IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Jaggery in Hindi

By Proud Skill

Published on:

गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Jaggery in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Jaggery in Hindi”। हमारे देश में गुड़ को प्राकृतिक मिठाई के रूप में माना जाता है। गुड़ न केबल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

सर्दियों में गुड़ खाने से जुकाम और कफ की समस्या नहीं होती है, साथ ही गुड़ खाने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। प्रतिदिन खाना खाने के बाद गुड़ का एक टुकड़ा खाने से हमारा पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है, और यह हमारे बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में भी बहुत सहयोगी है। तो चलिए जानते है — गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Jaggery in Hindi.

गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Jaggery in Hindi

गुड़ खाने के फायदे

गुड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लोग इसे खाने में भी काफी पसंद करते हैं। गुड़ एक ऐसा सुपर फूड है जिसके फायदों के बारे बहुत कम लोग ही जानते हैं। आमतौर पर लोग सर्दियों के मौसम में ही इसका प्रयोग करते हैं, जबकि इसे साल भर खाया जा सकता है।अक्सर लोग खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं।

गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और भी कई गुण पाये जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं, गुड़ खाने से शरीर को किन बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है। तो आइए जानते है — गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Jaggery in Hindi.

गुड़ खानेके फायदे (01 – 05)

1. शरीर बनेगा मजबूत और एक्टिव

गुड़ शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखता है। शरीरिक कमजोरी दूर करने के लिए दूध के साथ गुड़ का सेवन करने से ताकत आती है और शरीर ऊर्जावान बना रहता है। अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।

2. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

गुड़ में पोटैशियम और सोडियम पाया जाता है, जो शरीर में एसिड को कम करने में प्रभावी होता है। साथ ही इससे रेड ब्लड सेल्स स्वस्थ रहते हैं। रोजाना सुबह के समय 1 टुकड़ा गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

3. दिमाग के लिए अच्छा

गुड़ आपके मूड को अच्‍छा बनाने का काम भी करता है। यही नहीं अगर आपको माइग्रेन की श‍िकायत है तो रोजाना गुड़ खाने से बहुत फायदा होगा। नियमित रूप से गुड़ खाने से आपका दिमाग मजबूत बना रहेगा और याददाश्त भी अच्‍छी रहेगी।

4. आंखों की रोशनी के लिए

इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ये आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। गुड़ शरीर से हानिकारक पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है। इसे खाने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

5. हड्डियों को बनाए मजबूत

गुड़ खाने से शरीर को भरपूर कैल्शियम मिलता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। बच्चों को गुड़ जरूर खिलाना चाहिए। खाने के बाद रोजाना गुड़ खाने से मांसपेशियों का भी दूर हो जाता है।

6. मुंहासों में मिलता है आराम

जवानी में चेहरे पर मुंहासे होना सामान्य बात होती है। इन मुहांसों के जरिए शरीर के हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे बॉडी को फायदा होता है लेकिन इससे चेहरा भी बिगड़ने लगता है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आप गुड़ का सेवन शुरू कर सकते हैं। गुड़ खाने से चेहरे पर मुंहासे बनने रुक जाते हैं, जिससे आपके चेहरे पर रौनक बनी रहती है।

7. जोड़ों में दर्द से छुटकारा

सुबह गुड़ का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह गठिया में होने वाली अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी है। दरअसल, सुबह के समय गुड़ खाने से शारीरिक और हड्डियों की संचरना बेहतर होती है, जिससे जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन की परेशानी को कम करता है।

8. वजन कम करने में मददगार

गुड़ खाना वजन कम करने के लिए भी लाभकारी हो सकता है। गुड़ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे वजन कम करने के लिए जरूरी माना जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में आपके लिए मददगार है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ खाना पाचन में सुधार करने के साथ वजन को नियंत्रित रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

9. सर्दी-जुकाम में कारगर

गुड़ सर्दी-जुकाम भगाने में काफी असरदार है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलत है। अगर किसी को खांसी की श‍िकायत है तो उसे चीनी के बजाए गुड़ खाना चाहिए। गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है।

10. प्रदूषण का असर कम करें

यदि आप किसी ऐसे कारखाने या फैक्ट्री में काम करते हैं जहां पर प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा है तो आपको प्रतिदिन कम से कम 100 ग्राम गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ का सेवन आप खाने के साथ या फिर खाने के बाद भी कर सकते हैं। ऐसा में आपके शरीर पर प्रदूषण का असर कम होगा।

11. आयरन की कमी करे दूर

गुड़ में आयरन, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में रेल ब्लड सेल्स को कम करने में प्रभावी हो सकता है। खाली पेट नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

12. लिवर को करता है डिटॉक्स

लिवर से विषाक्तता को कम करने और इसके कार्यों को ठीक रखने के लिए भी गुड़ का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। देसी डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी गुड़ का दही के साथ सेवन करना फायदेमंद बताया गया है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व, शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। गुड़ के नियमित सेवन की आदत पाचन अंगों के लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है।

13. शरीर में खून की कमी होगी पूरी

जो लोग खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए सर्दियों में गुड़ खाना काफी फायदेमंद रहता है। गुड़ के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है, साथ ही बॉडी में खून की मात्रा भी बढ़ जाती है। गुड़ में फॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

14. पाचन को मजबूती

खाली पेट गुड़ का सेवन करने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इससे पाचन को मजबूती मिलती है। दरअसल, इसमें फुक्रोज होता है, जो पाचन और कब्ज जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में पाचन के एंजाइम एक्टिव होते हैं। इससे पेट फूलने जैसी परेशानी कम होती है।

15. कब्ज के समस्या दूर करें

गुड़ में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। यह पेट की कब्ज की समस्या को दूर करता है। आप रोजाना भोजन करने के बाद गुड़ का सेवन करें। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।

16. त्‍वचा की देखभाल

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि गुड़ आपकी त्‍वचा को साफ रख उसकी देखभाल में अहम भूमिका निभाता है। जी हां, गुड़ शरीर से हानिकारक टॉक्‍सिन बाहर निकालने में मददगार है. इससे आपकी त्‍वचा साफ और स्‍वस्‍थ बनी रहती है. रोजाना गुड़ खाने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाता है और चेहरा ग्‍लो करने लगता है।

17. पीरियड्स की परेशानी करे दूर

सुबह गुड़ का सेवन करने से पीरियड्स में होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। यह शरीर के दर्द और ऐंठन को कम करने में प्रभावी है। साथ ही यह ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान सुबह के समय गुड़ का सेवन आपके लिए प्रभावी हो सकता है।

Note : Article में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (गुड़ खाने के फायदे – Benefits of Jaggery in Hindi) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment