IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

चीन की जनसंख्या कितनी है – China Ki Jansankhya Kitni Hai

By Proud Skill

Published on:

चीन की जनसंख्या कितनी है – China Ki Jansankhya Kitni Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “चीन की जनसंख्या कितनी है – China Ki Jansankhya Kitne Hai”। चीन आधिकारिक तौर पर पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC), पूर्वी एशिया का एक देश है। यह दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे — चीन की जनसंख्या कितनी है – China Ki Jansankhya Kitne Hai. चलिए शुरू करते है।

चीन पांच भौगोलिक समय क्षेत्रों और 14 देशों की सीमाओं में फैला हुआ है, जो रूस के बाद दुनिया के किसी भी देश का दूसरा सबसे बड़ा देश है। लगभग 9.6 मिलियन वर्ग किलोमीटर (3,700,000 वर्ग मील) के क्षेत्र को कवर करते हुए, यह दुनिया का तीसरा या चौथा सबसे बड़ा देश है। देश में 23 प्रांत, पांच स्वायत्त क्षेत्र, चार नगर पालिकाएं और दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र शामिल हैं। (हांगकांग और मकाऊ)। राष्ट्रीय राजधानी बीजिंग है, और सबसे अधिक आबादी वाला शहर और वित्तीय केंद्र शंघाई है।

चीन की जनसंख्या कितनी है – China Ki Jansankhya Kitni Hai

चीन की जनसंख्या कितनी है

वर्तमान समय में वर्ल्डमीटर के अनुसार चाइना की जनसंख्या लगभग 1,447,766,361है, जो उसे विश्व का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा देश बनाता है। इसके बाद भारत (138 करोड़) की आबादी आती है। आपको बता दूं कि 1950 में चीन की जनसंख्या लगभग 55 करोड़ हुआ करता था। चीन की ये पॉपुलेशन दुनिया की जनसँख्या का 18.47% है। चीन का कुल क्षेत्रफल 9.6 मिलियन वर्ग किलोमीटर (3,700,000 वर्ग मील) है। चीन की आबादी ज्यादा शहरी जिंदगी बिताते हैं। चीन की कुल आबादी का करीब 60.8 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते है। चीन की जनसँख्या घनत्व की बात करें तो ये लगभग 153 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है एवं चीन के लोगो की औसत आयु करीब 38.4 वर्ष है।

दोस्तों, संयुक्त राष्ट्र (UN) की द वर्ल्ड पापुलेशन प्रॉस्पेक्टस 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2027 तक जनसँख्या के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश बन सकता है। आपको बता दे चीन की जनसंख्या वृद्धि दर धीमी होने का मुख्य कारण है “One Child Policy”। 1950 में चीन की जनसंख्या लगभग 55 करोड़ हुआ करता था। चीन की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यह पॉलिसी 1979 में One Child Policy चालू की गई थी, जो साल 2016 में खत्म कर दी गई है।इसके बाद चीन में “टू चाइल्ड पॉलिसी (Two Child Policy)” और फिर 2021 में “थ्री चाइल्ड पॉलिसी (Three Child Policy) को लागू किया गया है।

चीन की जनसंख्या क्षेत्रफल के आधार पर कितनी है?

सबसे पहले तो आपको यहां हम बता दें, चीन देश का कुल क्षेत्रफल 9.597 मिलियन किलोमीटर का है। चीन की पूरी आबादी मैं से लगभग 60 से 61% लोग शहरों के अंदर निवास करते हैं और बाकी के 40% लोग शहरों से बाहर निवास करते हैं। यही अगर चीन देश के लोगों की औसत आयु की बात की जाए तो वह 38.4 वर्ष की ही निकलती है और घनत्व के आधार पर चीन की जनसंख्या 153 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर निकलती है।

चीन में किस धर्मों की लोग ज्यादा रहते है?

साल 2020 की जनगणना के अनुसार चीन की कुल जनसंख्या में लगभग 74.5 प्रतिशत लोग नास्तिक है, यानी ये किसी धर्म को नहीं मानते हैं। इन्हे आप चाइना के प्राचीन धर्म के अनुयाई भी मान सकते है। इसके अलावा चीन में कुछ अन्य धर्म बौद्ध, इस्लाम, और ईसाई धर्म के अनुयाई हैं जिनके जनसंख्या निम्नलिखित हैं।

  • Ancient Chinese Religion — 74.5%
  • बौद्ध धर्म — 18.3%
  • ईसाई धर्म — 5.2%
  • इस्लाम धर्म — 1.6%
  • अन्य धर्म को मानने वाले लोग — 0.4%

चीन की जनसंख्या क्या तेजी से घट रहा है?

चीन को बूढ़ों का देश क्यों कहा जाता है। चीन के 144 करोड़ की आबादी में 22 करोड़ लोग ऐसे हैं जिसकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। पिछली जनगणना के रिपोर्ट के आधार पर चीन की जनसंख्या वृद्धि दर भारत की जनसंख्या वृद्धि दर से कम (धीमी) हुई है। बता दे 2000-2010 तक चीन की जनसंख्या वृद्धि दर 0.57% थी, जो अब 2010-2020 के दशक में 0.53% हो गई है। हालाकी चीन की जनसंख्या अभी भी ज्यादा है।

चीन की जनसंख्या (China Population) पिछले साल के अंत तक 1.4126 अरब रही, यानी कुल आबादी में पांच लाख से भी कम की वृद्धि हुई क्योंकि जन्म दर (Birth Rate) लगातार पांचवें साल घटी है।

चीन में औसत आयु (median age) 38.3 साल है, यानी कि आयु का एवरेज निकाले तो 38.3 साल होता है। पिछले चार-पांच दशक पहले यहां पर एक संतान की नीति को अपनाया गया था। जिस कारण चीन की जनसंख्या वृद्धि दर तेजी से गिरता जा रहा है। वहां की आबादी बहुत धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

एनबीएस के आंकड़ों के मुताबिक चीन की जनसंख्या 2020 की तुलना में एक साल में 4,80,000 बढ़ी. हांगकांग से संचालित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने खबर दी है कि 2021 में 1.06 करोड़ बच्चों ने जन्म लिया जो 2020 के 1.20 करोड़ के मुकाबले कम था. इस महीने की शुरुआत में, हेनान प्रांत ने सूचना दी कि वहां नवजात शिशुओं की संख्या 2020 में गिरकर 9,20,000 रही जो 2019 की तुलना में 23.3 प्रतिशत की गिरावट थी (China Population in Decline). वहां जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर घटकर 9.24 रह गई थी. हेनान चीन का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रशासनिक क्षेत्र है।

चीन में जनसंख्या नियंत्रण कानून क्या है?

चीन में 1979 में एक One Child Policy के नाम से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य चीन में लगातार बढ़ रही जनसंख्या को कम करना था लेकिन वर्तमान में चीन का यह कानून खुद चीन के लिए घातक साबित हो रहा है क्योकि चीन में अब बूढ़े लोगो की जनसंख्या में काफी बढ़ोतरी हो गयी है।

हालाँकि 2016 में चीन में अपने One Child Policy कानून को बदलकर Two Child Policy कर दिया था फिर भी चीन के लिए यह समस्या कम नहीं हुई और इसी कारण चीन ने वर्तमान में Three Child Policy नियम बना दिया है जिसके तहत अब चीन में लोगो को तीन बचे पैदा करने की छूट मिल गयी है।

चीन की बढ़ती आबादी

जनसांख्यिकीय विकास के संदर्भ में, चीनी सरकार के जन्म नियंत्रण प्रयासों का जनसंख्या के आकड़ों पर काफी प्रभाव पड़ा हैं। आयु वितरण की बारीकी से जांच करने पर पता चला है की अधिक उम्र के आबादी वृद्धि देखि गयी है। बढ़ती उम्र के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए, चीनी सरकार ने 2015 में एक बच्चे की नीति को समाप्त कर दिया, जो 1979 से प्रभावी थी।

मई 2021 में तीन-बाल नीति की शुरुआत की गयी थी। हालाँकि, आजकल कई चीनी माता-पिता हैं दूसरे या तीसरे बच्चे के लिए अनिच्छुक हैं। जैसा कि दुनिया के अधिकांश विकसित देशों में होता है। एक बच्चे की नीति को समाप्त करने के बाद के वर्षों में चीन में जन्मों की संख्या अलग-अलग रही, लेकिन इसमें उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई। माता-पिता के अधिक बच्चे न होने के सबसे प्रमुख कारणों में बच्चों की देखभाल की बढ़ती लागत हैं। काम का बढ़ता दबाव, आत्म-साक्षात्कार और व्यक्तिवाद की ओर बढ़ती प्रवृत्ति और सामाजिक व्यवहार में बदलाव शामिल हैं।

FAQ

चीन के क्षेत्रफल कितनी है?
चीन 9388291 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला, क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बडा तीसरा देश है।

चाइना की जनसंख्या कितनी है 2022?
चीन की वर्तमान जनसंख्या साल 2022 में लगभग 1,447.766,361 आंकी गई है और अपनी इसी विशाल जनसंख्या के बल पर चीन, अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कहलाता है।

चीन में वन चाइल्ड पालिसी कब लागु किया गया?
चीन में वन चाइल्ड पालिसी नियम सन 1979 में लागु किया गया।

चीन में टू चाइल्ड पालिसी कब लागु हुआ?
2016 में चीन में टू चाइल्ड पालिसी लागु किया गया था।

चीन की जनसंख्या अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कितनी है?
चीन अपनी कुल 1,447,766,361 जनसंख्या के साथ विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशो में पहले पायेदान पर है बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन अकेले में 18.47 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व भी करता है।

चीन की जनसंख्या का कितनी प्रतिशत शहर में रहते है?
चीन की विशाल जनसंख्या का 60.8 प्रतिशत हिस्सा केवल चीन के शहरो में निवास करता है।

चीन के जनसंख्या के घनत्व कितनी है?
चीन के जनसंख्या घनत्व को देखा जाये यह लगभग 153 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर के आस – पास मापा जाता है।

चीन के नागरिको की औसत आयु कितनी है?
चीन विशाल जनसंख्या वाले देश के नागरिको की औसत आयु देखी जाये तो हम आते है कि, चीन के नागरिको की औसत आयु बेहद अर्थात् 38.4 वर्ष के आस – पास ही रहती है।

चीन में एक आम नागरिक अधिक से अधिक कितनी साल तक जी पाता?
चीन में एक आम नागरिक अधिक से अधिक 77 साल तक ही जी पाता है।

चीन के किस शहर में ज्यादा लोग रहते है ?
शांघई — 22,315,474 लोग।

चीन में अधिकतम आबादी किस समुदाय की है?
चीन के अंदर सर्वाधिक आबादी 74.5% चाइनीस लोगों की है।

विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौनसा है?
वर्तमान समय में चीन की जनसंख्या 144.76 करोड़ है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (चीन की जनसंख्या कितनी है – China Ki Jansankhya Kitni Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “चीन की जनसंख्या कितनी है – China Ki Jansankhya Kitni Hai”

Leave a Comment