IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai

By Proud Skill

Published on:

गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai”। भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। इस में से गोवा (Goa) भी भारत के एक राज्य है, जो भारत के पश्चिम भाग में अरब सागर के किनारे बसा एक राज्य है। आजके के हमारे बिषय है — गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai.

गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है, 2011 की जनगणना के अनुसार गोवा में 1,458,545 लोग रहते हैं। गोवा की राजधानी पणजी है।अपने आकर्षक समुद्री तट, महान वास्तुकला की विरासत और पूजास्थलों के लिए मशहूर गोवा पयर्टकों का पसंदीदा स्थान है। हर साल पूरी दुनिया से हजारों लोग इस राज्य के खूबसूरत समुद्री तट, मंत्रमुग्ध करने वाली पहाडि़याँ और आकर्षक और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता देखने आते हैं। तो चलिए जानलेते है की — गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai.

गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai

गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है

अगर बात करें — गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है? गोवा राज्य का कुल क्षेत्रफल — 3702 वर्ग किमी है और इसका समुद्री किनारा अनुमानित तौर पर लगभग 100 किमी लंबा है। इस राज्य में केवल 2 ही जिले है। इन्हीं के अंदर कुल 12 तहसील और 411 ग्रामीण विभाग है।गोवा देश के पश्चिमी भाग में स्थित है और आबादी और क्षेत्रफल के मान से भारत का सबसे छोटा राज्य है। इसके उत्तर में महाराष्ट्र, पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण और पूर्व में कर्नाटक से घिरा गोवा, भारत के कोंकण क्षेत्र के बड़े हिस्से में फैला है। पणजी गोवा की राजधानी है और देश में अपनी सबसे ज्यादा जीडीपी के कारण इसे भारत का सबसे अमीर राज्य माना जाता है।

कभी पुर्तगाल का प्रांत रहने के कारण गोवा में पुर्तगाली संस्कृति का प्रभाव आज भी साफ दिखता है। उत्तर गोवा इलाके में छह तालुका हैं और दक्षिण गोवा क्षेत्र में पांच तालुका हैं। राज्य की आबादी लगभग 14,57,723 है और जनसंख्या के आधार पर यह देश में चैथा सबसे छोटा राज्य है। ट्राॅपीकल मानसून जलवायु के कारण गोवा गर्म और नम है और इसलिए विदेशी पयर्टकों के लिए छुट्टी बिताने की पसंदीदा जगह है।

एक नजर गोवा राज्य के बारेमें —

• राज्य — गोवा
• देश — भारत
• राज्य का गठन — 30 मई 1987
• राजधानी — पणजी (पंजिम)
• सबसे बडा शहर — वास्को द गामा
• जिले — 2
• सभा — गोवा सरकार
• राज्यपाल — पी एस श्रीधरन
• मुख्य मंत्री — प्रमोद सावंत (भाजपा)
• विधायिका — एकसदनीय
• बिधानसभा सदस्य — 40 सीट
• लोकसभा सदस्य — 1
• राज्यसभा सदस्य — 1
• संसदीय निर्वाचन क्षेत्र — राज्यसभा 1, लोकसभा 2
• कुल क्षेत्रफल — 3702 बर्ग किमी (1,429 वर्गमील)
• क्षेत्र दर्जा — 28वां
• कुल ग्रामीण विभाग — 411
• कुल शहरों की सँख्या — 14
• कुल जनसंख्या (2011) — 1,458,545
• दर्जा — 26वां
• घनत्व — 394 प्रति वर्ग किमी
• लिंगानुपात — 973 ♀/1000 ♂
• साक्षरता दर — 88.70% (3रा)
• राजभाषा — कोंकणी, मराठी, अंग्रेजी, हिन्दी, पुर्तगाली
• पड़ोसी राज्य — महाराष्ट्र, कर्नाटक
• राजकीय पशु — गौर
• राजकीय पक्षी — काला क्रेस्टेड बुलबुल
• राजकीय वृक्ष — मट्टी
• प्रमुख फल — काजू।
• राज्य का प्रमुख खेल — फुटबॉल।
• नदियाँ — मांडोवी, जुआरी, तिराकोल, साल, चपोरा, तलपोना
• नृत्य — मण्डी, टकनी, झागोर
• वेबसाइट — www.goa.gov.in

गोवा राज्य का भौगोलिक स्थिति क्या है

गोवा राज्य 4°53’54″उत्तरी अक्षांश से लेकर 15°40’00” उत्तरी अक्षांश तथा 73°40′ 33″ पूर्वी देशांतर से लेकर 74°20′ 13″ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।

गोवा में कितने जिले हैं

2022 में गोवा में सिर्फ 2 जिले हैं जिनके नाम उत्तर गोंय (North Goa) और दक्षिण गोंय (South Goa) हैं। नॉर्थ गोवा का हेड क्वार्टर पणजी और साउथ गोवा का हेड क्वार्टर मडगांव है।

