IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

15+ मछली खाने के फायदे – 15+ Benefits of Fish in Hindi

By Proud Skill

Updated on:

15+ मछली खाने के फायदे – 15+ Benefits of Fish in Hindi : 15+ मछली खाने के फायदे – 15+ Benefits of Fish in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “15+ मछली खाने के फायदे – 15+ Benefits of Fish in Hindi”। अगर आप नॉनवेजिटेरियन या शाकाहारी नहीं हैं तो आपके लिए मछली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। मछली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

आपको बता दें कि मछली में Omega-3 फैटी एसिड, विटामिन-D, विटामिन-B2 (Riboflavin), कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, आयोडीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। मछली को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से हार्ट को हेल्दी और दिमाग को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं — 15+ मछली खाने के फायदे – 15+ Benefits of Fish in Hindi.

15+ मछली खाने के फायदे – 15+ Benefits of Fish in Hindi

मछली खाने के फायदे

15+ मछली खाने के फायदे (01 – 05)

1. ब्रेन हेल्थ को मजबूत करें

मछली के सेवन से मस्तिष्क का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हल्की मानसिक गिरावट सामान्य है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ आपके मस्तिष्क की कार्य क्षमता अक्सर कम हो जाती है। लेकिन मस्तिष्क संबंधित कुछ बीमारियां अल्जाइमर हैं, जो कि गंभीर होती हैं। कई रिव्यू और स्टडी से पता चला है कि जो लोग अधिक मछली का सेवन करते हैं, उनकी याददाश्त अच्छी रहती है और उन्हें मस्तिष्क संबंधी बीमारियां कम होती हैं।

एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग हर हफ्ते मछली खाते हैं, उनके इमोशन और मेमोरी वाले ब्रेन के हिस्से में ग्रे पदार्थ अधिक होता है, जो कि मस्तिष्क के प्रमुख कार्यात्मक ऊतक होते हैं। इसलिए मछली का सेवन करना चाहिए।

2. हड्डियां बनाये मज़बूत

मछली में प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी होता है जो कि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है। अक्सर लोगों को हड्डियों के रोग जैसे हड्डियों का टूटना, हड्डियों में टक टक की आवाज़ आना आदि रोग लग जाते हैं,जिनसे बचने के लिए मछली का सेवन अति आवश्यक माना गया है।

3. दिल की बीमारियों के लिए

मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह धमनियों और नसों को लचीला बनाए रखते हैं। नियमित रूप से मछली का सेवन करने से यह कार्डियोवैस्‍कुलर ऊतकों की क्षति को कम करने और इनकी मरम्‍मत में भी सहायक होते हैं। यह दिल को स्वस्थ रखती है।

4. विटामिन और मिनरल से भरपूर

मछली विटामिन और मिनरल (Vitamins and minerals) से भरपूर होती है। इसलिए डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। इसमें High quality protein और फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें फैट सॉल्युबल विटामिन डीभी पाया जाता है, जिसकी कमी अधिकतर डेस्क या ऑफिस जॉब करने वाले लोगों में होती है। विटामिन डी से भरपूर फूड खाने की बजाय फिश का सेवन करना अच्छा रहता है।

5. बैड कोलेस्ट्रॉल करे कम

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से रक्त की धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा रहता है जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा बना रहता है। मछली में मौजूद पोषक तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते जिससे ह्रदय एकदम स्वस्थ रहता है। मछली के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा (LDL) घट सकती है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा भी कम हो सकता है।

15+ मछली खाने के फायदे (06 – 10)

6. हेल्दी फैट का अहम सोर्स

हावर्ड यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च के मुताबिक फैट वाली फिश जैसे : सेल्मन (Salmon), मैकेरल (Mackerel) और सार्डिन (Sardine) Omega-3s फैटी एसिड से भरपूर होती हैं। अन्य फूड प्रोडक्ट की अपेक्षा फैट युक्त मछली में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मछली Omega-3 फैटी एसिड (Omega-3 fatty acid) अच्छे फैट से भरपूर होती है।

फैटी एसिड मस्तिष्क और आंखों के लिए जरूरी होता है। इसी कारण सभी लोगों को किसी न किसी रूप में Omega-3 फैटी एसिड लेने की सलाह दी जाती है। Omega-3 फैटी एसिड को बॉडी नहीं बनाती। इसलिए यह भोजन से ही लेना होता है। मछली इस एसिड का सबसे अच्छा सोर्स होती है। शरीर को रोजाना 500 Omrga-3 फैटी एसिड की जरूरत होती है। जो लोग पर्याप्त मात्रा में सेवन नहीं करते उन्हें कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

7. एंटी कैंसर

कई वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि मछली में कैंसर रोधी गुण होते हैं। मछली में पाए जाने वाले गजब के एंटीऑक्सीडेंट्स हर तरह के कैंसर को ख़त्म करने और कैंसर सेल्स को ख़त्म करने में सक्षम होते हैं।

8. प्रोटीन से भरपूर है मछली

मछली प्रोटीन के मामले में किसी नॉनवेज आइटम से कम नहीं है। अन्य खाद्य की तुलना में मछली में अधिक प्रोटीन मौजूद होता है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप सैल्मन मछली का सेवन कर सकते हैं. यह विटामिन-बी और विटामिन-डी के लिए भी बेस्ट मानी जाती है।

9. वजन (Weight) कम करें

मछली में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। आप तो जानते हैं कि प्रोटीन खाने से वेट लॉस या फैट लॉस में भी मदद मिलती है। गेलफ विश्वविद्यालय (University of Guelph) में मानव स्वास्थ्य और पोषण विज्ञान विभाग की रिसर्च के मुताबिक, मछली में पाया जाने वाला ओमेगा -3 फैटी एसिड मेटाबॉलिज्म पर पॉजिटिव इफेक्ट डालता है। अध्ययन में कहा गया है कि मछली में मौजूद हेल्दी फैट ने मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने के साथ फैट के ऑक्सीकरण को भी बढ़ावा दिया था।

Note: ध्यान रखें फैट में हाई होने के कारण मछली में कैलोरी अधिक हो सकती है। इसलिए मछली को फ्राई करके नहीं खाएं, नहीं तो कैलोरी और बढ़ सकती है।

10. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

यदि आप मांसाहारी हैं और गर्भवती महिला हैं तो मछली आपके लिए अति उत्तम है। मछली के सेवन से माँ और गर्भ में पल रहे बच्चे को भरपूर पोषण मिलता है और माँ के स्तनों में पर्याप्त दूध आता है। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं और पैदा होने वाला बच्चा हृष्ट पुष्ट और बेहद तेज़ दिमाग वाला पैदा होता है।

15+ मछली खाने के फायदे (11 – 15)

11. प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए

शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी मछली का उपयोग अच्छा हो सकता है। दरअसल, मछली में अच्छी मात्रा में विटामिन-डी होता है, जो सेलुलर ग्रोथ (कोशिकाओं की संख्या का विकास) को नियंत्रित कर प्रतिरक्षा प्रणाली के मॉड्यूलेशन को प्रभावित कर सकता है। वहीं, इसमें सेलेनियम भी पाया जाता है, जिससे कि सेलेनियम की कमी से होने वाली इम्यून सिस्टम की कमजोरी से बचा जा सकता है।

12. आंखों के लिए फायदेमंद

एजेंसी फॉर हेल्थकेयर रिसर्च एंड क्वालिटी ने पाया कि ओमेगा -3 फैटी एसिड दृष्टि और आंखों के स्वास्थ्य में फायदेमंद होता है। रिसर्च के मुताबिक, मस्तिष्क और आंखों को ओमेगा -3 फैटी एसिड के सेवन से काफी फायदा होता है। मछली इस एसिड में हाई होती है। इसलिए आंखों की रोशनी और हेल्थ में मछली फायदा पहुंचा सकती है। अन्य रिसर्च के मुताबिक, नियमित रूप से मछली का सेवन करने वाली महिलाओं में AMD (Age-related macular degeneration) का जोखिम 42 % तक कम था। यह उम्र के साथ दृष्टि कमजोर होने से भी जुड़ा होता है।

13. मर्दों में शुक्राणु बढ़ाये

यदि आप चाहते हैं कि आपका गृहस्थ जीवन सुखमय और आनंद में बीते तो मछली का नियमित सेवन करना चाहिए। यदि मछली का नियमित सेवन संभव ना हो तो मछली के तेल का सेवन ज़रूर करें जो बाज़ार में आपको आसानी से मिल जायेगा। मछली खाने से पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ती है और शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार आता है।

14. रक्तचाप के लिए

बढ़ते रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित करने के लिए मछली का उपयोग किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर पब्लिश एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बढ़ते रक्तचाप को कम कर सकता है। ऐसे में, हम कह सकते हैं कि रक्तचाप को नियंत्रित करने में मछली का सेवन किया जा सकता है।

15. अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को सांस की बीमारी है या अस्थमा है उनके लिए मछली खाना बेहद फायदेमंद है। मछली में पोटैशियम और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि सांस सम्बन्धी बीमारियों में गजब का काम करते हैं। जो लोग लगातार खांसी के कारण साँस लेने में कठिनाई महसूस करते हैं उनके लिए मछली बहुत कारगर है।

15+ मछली खाने के फायदे (16 – 17)

16. त्वचा के लिए

मछली का सेवन त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, मछली में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिनमें से एक विटामिन-डी भी है। विटामिन-डी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने का काम कर सकता है। इससे स्किन एजिंग से बचाव हो सकता है। वहीं, ओमेगा 3 फैटी एसिड त्वचा की सूजन को कम करने के साथ ही मुंहासे की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकता है।

17. बालों की मज़बूती बढ़ाएं

बालों की सेहत के लिए मछली का सेवन बेहद फायदेमंद है। मछली में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और विटामिन- ई जैसे तत्व पाए जाते हैं जो कि बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी हैं। मछली खाने से या मछली के तेल के सेवन से बाल मज़बूत हो सकते हैं, चमक बढ़ सकती है और रूसी की समस्या से छुटकारा भी मिल सकता है। बाल झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

Note : Article में दिया गया सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (15+ मछली खाने के फायदे – 15+ Benefits of Fish in Hindi) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment