IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde

By Proud Skill

Published on:

15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde”। दही (Curd) को सही मायने में एक सुपर फूड कहा जा सकता है जो पचने के आसान होने के बावजूद कमाल के गुण औऱ पोषण समेटे हुए है। भारत में किसी काम की शुरुआत से पहले दही खाना शुभ माना जाता है। दही का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। दही का चावल, पराठे, रायता और छाछ बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। दही में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं।

दही का प्रयोग हर घर में होता है। लेकिन क्या आपको पता है दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाया जाता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदा करता है। दही में दूध की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में कैल्शियम होता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि दही आपके शरीर के लिए ’15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde’ है।

15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde

दही खाने के फायदे

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोज एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पायें जाते हैं। हमारी भारतिया संस्कृति में तो प्राचीन काल से ही दही का बहुत महत्व रहा है। चाहे कोई विवाह हो या किसी कार्य का शुभारम्भ, हर शुभ अवसर पर दही का इस्तेमाल होता है। तो चलिए जानते है – 15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde.

15+ दही खाने के फायदे (01 – 05)

1. इम्यूनिटी बूस्ट करता है दही

डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड है, जो हमारी आंतों के लिए उतकृष्ट माना जाता है। दही में बीमारियों का कारण बनने वाले कीटाणुओं से लड़ने की शक्ति होती है क्योंकि इसमें कुछ सक्रिय गुण होते हैं, जो कीटाणुओं को मारने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी दुरुस्त रखने का काम करते हैं।

2. बढ़ाता है मेटाबॉलिज्म (Increase Metabolism)

विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, उन्हें वजन घटाने में आसानी होती है. दही में प्रो-बायोटिक्स होते हैं जो पाचन क्षमता को बढ़ाते हैं, इससे चयापचय भी बेहतर होता है. लिहाजा ये वजन घटाने में कारगर माना गया है।

3. सुंदरता बढ़ाने में सहायक

दही चेहरे और बालों की सुंदरता बढ़ाने में भी सहायक है, इसके लिए दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों में लगाएं, इससे बाल मुलायम होते हैं और झड़ना रुकता है, बालों से रूसी को हटाने के लिए भी दही का प्रयोग कर सकते हैं. इसमें बेसन मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाने से चेहरे पर रंगत भी आती है, यदि त्वचा ऑयली है तो इसमें शहद मिलाकर लगाया जा सकता है।

4. बीएमआई पर रहता है कंट्रोल (BMI Control)

दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई पर निगरानी रखता है.डाइट में इसे शामिल करने से कुछ किलो वजन कम किया जा सकता है. यही नहीं दही की छाछ, लस्सी से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।

5. दही वजन कम करने में मदद करता है

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है. ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है. दही में कैल्शियम भरपूर होता है जो कोर्टिसोल को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है। दही के सेवन के बाद आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। ये कैलोरी की मात्रा को कम करके पेट को पतला रखने में भी मदद करता है।

15+ दही खाने के फायदे (06 – 10)

6. हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक

हमारी वर्तमान जीवन शैली इतनी जटिल और थकाऊ बन चुकी है जिससे हम चाह कर भी छुटकारा नहीं पा सकते। जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों का असमय आना शुरू हो जा रहा है जैसे दिल से संबंधित परेशानियां जो उम्र के हिसाब से नही हो रही हैं। दिल (Heart) की समस्या को दूर रखने के लिए भी हमे अपने दिनचर्या में दही को शामिल करना पड़ेगा। जो कोलेस्ट्रोल को कम कर ब्लडप्रेशर को संयमित बनाए रखने में सहायक होगा।

7. सुन्दर चेहरे के लिए

दही में बेसन, चन्दन पाउडर, थोडा सा हल्दी मिलाकर बना उबटन चेहरे और शरीर पर लगायें, सूखने पर छुड़ा लें. आप की त्वचा पर बेहतरीन चमक, निखार और स्निग्धता आएगी। अगर आपकी त्वचा तैलीय (Oily) है तो दही शहद मिलाकर चेहरे पर लगायें. यह उपाय चेहरे के अतिरिक्त तैलीय तत्व को दूर करता है. स्किन पर बढ़ती उम्र के निशान और झुर्रियों को कम करने के लिए दही में नींबू का रस मिलाकर लगायें। चेहरे पर होने वाले दानों-मुहांसों के उपचार के लिए खट्टी दही का लेप चेहरे पर लगायें. सूखने पर धो लें, फायदा होगा।

8. वजाइनल इंफेक्शन को रोकता है

हेल्थ एक्सपर्टस कहते हैं कि दही खाने से वास्तव में महिलाओं को वजाइना के यीस्ट बैलेंस को रिस्टोर करने में मदद मिलती है, क्योंकि दही में लैक्टोबैक्लिसियस बैक्टीरिया मौजूद होता है, जो वजाइनल इंफेक्शन को रोकने में काफी प्रभावी होता है. इसलिए अगर आप बार-बार वजाइनल इंफेक्शन से परेशान रहती हैं तो आज से ही दही का सेवन शुरू कर दें, राहत मिलेगी।

9. हड्डियों का रक्षक

दूध में कैल्शियम होता है और दूध से ज्यादा कैल्शियम दही में पाया जाता है, हो हमारी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इसलिए यथासंभव दही को भोजन में सम्मिलित जरूर करें।

10. बालों के लिए फायदे

दही बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर है. दही बालों में जड़ से लगायें और 15-20 मिनट लगे रहने दें, फिर बाल धुल लें. यह उपाय बालों की रूसी, रूखापन दूर कर बालों को चमकदार और मुलायम बनाता है। बालो में अगर रूसी ज्यादा है तो दही में काली मिर्च पाउडर मिलाकर बालों की जड़ो में लगायें, थोड़ी देर लगे रहने के बाद धो लें।

दही में बेसन मिलाकर बालों में लगायें. इस प्रकार बालों में दही लगाने से बालों का झड़ना रुकता है. दही में काली मुल्तानी मिटटी मिलाकर बालों में लगायें, यह शैम्पू का काम करता है और बालों का झड़ना भी कम करता है।

15+ दही खाने के फायदे (11 – 15)

11. पाचनतंत्र को दुरस्त रखे

दही का सेवन हमारे पेट यानी अच्छे पाचन में बहुत सहायक होता है, आम तौर पर होने वाली गैस, एसिडिटी और बदहजमी की समस्याओं को एकतरफ से उत्पन्न हो नही होने देता है। आप जब तैलीय खाद्य पदार्थ का सेवन करें उसके बाद दही जरूर खाएं। आपको फर्क महसूस हो जायेगा।

12. मुंह के छाले दूर करें

दही मुंह के छाले को भी दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए या तो आप दही को शहद में मिलाकर छाले पर लगाएं या फिर दही को भोजन के साथ लें। दोनो तरह से प्रयोग करने पर आपको छालो में आराम मिलेगा।

13. दही से मुंह के और पेट के अल्सर नही होते।

दही खाने और दही का लेप अपने मुंह के अंदर लगाने से मुंह के छाले या अल्सर ठीक हो जाते है। अगर पेट में भी अल्सर हो जाए तो उस समय दही का अत्यधिक मात्रा भोजन में लेनी चाहिए।

14. पेट की गर्मी दूर करे दही

पेट के कई रोगों के इलाज के लिए भी दही अमृत माना जाता है। पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर किसी को दस्त होता हो तो दही में चावल मिलकर खाना चाहियें।

15. लू से बचाने में सहायक

गर्मियों में तेज धूप के कारण लगने वाली लू से बचने के लिए दही का सेवन फायदेमंद होता हैं। गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलने से कुछ देर पहले दही खाने की सलाह दी जाती हैं, इससे शरीर में लू नहीं लगती और शरीर भी ठंडा रहता हैं।

15+ दही खाने के फायदे (16 – 17)

16. उल्टी दस्त में है फायदेमंद

गर्मियों के दिनों लू लगने से उल्टी दस्त होना आम बात है, ऐसे में दही को सूपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है. क्योंकि इस समय दही बहुत फायदेमंद होता है, एक कप दही से बहुत रिलिफ मिलता है।

17. लिवर की परेशानियों के लिए लाभकारी

दही खाने के फायदे लिवर से संबंधित विभिन्न रोगों के लिए भी अच्छे होते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक यानी अच्छे बैक्टीरिया शरीर से विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकलने का काम करते हैं जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता हैं।

Note : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

दही के पोषक तत्व – Nutrients Value of Curd in Hindi

दही सें पाए जाने बाले पोषक तत्व और इसके गुण सें सही मायने में एक सुपर फूड कहा जा सकता है। 100 ग्राम सें मिललेबाले पोषक तत्व —

• पानी (Water) — 89%
• प्रोटीन (Protien) — 3%
• वसा (Fat) — 4%
• खनिज (Minerals) — 1%
• कार्बोहायड्रेड्स (Carbo Hydrades) — 3%
• कॅल्शियम (Calcium) — 149 मिली
• लोह (Iron) — 0.2 मिली
• विटामिन ए (VitaminA) — 102 युनिट
• विटामिन बी(Vitamin B) — अल्प मात्रा में
• विटामिन सी(Vitamin C) — मिली
• कॅलरोफिक — 30 मूल्य

दही कितने प्रकार के होते है

मार्केट में आपको कई तरह की दही आसानी से मिल सकती है। हालांकि, आपके स्वास्थ्य के लिए लो फैट दही सबसे अधिक फायदेमंद माना जाती है। इसके अलावा केफिर, ग्रीक योगर्ट स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आइए जानते हैं दही की कुछ अन्य वैरायटीज-

• लो फैट दही (Low fat Yogurt )
• ग्रीक योगर्ट (Greek yogurt)
• केफिर (Kefir)
• फ्रोजन योगर्ट (Frozen Yogurt)
• स्काईर (Skyr)

दही को कब खाना चाहिए

दही खाना फायदेमंद है लेकिन अगर इसे सही समय पर खाया जाए तो यह ज्यादा फायदा करता है। आपको दही को दिन में सेवन करना चहिए दही को दिन में खाने से आपको इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। दही की तासीर ठंडी होती है ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से कफ और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। साथ ही, गलत समय पर इसका सेवन करने से मोटापा और स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ावा देता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि दही में पित्त और कफ बढ़ाने वाले तत्व होते हैं।

दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका क्या है

दही खाने का सबसे हेल्दी तरीका ये है कि आप पहले को प्लेन दही (plain curd) यानी कि सादी दही खाएं। साथ ही अगर आप उसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो हल्का सा चीनी या गुड़ मिलाएं। ध्यान रखें कि नाश्ते का समय हो तो दही चीनी खाएं और दोपहर व रात में दही नमक खाएं। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या है तो काला नमक के साथ दही खाएं।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

2 thoughts on “15+ दही खाने के फायदे – 15+ Dahi Khaneke Fayde”

Leave a Comment