नॉर्थ गोवा तीन भागों में बटता है पणजी, मापुसा और बिचोलिम। और नॉर्थ गोवा के 5 तालुक टिसवाड़ी (Panaji), बारडेज (Mapusa), परनेम, बिचोलिम और सत्तरी (वलपोई) है।

इसी तरह साउथ गोवा 5 भागों में बठता है पोंडा, मोरमुगाओ (Vasco de Gama), मडगाव, केपेम और धरबंदोरा और साउथ गोवा के 7 तालुक पोंडा, मोरमुगाओ, सलसते (Margao), केपेम और कानकोन (Chaudi), संगेम और धरबंदोरा है।

गोवा का इतिहास – History of Goa in Hindi

गोवा के लम्बे इतिहास की शुरुआत तीसरी सदी इसा पूर्व से होती है जब यहाँ मौर्य वंश की स्थापना हुई थी। 1312 ई. में गोवा पहली बार दिल्ली सल्तनत के अधीन हुआ था लेकिन विजयनगर के शासक हरिहर प्रथम द्वारा वहां से खदेड़ दिया था. अगले 100 वर्षीं तक विजयनगर के शासकों ने यहाँ शासन किया था।

1469 ई. में गुलबर्ग के बहामी सुल्तान द्वारा फिर से दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बनाया गया था। 1510 ई. में पुर्तगालियों ने स्थानीय सहयोगी, तिमैया की मदद से सत्तारूढ़ बीजापुर सुल्तान युसूफ आदिल शाह को पराजित किया। उन्होंने वेल्हा गोवा में एक स्थायी राज्य की स्थापना की। यह गोवा में पुर्तगाली शासन का प्रारंभ था जो अगले साढ़े चार सदियों तक चला था।

भारत ने 1947 ई. में अंग्रेजों से स्वतंत्रता हांसिल की थी, भारत ने अनुरोध किया की भारतीय उपमहाद्वीप में पुर्तगाली [प्रदेशों को भारत कप सौंप दिया जाए. लेकिन पुर्तगाल ने अपने भारतीय परिक्षेत्रों की संप्रभुता के बारें में बात करने से इंकार कर दिया।

पर 19 दिसंबर 1961 ई. को भारतीय सेना ने गोवा, दमन, दीव के भारतीय संघ में विलय के लिए ऑपरेशन विजय के साथ सैन्य संचालन किया व इसके बाद गोवा, दमन व दीव भारत का एक केंद्र प्रशासित क्षेत्र बना था. 30 मई 1987 ई. को केंद्र प्रशासित प्रदेश को विभाजित किया था, व गोवा को भारत का 25वां राज्य बनाया गया था. जबकि दमन व दीव केंद्र प्रशासित प्रदेश ही रहे थे।

गोवा की जलवायु कैसे है

गोवा की जलवायु समान है, उच्च तापमान आमतौर पर 80s F (30s C) में और कम तापमान 70s F (20s C) में पूरे वर्ष भर होता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून जून और सितंबर के बीच चलता है। राज्य में सालाना लगभग 115 इंच (3,000 मिमी) वर्षा होती है, जो मानसून के मौसम में होती है।

गोवा की अर्थव्यवस्था कैसे है

गोवा की अर्थब्याबस्था मूल रूपसे पर्यटन निर्वर है। लेकिन कृषि, वानिकी और मछली पकड़ना सें अच्छा आयात होता। चावल, फल (जैसे आम), नारियल, दालें (फलियां), काजू, सुपारी और गन्ना प्रमुख फसलों के साथ कृषि गोवा की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। प्रमुख वन उत्पादों में सागौन और बांस शामिल हैं। राज्य के तट के साथ एक सक्रिय मत्स्य उद्योग है, हालांकि 21 वीं सदी में स्थिरता एक बढ़ती हुई चिंता रही है। राज्य अपनी कई कृषि वस्तुओं का निर्यात करता है।

गोवा राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourism in Goa State

भारत में गोवा राज्य पर्यटन के मामले में सबसे उन्नत राज्य कहाँ जाता है, जहाँ सालभर देश विदेशो से पर्यटक बड़ी मात्रा में घूमने के लिए आते है, इस राज्य के सुंदर प्राकृतिक समंदर किनारे, पेड़ पौधों से हरा भरा माहौल तथा शांत और मन को प्रसन्न करनेवाला वातावरण पर्यटकों का ध्यान अपने ओर आकर्षित करता है।

