IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai

By Proud Skill

Published on:

तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai”। भारत दुनिया का सबसे बड़ा गणतान्त्रिक देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। भारत के अंदर 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल है। इस में से तमिलनाडु (Tamilnadu) भी भारत के एक राज्य है, जो भारत के दक्षिणा भाग में बंगाल के खड़ी के किनारे बसा एक राज्य है। आजके के हमारे बिषय है — तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai.

तमिलनाडु भारत के दक्षिण दिशा में बसा हुआ एक राज्य है। तमिलनाडु अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान के लिए बोहोत मशहूर है। तमिलनाडु का गठन 26 जनवरी 1950 में हुआ था। तमिल नाडु का कुल क्षेत्रफल 130058 वर्ग किलोमीटर है और अगर हम तमिलनाडु की जनसँख्या की बात करे तो 2011 के जनगणना के आधार पर तमिलनाडु की जनसँख्या 6.79 करोड़ है। तमिल नाडु में 32 जिले है। तो आइए जानते है — तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai.

तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai

तमिलनाडु का राजधानी क्या है

तमिलनाडु की राजधानी — चेन्नई (Chennai) है। वर्तमान में हम चेन्नई की तमिलनाडु की सबसे हाईटेक सिटी के रूप में भी जानते है परन्तु इस राज्य की राजधानी चेन्नई है। चेन्नई तमिलनाडु के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से में आया हुआ है। इसके साथ ही चेन्नई पूरी दुनिया में भी जाना जाता है।

चेन्नई इसके साथ ही भारत के महानगरों में से एक है। भारत के महानगरों की सूची में इस चेन्नई शहर को सबसे टॉप 10 में रखा जाता है। तमिलनाडु के खूबसूरत शहरों की बात करे तो इसमें चेन्नई का नाम भी आता है और आये भी क्यों ना, यह शहर है की इतना सुन्दर।

चेन्नई तमिल नाडु राज्य का सबसे बड़ा शहर है। चेन्नई को भारत का डेट्रॉइड कहा जाता है, साथ ही ये भारत का डेट्रॉइड के साथ साथ दक्षिण एशिया का डेट्रॉइड भी है। चेन्नई भारत का पांचवा सबसे बड़ा महानगर है और तीसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। चेन्नई का पुराना नाम मद्रास था फिर वर्ष 1996 में मद्रास का नाम बदल कर चेन्नई कर दिया गया।

चेन्नई को भारत का स्वास्थ पूंजी कहा जाता है। तमिलनाडु में स्थित चेन्नई शहर को लिविंग सर्वेक्षण में सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा दिया गया है। चेन्नई शहर के भजोन को नेशनल जियोग्राफी के द्वारा दुनिया में दूसरा सबसे अच्छा भोजन का उपाधि दिया गया है। चेन्नई शहर अपने परंपरा और संस्कृति के लिए भी बोहोत ज्यादा प्रसिद्ध है।

एक नजर में तमिलनाडु के राजधानी चेन्नई :

• स्थान — चेन्नई (Chennai) तमिलनाडु की राजधानी
• देश — भारत
• राज्य — तमिलनाडु
• स्थापना — 1639
• पूर्व नाम — मद्रास
• आधिकारिक भाषा — तमिल (Tamil)
• क्षेत्र — कोरोमण्डल
• जिला — चेन्नई जिला
• तहसील / तालुक — एग्मोर नुंगमबक्कम, फोर्ट तोंदिअर्पेट, माम्बलम गिंडी, चेन्नई त्रिपलीकेन, पेरम्बूर पुरासवल्कम
• भौगोलिक स्थिति — उत्तर- 13.04°, पूर्व- 80.17°
• क्षेत्रफल — महानगर – 426 बर्ग किमी (164.5 बर्ग मील), मेट्रो शहर – 1,189 बर्ग किमी (459.07 बर्ग मील)
• ऊंचाई — 7 मीटर (23 fit)
• जनसंख्या (2011) — महानगर – 7,088,000, मेट्रो – 8,917,749
• निबासी — चेन्नईवासी, चेन्नईकरन (पुरुष), चेन्नईकरी (महिला)
• सरकार — नगर निगम
• शरीर — ग्रेटर चेन्नई कारपोरेशन
• मेयर — आर. प्रिया
• वेबसाइट —www.chennaicorporation.gov.in

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का नाम करण कैसे हुआ

तमिलनाडु की राजधानी का पूर्व नाम मद्रास था, जिसे मद्रास नाम मद्रासपट्नम से लिया गया था। मद्रासपट्नम ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा सन् 1639 में चुना गया स्थायी निवास स्थल है। इसके दक्षिण में चेन्नपट्नम नामक गाँव स्थित था। कुछ समय बाद इन दोनों गाँवों के संयोग से मिलकर बने नगर को “मद्रास” नाम दिया गया। परन्तु उसी जगह के निवासी इसे “चेन्नपट्नम” या “चेन्नपुरी” कहते थे। सन् 1996 में नगर का नाम बदल कर “चेन्नै” रखा गया (हिन्दी में “चेन्नई” भी लिखा जाता है), क्योंकि “मद्रास” शब्द को पुर्तगी नाम माना जाता था। यह माना जाता है कि इस नगर का पुर्तगी नाम “माद्रे-डि-सॉइस” नामक पुर्तगी सरकारी अफ़सर के नाम से लिया गया था, जो लगभग सन् 1550 में इस जगह को अपने स्थायी निवास बनाने वाले पहले लोगों में शामिल थे। पर कुछ लोग यह मानते हैं कि “मद्रास” शब्द ही तमिल मूल का है, तथा “चेन्नई” शब्द किसी अन्य भाषा का हो सकता है।

चेन्नई कहाँ पर स्थित है

चेन्नई भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर तमिलनाडु प्रदेश के उत्तरी पूर्वी तटीय क्षेत्र में स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी के साथ कोरोमंडल तट पर स्थित है। इस तटीय क्षेत्र को पूर्वी तटीय मैदानी क्षेत्र भी कहा जाता है। इसका भौगोलिक निर्देशांक 13°04’N अक्षांश और 80°17’E देशांतर है। इस क्षेत्र की समुद्र तल से औसत ऊँचाई 6.9 मीटर है और सबसे ऊँचा स्थान 60 मीटर की ऊँचाई पर है। शहर का कुल क्षेत्रफल 426 वर्ग किलोमीटर है।

कूम (कूवम) नदी इसके केंद्र से होकर बहती है और अड्यार नदी इसके दक्षिणी भाग से होकर बहती है। बकिंघम नहर तट के समानांतर चलती है, जो शहर के उत्तरी किनारों में कोर्तलैयार (कोसस्थलैयार) नदी और शहर के दक्षिण में मुत्तुकाडु बैकवाटर से जुड़ती है।

प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए चेन्नई को पांच ताकुकाओं में विभाजित किया गया है, अर्थात् एग्मोर-नुंगमबकम, फोर्ट टोंडियारपेट, माम्बलम गिंडी, मायलापुर-त्रिप्लिवने और पेरम्बूर-पुरसावलकम। चेन्नई के महानगर क्षेत्र में तीन जिले हैं, अर्थात् चेन्नई शहर और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिले।

चेन्नई की जनसंख्या कितनी है

भारत की जनगणना की अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार, 2011 में चेन्नई की जनसंख्या 4,646,732 है; जिनमें से पुरुष और महिला क्रमश: 2,335,844 और 2,310,888 हैं। हालांकि चेन्नई शहर की जनसंख्या 4,646,732 है; इसकी शहरी/महानगरीय जनसंख्या 8,653,521 है जिसमें से 4,358,612 पुरुष हैं और 4,294,909 महिलाएं हैं।

चेन्नई की प्रशासनिक ब्यबस्था कैसे है

चेन्नई शहर का प्रशासन चेन्नई नगर निगम के पास है। 1688 में स्थापित हुआ यह निगम भारत में ही नहीं, ब्रिटेन के बाहर किसी भी राष्ट्रमंडल देश में सबसे पहला नगर निगम है। इसमें 155 पार्षद है, जो चेन्नई के 155 वार्डों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनका चुनाव सीधे चेन्नई की जनता ही करती है। ये लोग अपने आप में से ही एक महापौर एवं एक उप-महापौर चुनते हैं जो छः समितियों का संचालन करता है। चेन्नई, तमिल नाडु राज्य की राजधानी होने से राज्य की कार्यपालिका और न्यायपालिका के मुख्यालय शहर में मुख्य रूप से फोर्ट सेंट जॉर्ज में सचिवालय इमारत में और शेष कार्यालय शहर में विभिन्न स्थानों पर अनेक इमारतों में स्थित हैं। मद्रास उच्च न्यायालय का अधिकार-क्षेत्र तमिल नाडु राज्य और पुदुच्चेरी तक है। यह राज्य की सर्वोच्च न्याय संस्था है और चेन्नई में ही स्थापित है। चेन्नई में तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं – सेन्नई उत्तर, चेन्नई मध्य और चेन्नई दक्षिण और 18 विधान-सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं।

चेन्नई का महानगरीय क्षेत्र कई उपनगरों तक व्याप्त है, जिसमें कांचीपुरम जिला और तिरुवल्लुर जिला के भी क्षेत्र आते हैं। बडए उपनगरों में वहां की टाउन-नगर पालिकाएं हैं और छोटे क्षेत्रों में टाउन-परिषद हैं जिन्हें पंचायत कहते हैं। शहर का क्षेत्र जहां 174 कि॰मी॰² (67 मील²) है, वहीं उपनगरीय क्षेत्र 1189 कि॰मी॰² (458 मील²) तक फैले हुए हैं। चेन्नई महानगर विकास प्राधिकरण (सी.एम.डी.ए) ने शहर के निकट उपग्रह-शहरों के विकास के उद्देश्य से एक द्वितीय मास्टर प्लान का ड्राफ़्ट तैयार किया है। निकटस्थ उपग्रह शहरों में महाबलिपुरम (दक्षिण में), चेंगलपट्टु और मरियामलाइ नगर दक्षिण-पश्चिम में, श्रीपेरंबुदूर, तिरुवल्लुर और अरक्कोणम पश्चिम में आते हैं।

चेन्नई की राजधानी क्या है – Chennai Ki Rajdhani Kya Hai

दोस्तों, चेन्नई की कोई राजधानी नहीं है, क्युकी चेन्नई कोई राज्य नहीं है, बल्कि ये खुद एक राजधानी है। आप सभी को जानकारी के लिए बता दू की चेन्नई, तमिलनाडु की राजधानी है।

चेन्नई तमिल नाडु राज्य का सबसे बड़ा शहर है। चेन्नई को भारत का डेट्रॉइड कहा जाता है, साथ ही ये भारत का डेट्रॉइड के साथ साथ दक्षिण एशिया का डेट्रॉइड भी है। चेन्नई भारत का पांचवा सबसे बड़ा महानगर है और तीसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है। चेन्नई का पुराना नाम मद्रास था फिर वर्ष 1996 में मद्रास का नाम बदल कर चेन्नई कर दिया गया।

चेन्नई का महत्वपूर्ण त्योहार और महोत्सव क्या है

नाट्यांजलि नृत्य महोत्सव, नृत्य और संगीत समारोह, यात्रा और पर्यटन मेला, पोंगल, अरुबाथिमूवर, ममल्लपुरम , चित्तिरै, महामागम, कंथुरी, वेलंकन्नी, नवरात्री और सरल विझा, कवादी महोत्सव, समर फेस्टिवल, त्यागराजा महोत्सव, कार्तिगाई दीपम आदि

चेन्नई की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

चेन्नई को पूर्व मद्रास के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि चेन्नई दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में से एक है। चेन्नई अपनी ऊंची-ऊंची इमारतों के लिए भी प्रसिद्ध है और यहां के मंदिरों और चर्चों में भी पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। चेन्नई में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तट मरीना बीच है, जहां पर्यटक सबसे अधिक घूमने के लिए आते हैं। अगर आप चेन्नई की कुछ खूबसूरत के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख के जरिए यहां की जगहों के बारे में –

• मरीना बीच,
• कपालीश्वरर मंदिर,
• सैन थोम बैसिलिका,
• पार्थसारथी मंदिर,
• अरिग्नर अन्ना प्राणि उद्यान,
• मरुंदीस्वरर मंदिर,
• अष्टलक्ष्मी कोविल,
• फोर्ट सेंट जॉर्ज,
• विवेकानंदर इल्लम,
• राजकीय संग्रहालय,
• गिंडी राष्ट्रीय उद्यान,
• कोवेलोंग,
• सेंट थॉमस माउंट ,
• इलियट बीच,
• मध्य कैलाश,
• वल्लुवर कोट्टम,
• कालीकम्बल मंदिर,
• क्वींस लैंड,
• किष्किंता,
• मायाजाल ,
• बिड़ला तारामंडल,
• चर्च ऑफ़ आवर लेडी ऑफ़ लाइट,
• गोल्डन बीच,
• प्रकाश घर,
• हजार रोशनी मस्जिद,
• रविश्वरर,
• सेंट पैट्रिक कैथेड्रल,
• सेंट जॉर्ज कैथेड्रल,
• सेंट मैरी चर्च (फोर्ट सेंट जॉर्ज),
• वरसिद्धि विनायक मंदिर,
• अर्मेनिअन चर्च,
• श्रीलंका महाबोधि केंद्र,
• इस्कॉन मंदिर चेन्नई,

चेन्नई की इतिहास – History of Chennai in Hindi

चेन्नई एवं आस-पास का क्षेत्र पहली सदी से ही महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक, सैनिक, एवं आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केन्द्र रहा है। यह दक्षिण भारत के बहुत से महत्त्वपूर्ण राजवंशों यथा, पल्लव, चोल, पांड्य, एवं विजयनगर इत्यादि का केन्द्र बिन्दु रहा है। मयलापुर नगर जो अब चेन्नई नगर का हिस्सा है, पल्लवों के जमाने में एक महत्त्वपूर्ण बंदरगाह हुआ करता था। आधुनिक काल में पुर्तगालियों ने 1522 में यहाँ आने के बाद एक और बंदरगाह बनाया जिसे साओ तोमे कहा गया। पुर्तगालियों ने अपना बसेरा आज के चेन्नई के उत्तर में पुलीकट नामक स्थान पर बसाया और वहीं डच इस्ट इंडिया कंपनी की नींव रखी।

22 अगस्त 1636 को संत फ्रांसिस दिवस के मौके पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने विजयनगर के राजा पेडा वेंकट राय से कोरोमंडल तट चंद्रगिरी में कुछ जमीन खरीदी। इस इलाके में दमरेला वेंकटपति, जो इस इलाके के नायक थे, उनका शासन था। उन्होंने ब्रितानी व्यापारियों को वहाँ एक फैक्ट्री एवं गोदाम बनाने की अनुमति दी। एक वर्ष वाद, ब्रितानी व्यापारियों ने सेंट जॉर्ज किला बनवाया जो बाद में औपनिवेशिक गतिविधियों का केन्द्र बिन्दु बन गया।

1746 में, मद्रास एवं सेंट जॉर्ज के किले पर फ्रासिंसी फौजों ने अपना कब्जा जमा लिया। बाद में ब्रितानी कंपनी का इस क्षेत्र पर नियंत्रण पुनः 1749 में एक्स ला चैपल संधि (1748) की बदौलत हुआ। इस क्षेत्र को फ्रांसिसियों एवं मैसूर के सुल्तान हैदर अली के हमलों से बचाने के लिए इस पूरे क्षेत्र की किलेबंदी कर दी गयी। अठारहवीं सदी के अंत होते-होते ब्रिटिशों ने लगभग पूरे आधुनिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश एवं कर्नाटक के हिस्सों को अपने अधीन कर लिया एवं मद्रास प्रेसिडेंसी की स्थापना की जिसकी राजधानी मद्रास घोषित की गयी। ब्रिटिशों की हुकुमत के अधीन चेन्नई नगर एक महत्त्वपूर्ण आधुनिक नगरीय क्षेत्र एवं जलसेना केन्द्र बनकर उभरा।

FAQs

चेन्नई शहर का कुल क्षेत्रफल कितना है?
चेन्नई शहर का कुल क्षेत्रफल 426 वर्ग किलोमीटर है।

तमिलनाडु की राजधानी कहा है?
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है।

चेन्नई किसकी राजधानी है?
चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है।

तमिलनाडु की जनसँख्या कितनी है?
2011 के जनगणना के आधार पर तमिलनाडु की जनसँख्या 6.79 करोड़ है।

तमिलनाडु का क्षेत्रफल कितनी है?
तमिल नाडु का कुल क्षेत्रफल 130058 वर्ग किलोमीटर है।

चेन्नई का पुराना नाम क्या था?
चेन्नई का पुराण नाम मद्रास था।

भारत का डेट्रॉइड किसे कहा जाता है?
भारत का डेट्रॉइड चेन्नई शहर को कहते है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “तमिलनाडु का राजधानी क्या है – Tamilnadu Ki Rajdhani Kya Hai”

Leave a Comment