से 1947 में भारत की स्वतंत्रता तक यह भारत में ब्रिटिश राज की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है और इसे “पहाड़ों की रानी” भी कहा जाता है।

शिमला नाम की उत्पत्ति कैसे हुए

शिमला नाम की उत्पत्ति के ऊपर बहुत विवाद है शिमला का नाम ‘श्यामलय’ से लिया गया था जिसका अर्थ है नीला घर जिसे जाखू पर फकीर द्वारा नीले रंग की स्लेट के बने घर का नाम कहा जाता है। एक संस्करण के अनुसार शिमला को ‘शामला’ नाम से लिया जाता है जिसका अर्थ है कि काली के लिए एक नीली महिला का दूसरा नाम है। यह स्थान जाखू पहाड़ी पर था, वहां देवी काली का मंदिर था। ब्रिटिश काल के दौरान देवी की प्रतिमा को एक नया स्थान दिया गया था, अब प्रसिद्ध काली बारी मंदिर है ।

हिमाचल की राजधानी शिमला की भौगोलिक स्थिति क्या

शिमला ज़िला अक्षांश 77o-0 “और 78 -19” पूर्व तथा 30o-45 “और उतरी द्क्षांश 31o-44” में स्थित है। यह उत्तर में मंडी और कुल्लू, पूर्व में किन्नौर, दक्षिण में उत्तरांचल राज्य, सिरमौर ज़िला से घिरा है। शिमला जिले की ऊंचाई 300 से 6000 मीटर तक है। ज़िला की प्रमुख चोटियों में: जाखू(शिमला शहर में), सियाह(चैल के नज़दीक), चूड़धार (चौपाल तहसील), चांसल(रोहडू तहसील), हाटू (कुम्हारसेन तहसील) तथा शाली (उपत्यका सुन्नी तहसील) शामिल है। जिले की भूगौलिक स्तिथि मुश्किलों भरी है । शिमला पहले एक छोटा गाँव था जिससे आजके शिमला को अपना नाम मिला है। शिमला जिला अपने वर्तमान रूप में राज्य के जिलों के पुनर्गठन पर 1 सितंबर, 1972 से अस्तित्व में आया।

एक नजर हिमाचल की राजधानी शिमला के बारेमें

• स्थान — शिमला (हिमाचल प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी)
• देश — भारत
• राज्य — हिमाचल प्रदेश
• जिला — शिमला
• गठन — 1 सितम्बर 1972
• नाम स्रोत —:श्री श्यामला देवी
• शासन प्रणाली —:नगर निगम
• सभा — शिमला नगर निगम
• ज़िलाधिकारी — अदित्य नेगी, आई ए एस
• नगरपालिका आयुक्‍त — आशीष कोहली
• महापौर —: सत्या कौंडल
• क्षेत्रफल (शहर) — 35.34 बर्गकिमी (13.64 वर्गमील)
• ऊँचाई — 2276 मी (7,467 फीट)
• जनसंख्या (2011 शहर) — 1,69,578
• दर्जा — 1 (हिमाचल में)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी धर्मशाला कहाँ पर स्थित है

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा नगर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश राज्य की शीतकालीन राजधानी है। धर्मशाला के मैक्लॉडगंज उपनगर में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के मुख्यालय हैं, और इस कारण यह दलाई लामा का निवास स्थल तथा निर्वासित तिब्बती सरकार की राजधानी है। धर्मशाला को भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत एक स्मार्ट नगर के रूप में विकसित होने वाले सौ भारतीय नगरों में से एक के रूप में भी चुना गया है। ऐसी मान्यता है की नगर का नाम धर्मशाला शब्द से उत्पन्न हुआ है।

हिमाचल की राजधानी शिमला का दर्शनीय स्थल
प्रदेश की राजधानी और ब्रिटिश कालीन समय में ग्रीष्‍म कालीन राजधानी शिमला राज्‍य का सबसे महत्‍वपूर्ण पर्यटन केन्‍द्र है। यहां का नाम देवी श्‍यामला के नाम पर रखा गया है जो काली का अवतार है। शिमला लगभग 7267 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह अर्ध चक्र आकार में बसा हुआ है, जहां पूरे वर्ष ठण्‍डी हवाएं बहने का वरदान है। यहां घाटी का सुंदर दृश्‍य दिखाई देता है और महान हिमालय पर्वती की चोटियां चारों ओर दिखाई देती है। इसके उत्तर में बर्फ मानों क्षितिज तक जमी हुई है। यहां ठण्‍डी हवाएं बहती है और ओक तथा रोडोडेंड्रॉन के वनों से गुजरती हैं। शिमला का सुखद मौसम, आसानी से पहुंच और ढेरों आकर्षण इसे उत्तर भारत का एक सर्वाधिक लोकप्रिय पर्वतीय स्‍थान बना देते हैं।

एक नजर धर्मशाला के बारेमें

• स्थान — धर्मशाला (हिमाचल की शीतकालीन राजधानी)
• देश — भारत
• राज्य — हिमाचल प्रदेश
• जिला — काँगड़ा जिला
• शासन सभा — धर्मशाला नगर पालिका
• ऊँचाई — 1457 मी (4,780 फीट)
• जनसंख्या (2011) — 30,764
• भाषा प्रचलित — पहाड़ी, हिन्दी

धर्मशाला की भौगोलिक स्थिति क्या है

समुद्र तल से 1400 मी की ऊंचाई पर उत्तरी अक्षांश 23°–23’–००” और पूर्वी देशांतर 76°–19’–००” पर धर्मशाला नगर स्थित है। राजस्व दस्तावेजों के अनुसार नगर 851 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। धौलाधार के उभरे हुए खण्ड पर स्थित इस नगर से सम्पूर्ण कांगड़ा घाटी दिखाई पड़ती है। धर्मशाला का उत्तरी भाग हरे जंगलों से घिरा हुआ है, पश्चिम में ढलानदार कृषि के खेत हैं, तथा पूर्व व दक्षिण में धौलाधार की सम्मोहक घाटयों के शीर्ष पर विकास हुआ है।

शहर मुख्य जीवनदायिनी सड़को के साथ – साथ तेजी से फैल रहा है। पहाड़ की तरफ भौतिक-भौगोलिक रूकावटों के कारण नगर का विकास सामान्यतः घाटी की तरफ हो रहा है। भूगर्भ शास्त्रानुसार यह नगर भूकम्प सम्बन्धी पट्टिका संख्या -4 की दोषपूर्ण रेखा के निकट पड़ता है, जो भूकम्प प्रवृत्तियुक्त क्षेत्र है। हिमालय के बीच में धौलाधार पर्वत श्रंखला के धरातल पर स्थित सामान्यतः इसकी तलछटी चट्टानें है। ऊपरी तह संगिठत रेत, बाढ़ की जमी हुई मिट्टी व गोल चिकने कंकरो का मिश्रण है, जो चट्टानों के आधार पर टिकी है ।

धर्मशाला की दर्शनीय पर्यटन

धर्मशाला तिब्बती शरणार्थियों का निवास-स्थान है। यह नगर ऐतिहासिक डल झील, खनियारा व कंजार महादेव मेले के लिए जाना जाता है। भागसूनाग, कुणाल पत्थरी व चिन्मन्या जैसे हिन्दुओं के मन्दिर यहां या नगर के निकट स्थित हैं। चामुण्डा देवी, कांगडा का बृजेशवरी, ज्वालामुखी व चिन्तपूर्णी मंदिर भी नगर के पड़ोस में स्थित है। उपरोक्त धार्मिक स्थलों के अतिरिक्त यह पालमपुर, शोभा सिंह आर्ट गैलरी, अन्दरेटा व वैजनाथ के पर्यटन स्थलों के लिए भी आधार शिविर का कार्य करता है।

हिमाचल प्रदेश में कितनी जिला है

हिमाचल प्रदेश के कुल 12 जिले है – बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहुल और स्पीति केलांग, मंडी, शिमला, सिरमौर नाहन, सोलन, ऊना है।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है, जो हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ा शहर है। हिमाचल प्रदेश मै टूरिस्ट प्लेस बहुत है, प्रदेश की सरकार द्वारा इसे देखते हुए और अभी अच्छा बनाने का निर्णय लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी की भौगोलिक स्थिति

शिमला शहर हिमालय की दक्षिण-पश्चिमी सीमा में 31.61°N 77.10°E पर स्थित है। शहर की समुद्र तल से औसत ऊंचाई 2,206 मीटर है। शिमला शहर पूर्व से पश्चिम तक फैला हुआ है।

यह शहर लगभग 9.2 किलोमीटर (30,000 फीट) लंबा है। यह शहर शिमला से आईटी तक सात पहाड़ियों पर स्थित है।

इन पहाड़ियों में इनवरम हिल, प्रॉस्पेक्ट हिल, ऑब्जर्वेटरी हिल, बैंटोनी हिल, समर हिल, एलिसियम हिल और जाखू हिल हैं। शिमला दिल्ली और मनाली से करीब 7 घंटे की दूरी पर है।

धर्मशाला 23°13’उत्तरी अक्षांश और 76°19′ पूर्वी देशांतर पर स्थित है।यह समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। राजस्व दस्तावेजों के अनुसार, शहर का क्षेत्रफल 851 हेक्टेयर है।

हिमाचल को कब पूर्ण राज्य बनाया गया

हिमाचल प्रदेश को 1 नवंबर 1956 को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था, जबकि वर्तमान हिमाचल का भौगोलिक स्वरूप 1 नवंबर 1966 को अस्तित्व में आया था। हालांकि, पांच साल बाद, हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश देश का 18वां राज्य बन गया।

हिमाचल की राजधानी शिमला की इतिहास — History of Shimla in Hindi

शिमला का इतिहास 19वि शताब्दी के शुरू से माना जा सकता है जब एंग्लो-गोरखा युद्ध हुआ था ! 1804 मैं काँगड़ा का युद्ध जो की शिमला से 60 मील दूर काँगड़ा के किले में लडा गया था ,में गोरखाओ की हार सिखों द्वारा हुई और इस युद्ध में गोरखाओ का हजारो की संख्या में जानी नुक्सान हुआ और कुछ का बीमारी की वजह से ! यहाँ से आगे बढ़ते हुए उन्होंने रियासतों और शिमला के आस पास की पहाड़ियों को तहस नहस करना शुरू कर दिया ! गोरखाओ ने शिमला के आस पास कई किले बनाये इन्हीं में से एक जगातगढ़ किला था जिसे आज के समय जतोग के नाम से जाना जाता है और जहाँ सेन्य छावनी मौजूद है ।

1808 तक आक्रमणकारियों ने जमुना और सतलुज के बीच सभी किलों पर विजय प्राप्त की, और अपनी राजधानी अर्की को बनाया और वहाँ से सभी पड़ोसी पहाड़ी राज्यों पर क्रूर शासन करना शुरू किया, अंतत लोगों ने अपनी अति दुखी स्थिति में अंग्रेज हुकूमत से मदद की गुहार लगाई। मेजर जनरल सर डेविड ओक्टेरलोनी की अगुवाई में एक छोटी अंग्रेज सेना पहाड़ी राज्यों को गोरखाओं से मुक्त करने के लिए भेजी गयी। अधिकांश पहाड़ी शासकों ने इस पर प्रतिक्रिया की और ब्रिटिश बलों में शामिल हो गए। नालागढ़ में 3750 फीट पर स्थित रामगढ़ किले में प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ी गई । मलाओं के किले के नजदीक एक निर्णायक जंग लड़ी गई जिसमे अंग्रेजों की ताकतवर बंदूकों ने दुश्मन पर कब्ज़ा कर लिया ।

15 मई 1815 को मलाओं की लड़ाई ने गोरखाओं का जमीन के इस हिस्से पर शासन करने का सपना समाप्त कर दिया। कुछ दिनों के बाद, एक आधिकारिक घोषणा की गई जिसके अनुसार सभी सरदारों ब्रिटिश संरक्षा के तहत अपनी भूमि के साथ गोरखाओं को निकालने में ब्रिटिशों में शामिल हो गए थे। पटियाला के महाराजा जिन्होंने अंग्रेजों को अमूल्य सेवाएं भी प्रदान की हैं उन्हें क्षेत्र के पड़ोस में अब शिमला के साथ पुरस्कृत किया गया। गोरखाओं की हार के बाद उन्हें संजौली की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। कंपनी ने सबाथू, कोटगढ़, रामगढ़ और सैंडोक के रणनीतिक किलों को बरकरार रखा।

वर्तमान में शिमला जिले में 19 पूर्ववर्ती पहाड़ी राज्य मुख्यतः बेलसन, बुशहर, भाजी और कोटि, धारर्कोटी, थारोच और धाडी, कुम्हारसेन, खानती और देथ, धामी, जुब्बल, केथल, राईगढ़, दर्ह, संगरी शामिल हैं।

पश्चिमी हिमालय में कश्मीर के बाद बुशहर सबसे पुराने राज्यों में से एक था। एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान कृष्ण के पुत्र ‘प्र्द्दुमन’ ने बुशहर राजवंश की स्थापना की थी। यह कहा जाता है की प्र्द्दुमन की बाणासुर के साथ लड़ाई में बाणासुर की मृत्यु के बाद वह शॉनितपुर (साराण)के मुखिया की पुत्री के साथ विवाह करने के लिए आया था , और वह वह बुशहर और किन्नौर क्षेत्र का मुखिया बना, सी.एफ.केनेडी के मुताबिक बाणासुर का कोई बेटा नहीं था, 1412 ई० में बुशहर की स्थापना एक प्रवासी राजपूत दांबर सिंह द्वारा की गयी थी। 1914 में अंग्रेजों ने पद्म सिंह को वैध वारिस के रूप में मान्यता दी और रामपुर बुशहर के राजा का ताज पहनाया, और अंततः मार्च 1948 में रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के प्रांत का हिस्सा बन गया।

जुब्बल 288 वर्ग मील के क्षेत्र के साथ शिमला हिल राज्यों में से एक मूल रूप से सिरमौर को सहायक था, लेकिन गोरखा युद्ध के बाद, यह स्वतंत्र हो गया राजा कामचंद जुबबल राज्य के संस्थापक थे। स्वतंत्रता के बाद भारतीय संघ के साथ जुबबल का विलय कर दिया गया और 15 अप्रैल, 1 9 48 को हिमाचल प्रदेश का एक हिस्सा बन गया। विलय के समय ‘दिग्विजय सिंह’ राज्य का शासक था।

शिमला जिला अपने वर्तमान रूप में राज्य के जिलों के पुनर्गठन पर 1 सितंबर 1972 से अस्तित्व में आया। पुनर्गठन के बाद, पूर्व में महासु जिला अपनी इकाई खो गया और उसके बड़े हिस्से को शिमला के साथ मिला दिया गया। शिमला जिला शिमला शहर का नाम, जिला मुख्यालय और अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी है, शिमला जिले में 9-उपखण्ड , 13-तहसील,12 उप-तहसील और 10 ब्लॉक है।

FAQs

हिमाचल प्रदेश की कुल जनसँख्या कितनी है?
हिमाचल प्रदेश की जनसँख्या साल 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 6864602 है।

हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है?
हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल लगभग 55673 वर्ग किलोमीटर है।

धर्मशाला कौन से राज्य की राजधानी है?
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश इस राज्य की राजधानी है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या हैं?
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला हैं।

शिमला किस राज्य की राजधानी है?
शिमला यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी है।

हिमाचल प्रदेश की कितनी राजधानी है?
हिमाचल प्रदेश की कुल दो राजधानी है। पहली राजधानी शिमला है और दूसरी राजधानी धर्मशाला है।

हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां कौन कौन सी हैं?
हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां शिमला(ग्रीष्मकालीन) और धर्मशाला(शीतकालीन)।

हिमाचल प्रदेश राज्य कब बना?
25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश राज्य बना।

हिमाचल प्रदेश का राजकीय खेल कौन सा है?
हिमाचल प्रदेश का राजकीय खेल वॉलीबॉल है।

हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी शिल्ला (7026 मी) है।

हिमाचल का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
हिमाचल का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला हमीरपुर, क्षेत्रफल 1118 है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
हिमाचल का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला लाहौल और स्पीति, क्षेत्रफल 13835 है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का क्या नाम है?
13 जुलाई 2021 से राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल है।

हिमाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष कौनसा है?
हिमाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष देवदार है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है?
शिमला और धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है।

हिमाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या है?
हिमाचल प्रदेश का पुराना नाम देव भूमि था।

हिमाचल प्रदेश कितने देश से सीमा लगती है?
हिमाचल प्रदेश तिब्बत से सीमा लगती है।

हिमाचल प्रदेश का कौन सा जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है?
हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिला और लाहौल स्पीति जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hindi) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “हिमाचल प्रदेश की राजधानी क्या है – Capital of Himachal Pradesh in Hindi”

Leave a Comment