• राज भवन
• स्प्लैश डाउन वॉटर पार्क
• हर्वलेम केव्ज
• वज्र पोहा वॉटर फॉल्स
• कैंडोलिम बिच
• बटर फ्लाई बिच
• लाइटहाउस अगुडा
• चापोरा किला
• दूधसागर वॉटर फॉल्स
• अगुडा फॉर्ट
• रेइस मेगॉस फॉर्ट
• आलोर्ना फॉर्ट
• गोवा म्यूजियम
• मर्मुगो फॉर्ट
• यशवंत गड फॉर्ट
• मुजियम ऑफ़ क्रिस्टियन आर्ट
• सुनापरंता – सेंटर ऑफ़ गोवा आर्ट
• छत्रपति शिवाजी महाराज फॉर्ट

इसके अलावा गोवा राज्य की सभी समुद्री तट यहाँ के पर्यटन का प्रमुख केन्द्रस्थान है जिसकी जानकारी आपको पहले ही दी गई है।

• भगवती मंदिर पेरनेम
• बैसिलिका ऑफ़ बोम जीजस
• कैथलिक चर्च ऑफ़ सेंट फ्रांसिस ऑफ़ अस्सीसी
• चंद्रेश्वर मंदिर
• चैपल ऑफ़ सेंट कैथरीन
• चर्च ऑफ़ सेंट कैजेटन
• कंसारपाल कालिका देवी मंदिर
• चर्च ऑफ़ द होली स्पिरिट
• बेटीम गुरुद्वारा
• कमलेश्वर महरूड़ मंदिर

FAQs

पुर्तगालियों ने गोवा को भारतीय प्रशासन को कब सौंपा था?
पुर्तगालियों ने गोवा को भारतीय प्रशासन को 19 दिसंबर 1961 को सौंपा था।

गोवा का उच्चतम बिंदु कौनसा है?
गोवा का उच्चतम बिंदु सोनसोगोर है।

गोवा स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
प्रत्येक वर्ष 30 मई को गोवा स्थापना दिवस मनाया जाता है।

गोवा में कितने जिले हैं?
गोवा में केवल 2 जिले हैं, दक्षिण गोवा और उत्तरी गोवा।

गोवा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है
गोवा का सबसे बड़ा शहर “वास्को द गामा” है।

गोवा की राजधानी क्या है?
पणजी (Panaji)।

पणजी को और किस नाम से बुलाया जाता है ?
पंजिम नाम से।

गोवा में कौन सी भाषा बोली जाती है?
कोंकणी।

गोवा का कुल क्षेत्रफल कितना है?
गोवा का कुल क्षेत्रफल 3,702 वर्ग किलोमीटर है।

गोवा राज्य प्रसिद्ध क्यों है ?
गोवा में खूबसूरत समुंद्री तट है जो काफी मशहूर है, इसके साथ यहाँ बहुत सारे स्थल जैसे – ऑफ असीसी, होली स्पिरिट, पिलर सेमिनरी है जो गोवा को प्रसिद्ध बनाते है।

गोवा में कितने बीच है ?
गोवा में 48 समुद्र तट है।

गोवा का क्षेत्रफल कितना है ?
गोवा का क्षेत्रफल 3702 किमी (1,429 वर्गमील) है।

गोवा का भारतीय प्रशासन में विलय कब कर दिया गया था?
गोवा का भारतीय प्रशासन में विलय 19 दिसंबर 1961 ई. को कर दिया गया था.

गोवा में कुल कितनी नदियां है?
गोवा की 7 प्रमुख नदियां जुआरी, मांडोवी, तेरेखोल, चापोरा, गलगीबाग, कुंबरजुआ नहर, तलपोना और साल हैं।

टॉलमी ने गोवा का उल्लेख वर्ष 200 के आस-पास किस रूप में किया है?
टॉलमी ने गोवा का उल्लेख वर्ष 200 के आस-पास गोउबा के रूप में किया है।

गोवा के वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान कौन से हैं?
• डॉ. सलीम अली पक्षी अभ्यारण्य
• महादेई वन्यजीव अभयारण्य
• नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य
• कोटिगाओ वन्यजीव अभ्यारण्य
• भगवान महावीर अभयारण्य
• मोलेम नेशनल पार्क
• प्राकृतिक संसाधन

महाभारत में गोवा का उल्लेख किसके रूप में किया गया है?
महाभारत में गोवा का उल्लेख गोपराष्ट्र यानी की गोपालकों के रूप में किया गया है।

गोवा पर पुर्तगालियों ने कितने सालों शासन किया था?
करीब 450 सालों तक गोवा पर पुर्तगालियों ने शासन किया था।

गोवा को केंद्र प्रशासित प्रदेश से कब विभाजित कर दिया गया था?
गोवा को 30 मई 1987 ई. को केंद्र प्रशासित प्रदेश से विभाजित किया गया था।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “गोवा राज्य का क्षेत्रफल कितना है – Goa Rajya Ka Kshetrafal Kitna Hai”

Leave a Comment