IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Jodhpur Jile ki Kshetrafal Kitna Hai

By Proud Skill

Published on:

जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Jodhpur Jile ki Kshetrafal Kitna Haii : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Jodhpur Jile ki Kshetrafal Kitna Haii”।

जोधपुर भारत के राज्य राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। इसकी जनसंख्या १० लाख के पार हो जाने के बाद इसे राजस्थान का दूसरा “महानगर ” घोषित कर दिया गया था।

यह यहां के ऐतिहासिक रजवाड़े मारवाड़ की इसी नाम की राजधानी भी हुआ करता था। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।

वर्ष पर्यन्त चमकते सूर्य वाले मौसम के कारण इसे “सूर्य नगरी” भी कहा जाता है। यहां स्थित मेहरानगढ़ दुर्ग को घेरे हुए हजारों नीले मकानों के कारण इसे “नीली नगरी” के नाम से भी जाना जाता था।

जोधपुर के पुराने शहर का अधिकांश भाग इस दुर्ग को घेरे हुए बसा है, जिसकी प्रहरी दीवार में कई द्वार बने हुए हैं,

हालांकि पिछले कुछ दशकों में इस दीवार के बाहर भी नगर का वृहत प्रसार हुआ है। जोधपुर की भौगोलिक स्थिति राजस्थान के भौगोलिक केन्द्र के निकट ही है,

जिसके कारण ये नगर पर्यटकों के लिये राज्य भर में भ्रमण के लिये उपयुक्त आधार केन्द्र का कार्य करता है।

वर्ष २०१४ के विश्व के अति विशेष आवास स्थानों (मोस्ट एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी प्लेसेज़ ऑफ़ द वर्ल्ड) की सूची में प्रथम स्थान पाया था। एक तमिल फ़िल्म, आई,

कि अब तक की भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फ़िल्मशोगी, की शूटिंग भी यहां हुई थी। आजके Article पर आप जानेंगे — जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Jodhpur Jile ki Kshetrafal Kitna Haii.

जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Jodhpur Jile ki Kshetrafal Kitna Haii

जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है

जोधपुर जिला राजस्थान के जोधपुर मण्डल का एक जिला है, जिले का मुख्यालय जोधपुर नगर में ही है, जोधपुर की स्थापना राव जोधा ने की थी राजस्थान के 33 जिलों में जोधपुर सबसे ज्यादा जनसँख्या के जिलो में दूसरे नम्बर पर है। जोधपुर जिले का क्षेत्रफल 22,850 वर्ग किलोमीटर है।

“थार मरुस्थल का प्रवेशद्वार’ एवं ‘सूर्य नगरी’ के उपनाम से प्रसिद्ध जोधपुर शहर की स्थापना 1459 ईस्वी में राठौड़ शासक राव जोधा ने की थी।

जोधपुर में मेहरानगढ़ दुर्ग जिसे जोधपुर दुर्ग भी कहा जाता है, का निर्माण भी 1459 ईसवी में चिड़िया टूंक पहाड़ी पर करवाया गया था।

इसी पहाड़ी के पास वर्तमान जोधपुर शहर बसाया गया एवं इसे अपनी राजधानी बनाया गया। जोधपुर में 1814 ईसवी में नगर परिषद बनी।

प्रशासनिक मुख्यालय, राजस्थान राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में है। जोधपुर प्रमुख सड़क और रेल जंक्शन वाला शहर है। जोधपुर शहर के कुछ हिस्से 18वीं शताब्दी के परकोटे से घिरे हुए हैं। यह दुर्ग, जिसमें महल और ऐतिहासिक संग्रहालय हैं,

एक अलग-थलग, लेकिन ऊँची चट्टान पर बना हुआ है, जो दूर से ही दिखाई देता है। इसके ठीक उत्तर में मारवाड़ की प्राचीन राजधानी मंडौर के चौथी शताब्दी के अवशेष विद्यमान हैं। जोधपुर मारवाड़ों का मुख्‍य वित्तिय राजधानी था, जहाँ राठौड़ वंश ने शासन किया था। जोधपुर थार मरुस्थल के दाहिने छोर पर स्थित है।

जोधपुर कहाँ पर स्थित है

जोधपुर भारत के राज्य राजस्थान के लगभग मध्य भाग में स्थित है। जोधपुर जिले के उत्तर में बीकानेर जिला है, पूर्व में नागौर, दक्षिण पूर्व में पाली जिला है,

पश्चिम में जैसलमेर और दक्षिण पश्चिम में बाड़मेर जिला है। जोधपुर के सक्शन्स और देशांतर क्रमशः 23 डिग्री 28 मिनट उत्तर से 73 डिग्री 2 मिनट पूर्व तक है,

समुद्रतल से जोधपुर की ऊंचाई 231 मीटर है और जयपुर से जोधपुर 344 किलोमीटर पश्चिम की तरफ है, और दिल्ली से 603 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ है।

जोधपुर का स्थापना कब हुई

जोधपुर की स्थापना एक राजपूत राव जोधा (1438-89 ई.) ने 1459 में की थी और यह भूतपूर्व जोधपुर रियासत की राजधानी था। मंडोर से हटाकर नयी राजधानी यहाँ बसायी गयी थी।

नयी राजधानी को सुरक्षित रखने के लिए चिड़ियाटुंक पहाड़ी पर एक दुर्ग भी बनाया गया था, जो आज भी जोधपुर के किले के नाम से प्रसिद्ध है।

जोधपुर जिला की जनसंख्या कितनी है

2011 की जनगणना के अनुसार जोधपुर की जनसँख्या 36,87,165 और जनसँख्या घनत्व 161 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जोधपुर की साक्षरता 63% है,

यहाँ पर 914 महिलाये है 1000 पुरषो पर और 2901 से 2011 के बीच जनसँख्या विकास दर 28% है।

जोधपुर की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

• मेहरानगढ़ किला,
• जसवंत थाडा,
• उम्मेद भवन महल,
• शासकीय संग्रहालय,
• राय का बाघ महल,
• उम्मेद गार्डन,
• राज रणछोड़जी मंदिर,
• अचल नाथ शिवालय,
• सिद्धनाथ शिव मंदिर,
• गणेश मंदिर,
• मंडोर,
• बालसमंद झील और महल,
• कल्याणा झील,
• गुडा बिश्नोई,
• जसवंत नगर बांध आदि

जोधपुर की इतिहास – History of Jodhpur in Hindi

जोधपुर पर 1565 ई. में मुग़लों का अधिकार हो गया। जोधपुर राज्य के राव चन्द्रसेन ने 1570 ई. में अकबर से भेंट की लेकिन अकबर ने उसके प्रतिद्वन्द्वी भाई मोटा राजा उदयसिंह को जोधपुर राज्य का अधीन शासक मान लिया।

चन्द्रसेन निराश लौट गया और जीवनपर्यंत विरोध करता रहा। 1961 में मुग़ल बादशाह अकबर के आक्रमण के बाद इसने मुग़लों का प्रभुत्व स्वीकार कर लिया।

1679 में मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब ने मारवाड़ पर हमला करके इसे लूटा और यहाँ के निवासियों को इस्लाम धर्म स्वीकार करने को मजबूर किया, लेकिन जोधपुर, जयपुर और उदयपुर की रियासतों ने गठबंधन बनाकर मुसलमानों के नियंत्रण को रोके रखा।

इसके बाद जयपुर और जोधपुर के राजकुमारों को उदयपुर परिवार के साथ वैवाहिक सम्बन्ध करने का अधिकार (जो मुग़लों के साथ मित्रता के कारण समाप्त हो गया था) इस शर्त पर फिर से प्राप्त हो गया कि उदयपुर की राजकुमारियों से उत्पन्न बच्चे पहले उत्तराधिकारी होंगे।

लेकिन इस शर्त से उत्पन्न झगड़ों के कारण अन्ततः यहाँ मराठों का प्रभुत्व क़ायम हो गया। औरंगजेब के समय जोधपुर का शासक जसवंतसिंह की मृत्यु (1678 ई.) के पश्चात् औरंगजेब और जोधपुर राज्य के मध्य लम्बे समय तक संघर्ष चलता रहा। यह संघर्ष जोधपुर की गद्दी पर अजीतसिंह (जसवंतसिंह के पुत्र) के अधिकार को लेकर हुआ। संघर्ष का अंत औरंगजेब की मृत्यु (1707 ई.) के पश्चात् मुग़ल सम्राट फर्रुखशिखर के समय ही हो सका। 1818 में जोधपुर ब्रिटिश सत्ता के अंतर्गत आ गया। 1949 में यह राजस्थान राज्य में शामिल हो गया।

FAQs

जोधपुर जिले में विधानसभा क्षेत्र कितने है?
जोधपुर जिले में विधानसभा क्षेत्र 8 है।

जोधपुर जिले में लोकसभा क्षेत्र कितने है?
जोधपुर जिले में लोकसभा क्षेत्र 1 है।

जोधपुर जिले की साक्षरता कितनी है?
जोधपुर जिले की साक्षरता 65.94% है।

जोधपुर जिले का जनसँख्या घनत्व कितना है?
जोधपुर जिले का जनसँख्या घनत्व 161/वर्ग किमी है।

जोधपुर जिले का लिंगानुपात कितना है?
जोधपुर जिले का लिंगानुपात 916/1000 है।

जोधपुर जिले की जनसँख्या कितनी है?
जोधपुर जिले की जनसँख्या 3687165 है।

जोधपुर जिला राजस्थान के किस हिस्से में स्थित है?
जोधपुर जिला राजस्थान के मध्य हिस्से में स्थित है।

जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है?
जोधपुर जिले का क्षेत्रफल 22,850 वर्ग किमी है।

जोधपुर जिले का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
जोधपुर जिले का मुख्यालय जोधपुर में स्थित है।

जोधपुर जिला भारत के किस राज्य का एक जिला है?
जोधपुर जिला भारत के राजस्थान राज्य का एक जिला है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (जोधपुर जिले का क्षेत्रफल कितना है – Jodhpur Jile ki Kshetrafal Kitna Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment