हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है – Haryana Rajya ka Kul Kshetrafal Kitna Hai

0
152

हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है – Haryana Rajya ka Kul Kshetrafal Kitna Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है – Haryana Rajya ka Kul Kshetrafal Kitna Hai”। हरियाणा भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक राज्य है और इस राज्य को भारत की हरित भूमि कहा जाता है। दिल्ली राज्य हरियाणा से तीन ओर से घिरा है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है जो कि पंजाब की भी राजधानी है।

हरियाणा को पांच प्राकृतिक स्थलाकृति भागों में विभाजित किया जा सकता है जो एक उपयुक्त भूनिर्माण पर्यावरण के व्यवस्थित अध्ययन हेतु ढांचा प्रदान करते हैं। हरियाणा राज्य अपने देसी खान पान, बोली के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। परन्तु प्राचीन काल से ही सनातन धर्म के अनुयाइयों के लिए भी यह विशेष राज्य रहा है क्योंकि यही पर कुरुक्षेत्र में धर्म और सत्य के लड़ाई लड़ी गई थी। आजके इस Article पर आप जानेंगे — हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है – Haryana Rajya ka Kul Kshetrafal Kitna Hai

हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है – Haryana Rajya ka Kul Kshetrafal Kitna Hai

Join Our Telegram Channel
हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है

हरियाणा (Haryana) राज्य भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और इसकी भौगोलिक स्थिति 30.73 डिग्री उत्तर और 76.78 डिग्री पूर्व में है। इस राज्य का कुछ हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है। हरियाणा का राज्य उत्तरी ओर से हिमाचल प्रदेश और पंजाब से, पूर्वी ओर से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से और पश्चिम की ओर से राजस्थान से घिरा है।

हरियाणा का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। इसकी भूमि बहुत उपजाउ है और इस राज्य को भारत की हरित भूमि कहा जाता है। दिल्ली राज्य हरियाणा से तीन ओर से घिरा है। हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है जो कि पंजाब की भी राजधानी है। हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है। हरियाणा राज्य 44,212 वर्ग किमी. में फैला है।

हरियाणा को दो प्राकृतिक क्षेत्रों में बांटा जा सकता हैः उप-हिमालयी तराई और इंडो-गंगा के मैदान। मैदानी इलाका उपजाउ है और उत्तर से दक्षिण की ओर इसकी ढलान है और समुद्र तल से इसकी उंचाई औसतन 700 से 900 फीट है। दक्षिण-पश्चिम हरियाणा शुष्क, रेतीला और बंजर है। हरियाणा में कोई बारहमासी नदी नहीं है। हरियाणा से होकर घग्गर नदी राज्य के उत्तरी किनारे से बाहर निकलती है।

आरंभ में इस राज्य में सिर्फ 7 जिले ही मौजूद थे, जो रोहतक, जिंद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुड़गांव, करनाल और अंबाला थे। वर्ष 2022 में हरियाणा राज्य में कुल जिलों की संख्या 22 है। सबसे अंतिम बार दादरी जिला इस राज्य में जोड़ा गया था। वर्तमान समय में हरियाणा राज्य में गांवों की कुल संख्या 70007 है। परंतु समय बीतने के पश्चात दूसरे कई जिले भी हरियाणा राज्य में बनाए गए।

हरियाणा के पड़ोसी राज्य एवं जिले कोनसी है

हरियाणा भारत के राज्यों में उत्तरी मध्य भाग में स्थित एक राज्य है, जिसकी सीमाएं भारत के ही आंतिरक राज्यों से मिलती है, जैसे हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश पंजाब और राजस्थान।

हरियाणा की सीमाओं को स्पर्श करने वाले राज्यों के जिले इस प्रकार से है, जैसे उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश के जिले, पूर्व में उत्तर प्रदेश के जिले, दक्षिण में दिल्ली के जिले, पश्चिम में राजस्थान के जिले, उत्तर पश्चिम में पंजाब के जिले है।

हरियाणा के सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले कोनसी है

भूमि क्षेत्रफल के मामले में हरियाणा जिले में पहले स्थान पर भिवानी का नंबर आता है। भिवानी जिले का टोटल भूमि क्षेत्रफल 5140 वर्ग किलोमीटर है। दूसरे स्थान पर सिरसा जिले का नंबर आता है। इस जिले का भूमि क्षेत्रफल 4276 वर्ग किलोमीटर है। तीसरे स्थान पर हिसार जिले का नंबर आता है, जिसका भूमि क्षेत्रफल 3788 वर्ग किलोमीटर है।

