IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

30+ Lata Mangeshkar Facts in Hindi – 30+ लता मंगेशकर के रोचक तथ्य हिंदी में

By Proud Skill

Published on:

30+ Lata Mangeshkar Facts in Hindi – 30+ लता मंगेशकर के रोचक तथ्य हिंदी में : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “Lata Mangeshkar Facts in Hindi – लता मंगेशकर के रोचक तथ्य हिंदी में”। सुर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से 6 दशकों से भी ज़्यादा संगीत की दुनिया को सुरों से नवाज़ा है।

लता मंगेशकर ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाये है। अपनी सुरीली और दिल में उतर जाने वाली आवाज से उन्होंने कभी श्रोताओं के दिल में प्यार जगाया है तो कभी आंखों में आंसू भर दिए हैं। आजके Article में आप जानेंगे — 30+ Lata Mangeshkar Facts in Hindi – 30+ लता मंगेशकर के रोचक तथ्य हिंदी में

30+ Lata Mangeshkar Facts in Hindi – 30+ लता मंगेशकर के रोचक तथ्य हिंदी में

Lata Mangeshkar Facts in Hindi

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar), माता-पिता का दिया हुआ नाम -हेमा मंगेशकर के रूप में जन्म; 28 सितंबर 1929 – 6 फरवरी 2022, एक भारतीय पार्श्व गायक और सामयिक संगीत संगीतकार थीं।

उन्हें व्यापक रूप से भारत में सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायकों में से एक माना जाता है। आठ दशकों के करियर में भारतीय संगीत उद्योग में उनके योगदान ने उन्हें”क्वीन ऑफ मेलोडी”, “नाइटिंगेल ऑफ इंडिया” और “वॉयस ऑफ द मिलेनियम” जैसे सम्मानित खिताब दिए ।

लता ने छत्तीस से अधिक भारतीय भाषाओं और कुछ विदेशी भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए, हालांकि मुख्य रूप से मराठी , हिंदी और बंगाली में। उनकी विदेशी भाषाओं में अंग्रेजी, इंडोनेशियाई, रूसी, डच, नेपाली और स्वाहिली शामिल हैं।

उन्होंने अपने पूरे करियर में कई प्रशंसा और सम्मान प्राप्त किए। 1989 में, भारत सरकार द्वारा उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

2001 में, राष्ट्र के लिए उनके योगदान की मान्यता में, उन्हें भारत रत्न , भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया;

वह एमएस सुब्बुलक्ष्मी के बाद केवल दूसरी महिला गायिका हैं, यह सम्मान प्राप्त करने के लिए। फ़्रांस ने उन्हें 2007 में अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफ़िसर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया।

वह तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार , 15 बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार , चार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायक पुरस्कार , दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार , फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और कई अन्य की प्राप्तकर्ता थीं।

1974 में, वह लंदन, ब्रिटेन में रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय पार्श्व गायिकाओं में से एक थीं ।

उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया गीत “सौगंध मुझे इस मिट्टी की” 30 मार्च 2019 को भारतीय सेना और राष्ट्र को श्रद्धांजलि के रूप में जारी किया गया था।

5 फरवरी को जब सरस्वती पूजा थी उसके ही अगले दिन 6 फरवरी 2022 को लता जी मुंबई में स्थित ब्रीच कैडी हॉस्पिटल में अंतिम साँस ली मानो माँ सरस्वती इस बार स्वयं अपनी सबसे प्रिय पुत्री को ले जाने आयी थी।

93 वर्ष का इतना सुन्दर और धार्मिक जीवन विरलों को ही मिलता है। हर पीढ़ी को अपने संगीतों से मंत्रमुग्ध कर देने वाला वह कंठ सदैव ही हमारे बीच अपने गीतों के साथ जीवन पर्यन्त रहेगा। तो चलिए जानते है — Lata Mangeshkar Facts in Hindi – लता मंगेशकर के रोचक तथ्य हिंदी में।

Lata Mangeshkar Facts in Hindi (01 – 05)

1. लता मंगेशकर को नॉन-क्लासिकल सिंगर कैटिगरी में भारत रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड हासिल करने वालीं लता मंगेशकर भारत की दूसरी सिंगर बनीं। उनसे पहले यह अवॉर्ड एमएस सुब्बुलक्ष्मी को मिला था।
2. अपनी आवाज से लोगों को दीवाना करने वालीं लता मंगेशकर के शौक की बात करें तो 13 साल की उम्र से गायकी कर रहीं लता जी को गायन के अलावा फोटोग्राफी और खाना बनाने का बेहद शौक था।
3. लता मंगेशकर को भारतीय संगीत में महत्व पूर्ण योगदान देने के लिए वर्ष 1969 में ‘पद्मभूषण’ से सम्मावनित किया गया। इसके बाद उन्हें 1999 में ‘पद्मविभूषण’ और 1989 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
4. सुरों के उस्ताद रहीं लता मंगेशकर को कुछ खेल भी काफी लोकप्रिय थे। लता जी को खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस बेहद पसंद था। क्रिकेट की प्रति उनका लगाव अक्सर देखने को मिलता था।
5. पुरुष गायको में मोहम्मद रखी के साथ लता जी ने सर्वाधिक 440 गीत गाए। युगल गीतों पर रॉयल्टी के भुगतान के मुद्दे पर लता मंगेशकर और रफी के बीच मतभेद हो गए थे। जिसके बाद इन दोनों गायकों ने करीब तीन वर्ष तक साथ गाना नहीं गाया था।

Lata Mangeshkar Facts in Hindi (06 – 10)

6. सादगी भरे जीवन को जीने वालीं लता मंगेशकर को एक खास किस्म के जेवरात भी पसंद थे। लता जी को हीरे जड़ी चुड़िया काफी पसंद आते थी। लता जी के पसंदीदा रंग की बात करें तो उन्हें सफेद रंग बेहद प्यारा था।
7. एक दौर ऐसा भी आया था जब कुछ गलतफहमियों के कारण लता जी ने महान संगीतकार रहे एसडी बर्मन के साथ गाना गाने से इनकार कर दिया था।
8. डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। लेकिन राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वे किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। इसी वजह से उनका मिलन हो पाया।
9. शुरुआती सफर में पतली आवाज होने की वजह से लता जी को आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 1948 में आई फिल्म ‘मजबूर’ के गाने ‘दिल मेरा तोड़ा’ से उन्हें पहचान मिली।
10. पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर कदम रखा। इसी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ने पड़ी। घर की जिम्मेदारियां निभाने की वजह से ही शादी नहीं कर पाईं।

Lata Mangeshkar Facts in Hindi (11 – 15)

11. ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में 1974 से 1991 तक लता मंगेशकर का नाम दुनिया की सबसे ज्यादा गाना गाने वालीं सिंगर के तौर पर दर्ज है।
12. अपने गीत ऐ मेरे वतन के लोगों से पंडित नेहरू को रुलाने वालीं लता जी ने से पहले इस गीत को गाने से मना कर दिया था। बाद में इस गाने के लेखक कवि प्रदीप ने लता जी को इसे गाने के लिए राजी किया था।
13. लता जी के लिए गाना पूजा के समान था। इसलिए वे रिकार्डिंग के समय या रियाज के समय कभी भी चप्पल नहीं पहनती थी।
14. सुरों की रानी लता मंगेशकर को उनकी पतली आवाज के कारण नापसंद किया गया था। अपने करियर के शुरुआती दौर में कई लोगों ने लता जी को उनकी आवाज के लिए रिजेक्ट कर दिया था।
15. पांच साल की उम्र में ही लता जी ने अपने पिता से संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी और थिएटर में एक्टिंग किया करती थी।

Lata Mangeshkar Facts in Hindi (16 – 20)