हरियाणा का भूमिभाग कैसे है

भौगोलिक तौर पर हरियाणा को चार भागों में बांटा जा सकता है: राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित यमुना-घग्गर के मैदान, सुदूर उत्तर में शिवालिक पहाड़ियों की एक पट्टी, दक्षिण-पश्चिम में बांगर क्षेत्र तथा दक्षिणी हिस्से में अरावली पर्वतमालाओं के अंतिमांश, जिनका क्षैतिज विस्तार राजस्थान से दिल्ली तक है। इस राज्य की मिट्टी आमतौर पर गहरी और उपजाऊ है। हालांकि, पूर्वोत्तर के पहाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के रेतीले इलाके इसके अपवाद हैं। राज्य की अधिकांश भूमि कृषि योग्य है, लेकिन यहाँ अत्यधिक सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है।

यमुना राज्य की एकमात्र चिरस्थायी नदी है, जो इसकी पूर्वी सीमा पर बहती है। उत्तरी हरियाणा में उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर बहने वाली कई बरसाती नदियां हैं, जो हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों से निकलती हैं। इनमें घग्गर-हकरा, चौटांग, टागंरी, कौशल्या, मारकंडा, सरस्वती और सोम इत्यादि प्रमुख हैं। इसी तरह दक्षिणी हरियाणा में भी अरावली पहाड़ियों से निकलने वाली कई नदियां दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर बहती हैं। इन नदियों में साहिबी, दोहान, कृष्णावती और इंदौरी शामिल हैं। माना जाता है कि ये सभी किसी समय सरस्वती नदी की सहायक नदियां थीं। इन नदियों पर राज्य भर में कई बाँध बने हैं, जिनमें यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड तथा ताजेवाला बैराज, पंचकुला ज़िले में स्थित कौशल्या बाँध, यमुनानगर ज़िले में स्थित पथराला बैराज तथा सिरसा ज़िले में स्थित ओटू बैराज मुख्य हैं।

हरियाणा की प्रमुख झीलों में गुरुग्राम का बसई वेटलैंड और सुल्तानपुर झील, फरीदाबाद की बड़खल झील और प्राचीन सूरजकुण्ड, कुरुक्षेत्र के सन्निहित और ब्रह्म सरोवर, हिसार की ब्लू बर्ड झील, सोहना की दमदामा झील, यमुनानगर जिले का हथनी कुंड, करनाल की कर्ण झील, और रोहतक की तिल्यार झील, झज्जर जिले का भिंडावास वेटलैंड, इत्यादि प्रमुख हैं। सिंचाई के लिए जल की व्यवस्था हेतु राज्य भर में नहरों का जाल बिछा है, जिनमें पश्चिमी यमुना नहर, इंदिरा गांधी नहर और प्रस्तावित सतलज यमुना लिंक नहर मुख्य हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले लगभग 14,000 जोहड़ों और 60 झीलों का प्रबंधन हरियाणा राज्य वाटरबॉडी प्रबंधन बोर्ड हरियाणा के जिम्मे है। राज्य का एकमात्र गरम चश्मा सोहना में स्थित है।

FAQs

हरियाणा राज्य कैसे बना?
तत्कालीन पूर्वी पंजाब विभाजन के अनुसार ही हरियणा राज्य का गठन किया गया था। 1966 में हरियाणा पंजाब से अलग होकर एक राज्य बन गया। बीडी शर्मा मुख्यमंत्री बने।

हरियाणा राज्य कब बनाया गया था ?
1966, 1 नवंबर।

हरियाणा की राजधानी क्या है?
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है जो कि पंजाब की भी राजधानी है।

हरियाणा का सबसे बड़ा शहर कोनसी है?
हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है।

हरियाणा का कुल क्षेत्रफल कितना है?
हरियाणा राज्य 44,212 वर्ग किमी. में फैला है।

हरियाणा की जनसंख्या कितनी है?
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या 25,353,081 है और इसका जनसंख्या घनत्व 573.4 वर्ग किमी. है।

हरियाणा की साक्षरता दर कितना है?
इस उत्तर भारतीय राज्य की साक्षरता दर 71.4 प्रतिशत है।

हरियाणा में सबसे पढ़े लिखे लोग कौन से जिले में रहते हैं ?
गुड़गांव।

हरियाणा का कौनसा शहर IT सिटी कहा जाता है ?
गुड़गांव।

हरियाणा में सर्वाधिक विकास दर वाला जिला कौन सा है ?
गुड़गांव।

हरियाणा में सर्वाधिक लिंगानुपात कौन से जिले में है ?
मेवात।

हरियाणा किसलिए प्रसिद्ध है?
यह राज्य ऐतिहासिक तौर पर कुरु क्षेत्र का भाग होने के लिए प्रसिद्ध है और सिंधु घाटी सभ्यता का पोषक रहा है। वर्तमान में यह आटोमोबाइल और IT उद्योग का प्रमुख हब है। यह राज्य देश में ट्रेक्टर, कारें और दुपहिया वाहन बनाने में अग्रणी है। इसके अलावा हरियाणा दूध और खाद्यान्न उत्पादन में अन्य राज्यों के मुकाबले अव्वल है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है – Haryana Rajya ka Kul Kshetrafal Kitna Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here