16. अपनी मीठी आवाज से लोगों पर जादू करने वालीं लता मंगेशकर के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी। लता जी को खाने में धीमा जहर दिया गया था, जिसकी वजह से उनका 3 महीने तक बिस्तर से उठना मुश्किल हो गया था।
17. लता मंगेशकर का जन्म के वक्त नाम ‘हेमा’ रखा गया था, लेकिन कुछ साल बाद अपने थिएटर के एक पात्र ‘लतिका’ के नाम पर, दीनानाथ जी ने उनका नाम ‘लता’ रखा।
18. दिलीप कुमार लता मंगेशकर को अपनी बहन मानते थे। लेकिन खास रिश्ता होने के बाद भी लता मंगेशकर और दिलीप कुमार के बीच अनबन हो गई। जिसकी वजह से दोनों ने 13 साल तक बात नहीं की थी।
19. स्वर कोकिला लता मंगेशकर अपनी मधुर आवाज से 6 दशकों तक संगीत की दुनिया को सुरों से सजाती आई थीं। बॉलीवुड की शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस हो जिसको लता ने अपनी आवाज न दी हो। लता ने 20 भाषाओं में 30,000 गाने गाए हैं।
20. लता के कंपोज किए बंगाली गाने किशोर कुमार ने गाए थे।

Lata Mangeshkar Facts in Hindi (21 – 25)

21. कम लोग ही जानते होंगे कि लताजी गायिका होने के साथ-साथ एक संगीतकार भी थीं। उनका अपना एक फिल्म प्रोडक्शन भी था, जिसके बैनर तले फिल्म ‘लेकिन’ बनी थी।
22. लता को गाने के अलावा फोटो खिंचवाने का भी बहुत शौक है।
23. लता मंगेशकर जब एक बच्ची थीं तो उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। लता जी औक उनके परिवार के जीवन में ऐसे दिन थे जब वह और उनके भाई-बहन पूरे दिन खाना नहीं खाते थे।
24. लता जी आनंदअघन के नाम से गाने भी कंपोज किया करती थीं। बंगाली भाषा में ‘तारे आमी चोखने देखिनी’ और ‘आमी नी’ गाने उन्होंने ही कंपोज किए थे।
25. एक समय ऐसा भी था जब उनपर उनकी ही बहन ‘आशा भोसले’ की तरक्की से चिढ़ने का इल्जाम लगाया गया था। हालांकि, इस बारे में सफाई देते हुए लता ताई की दूसरी बहन मीना ताई बताया था कि,”नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

Lata Mangeshkar Facts in Hindi (26 – 30)

26. उनको पहला ब्रेक गाने के लिए नहीं, बल्कि एक नाटक में एक्टिंग के लिए मिला था।
27. सिर्फ 20 साल की उम्र में लता जी इंडस्ट्री में लीड हिरोइन के लिए पसंदीदा आवाज बन गई थीं। फिल्म ‘महल’ में गाए गाने ‘आएगा आने वाला ‘ से उन्हें एक अलग पहचान मिली। फिल्म ‘बरसात’ में उन्होंने तीन अलग-अलग अभिनेत्रियों के लिए नौ गाने गाए थे।
28. उन्होंने पहली बार एक मराठी फिल्म ‘किति हसाल’ (1942) के लिए गाना गाया था। हालांकि, यह गाना कभी रिलीज नहीं हुआ।
29. फिल्म जगत के कई हिट गानों में अपनी आवाज देने वालीं स्वर कोकिला सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग में भी शानदार थीं। उन्होंने पर्दे पर एक्टिंग की है। लता मंगेशकर निर्देशक बोनी कपूर की एक फिल्म में एक्टिंग कर चुकी हैं।
30. उनके पिता दीनानाथ और मां शेवांति ने उनका नाम हेमा रखा था।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (Lata Mangeshkar Facts in Hindi – लता मंगेशकर के रोचक तथ्य हिंदी में) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment