IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi

By Proud Skill

Published on:

यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi. भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश है। अगर जनसंख्या की बात करे तो दुनिया में भारत, चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। जनसंख्या में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में कुल 75 जिला है। यहां पर इन सभी 75 जिले का जनसंख्या कितनी है इसके बारे में जानकारी मिलेगा। अब प्रश्न ए है की — यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi.

उत्तर प्रदेश राज्य को अक्सर “यूपी” या “यूपी” के रूप में जाना जाता है, उत्तर का अर्थ उत्तर और प्रदेश का अर्थ है स्थान। हिंदी उत्तर प्रदेश में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली और आधिकारिक भाषा है। उत्तर प्रदेश अर्थात यूपी एक भारतीय राज्य है जोकि भारत के उत्तर मध्य भाग में स्थित है और भारत में इसकी जनसंख्या सबसे अधिक है।

यूपी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, सरयू समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर (93,023 वर्ग मील) है। आजके आर्टिकल में हम बताने जा रहें की — यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi.

यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi

यूपी की जनसंख्या कितनी है

दोस्तों, आपको पाता है – हर 10 साल के अंदर भारत के जनसंख्या की गणना होती है जो बर्ष 2011 में हुआ था। 2011 के जनगणना के रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 थी, जोकि देश की अन्य राज्यों के सन्दर्भ में सबसे अधिक है और बीश्व के देशों के सन्दर्भ में 5 स्थान पर है और इस राज्य जनसंख्या विश्व जनसंख्या का लगभग 3% है। यूपी में पुरुषों की जनसंख्या 10 करोड़ 45 लाख 4 हजार 362 हैं, जबकि महिलाओं की जनसंख्या 9 करोड़ 53 लाख 7 हजार 979 हैं। अगर यूपी जनसंख्या प्रतिशत की बात करें तो पुरुषों की जनसंख्या 52.28% है, जबकि महिलाओं का 47.72% हैं।

2011 की जनगणना के अनुसार यूपी की जनसंख्या —

• कुल जनसंख्या – 19,98,12,341
• पुरुष की जनसंख्या – 10,45,04,362
• महिलाओं की जनसंख्या – 9,53,07,979

भारत की जनसंख्या का छठा भाग उत्तर प्रदेश में रहता है। यूपी की जनसंख्या कुल आबादी 2,40,925 वर्ग किमी. में फैला हुआ है। जो भारत की कुल जनसंख्या का 16.50% है। यूपी में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला प्रयागराज (5,954,391) है, जबकि यूपी की सबसे कम जनसंख्या वाला जिला महोबा (875,958) है।

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या 1901 में 46 मिलियन से 3.5 गुना बढ़कर 2001 में 166 मिलियन हो गई है। पहली जनगणना 1901 में दर्ज की गई थी, जिसमें ब्रिटिश भारत द्वारा 46,647,804 की आबादी थी। 2001 तक जनसंख्या लगातार 6.56 से 25.85% और 2001 से 2011 में विकास दर 25.85 से घटकर 20.23% हो गई है।

2021 तक उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 236 मिलियन हो जाएगी। 31 दिसंबर, 2020 को अपडेट किए गए आधार इंडिया यूनिक आइडेंटिफिकेशन के अनुसार, वर्ष 2020 के मध्य तक जनसंख्या 237,882,725 होने का अनुमान है। 2022 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 243.4 मिलियन (24.34 करोड़) होने का अनुमान है।

एक नजर यूपी के जनसंख्या पर डाले

• राज्य — यूपी या उत्तर प्रदेश
• राजधानी — लखनऊ
• गठन — 24 फरबरी 1952
• मुख्यमंत्री — योगी आदित्यनाथ
• राज्यपाल — आनंदिबेन पटेल
• राजभाषा — हिंदी
• क्षेत्रफल — 2,40,928 किमी²
• कुल जनसंख्या — 19,95,81,477 (2011 की जनगणना के अनुसार)
• पुरुष — 10,45,96415
• महिलाएं — 9,49,85,062
• कुल ग्रामीण जनसंख्या — 15,51,11,022 (2011 की जनगणना के अनुसार)
• ग्रामीण जनसंख्या (पुरुष) — 8,10,44,655
• ग्रामीण जनसंख्या (महिला) — 7,40,66,367
• कुल शहरी जनसंख्या — 4,44,70,455 (2011 की जनगणना के अनुसार)
• शहरी जनसंख्या (पुरुष) — 2,35,51,760
• शहरी जनसंख्या (महिला) — 2,09,18,695
• 2001-2011 दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर — 20.09%
• उत्तर प्रदेश में भारत की कुल जनसंख्या का प्रतिशत — 16.49%
• जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का भारत में स्थान — प्रथम
• जनसंख्या घनत्व — 828
• लिंगानुपात (महिला प्रति एक हजार पुरुष) — 908
• ग्रामीण लिंगानुपात — 914
• शहरी लिंगानुपात — 888

उत्तर प्रदेश का ज्ञात इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है, जब आर्यों ने अपना पहला कदम इस जगह पर रखा। इस समय वैदिक सभ्यता का प्रारम्भ हुआ और उत्तर प्रदेश में इसका जन्म हुआ। आर्यों का फैलाव सिन्धु नदी और सतलुज के मैदानी भागों से यमुना और गंगा के मैदानी क्षेत्र की ओर हुआ। आर्यों ने दोब (दो-आब, यमुना और गंगा का मैदानी भाग) और घाघरा नदी क्षेत्र को अपना घर बनाया। इन्हीं आर्यों के नाम पर भारत देश का नाम आर्यावर्त या भारतवर्ष (भारत आर्यों के एक प्रमुख राजा थे) पड़ा। समय के साथ आर्य भारत के दूरस्थ भागों में फ़ैल गये। संसार के प्राचीनतम नगरों में से एक माना जाने वाला वाराणसी नगर यहीं पर स्थित है। वाराणसी के पास स्थित सारनाथ का चौखण्डी स्तूप भगवान बुद्ध के प्रथम प्रवचन की याद दिलाता है। समय के साथ यह क्षेत्र छोटे-छोटे राज्यों में बँट गया या फिर बड़े साम्राज्यों, यदुवंश,गुप्त, मोर्य और कुषाण का हिस्सा बन गया। 7वीं शताब्दी से 11वी शताब्दी तक कन्नौज गुर्जर-प्रतिहार साम्राज्य का प्रमुख केन्द्र था।

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या घनत्व

जनसंख्या घनत्व एक वर्ग किमी में रह रहे व्यक्तियों की संख्या है। वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 829 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। राष्ट्रीय औसत जनघनत्व (382) से उत्तर प्रदेश की जनघनत्व 447 अधिक है। जनघनत्व के अनुसार उत्तर प्रदेश देश के सभी राज्यों में चौथे स्थान पर है।

यूपी में मुस्लिम आबादी कितनी है

जनसंख्या मामले में मुसलमानों की आबादी से जोड़कर राजनीति करने का पुराना इतिहास है। अक्सर ये दावा किया जाता है कि मुस्लिमों की आबादी हिंदुओं के मुकाबले बहुत तेजी से बढ़ रही है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 19,98,12,341 थी. जिसमें 15, 93,12,654 करोड़ हिंदू और 3, 84, 83,967 मुस्लिम थे.

साल 2001 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में 80.61 फीसदी हिंदू थे और 18.50 फीसदी मुसलमान थे. लेकिन 2011 में हिंदुओं की आबादी घटकर 79.73% और मुस्लिमों की आबादी 19.26% हो गई. जनगणना विभाग कहना है कि उत्तर प्रदेश के 70 में से 57 जिलों में हिंदुओं की आबादी मुस्लिमों के मुकाबले धीमी गति से बढ़ रही है। 2011 की जनगणना कहती है कि मुजफ्फरनगर में जहां हिंदू 3.20% घट गए तो मुस्लिम आबादी में 3.22% का इजाफा हो गया।

यूपी की जनसंख्या बृद्धि दर

वर्ष 2001- 2011 के मध्य उत्तर प्रदेश की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 2011 की जनगणना के अनुसार 20.09% रही है जबकि 1991-2001 के मध्य जनसंख्या की दशकीय दर 25.85% रही थी. सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर गौतम बुद्ध नगर (51.52%) तथा सबसे कम दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर कानपुर नगर (9.72%) की है। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2001 के मुकाबले वर्ष 2011 में दशकीय वृद्धि दर में 5.6% की कमी दर्ज की गई है।

यूपी की ग्रामीण एवं नगरीय जनसंख्या

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की ग्रामीण तथा नगरीय जनसंख्या क्रमशः 15,53,17,278 (77.7%) तथा 4,44,95,063 (22.3%) है। जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल 915 नगरों में 1 से 10 लाख जनसंख्या वाले वैधानिक नगरों की संख्या 64 है तथा 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले वैधानिक नगरों की संख्या 7 है।

10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर घटते क्रम में कानपुर नगर >लखनऊ >गाजियाबाद > आगरा > वाराणसी > मेरठ/प्रयागराज 7 नगरों की जनसंख्या 10 लाख से अधिक है इन नगरों को ‘दसलाखी’ नगर कहा गया है। नगरीय जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश (4,44,95,063) महाराष्ट्र (5,08,18,2150) के बाद दूसरे स्थान पर आता है।

देश की कुल ग्रामीण संख्या में 18.63% के साथ उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। देश की कुल नगरीय जनसंख्या का 11.79% उत्तर प्रदेश में जनसंख्या में निवास करती है। सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाले 5 जिले, जैसे प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर, सीतापुर व गोरखपुर हैं। न्यूनतम ग्रामीण जनसंख्या वाले जिले गौतमबुद्ध नगर, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट व बागपत हैं।

यूपी जनसंख्या नीति, 2000 क्या है?

• 11 जुलाई, 2000 को प्रदेश में पहली बार जनसंख्या नीति बनाई गई।
• इस नीति में प्रतिबन्धात्मक उपायों के स्थान पर जनसंख्या वृद्धि को गरीबी, स्वस्थ्य एवं विकास की व्यापक अवधारणा से जोड़कर देखा गया।
• इस नीति में निम्नलिखित प्रावधान किए गए- 2016 तक प्रजनन दर 2.1% पर लाना।
• वर्ष 2016 तक बालिकाओं की वर्तमान शादी की उम्र को 16.4 वर्ष से बढ़ाकर 19.5 वर्ष करना।
• राजकीय सेवाओं तथा सरकारी लाइसेंस में महिलाओं को 33% आरक्षण।
• परिवार कल्याण कार्यक्रमों हेतु ‘जनसंख्या कोष’ की स्थापना।
• गर्भनिरोधक प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की दर को 2016 तक 52% तक लाने का लक्ष्य रखा गया है।
• कम उम्र में विवाह करने पर सरकारी नौकरी से वंचित रखना।
• मुख्यमंत्री की अध्यक्षता से अनिवार्य पंजीकरण। जनसंख्या पर किए जाने वाले कुल खर्च पर 10 प्रतिशत पंचायतों के माध्यम से खर्च करना।
• विवाह का पंचायतों के माध्यम से अनिवार्य पंजीकरण।

यूपी की अनुसूचित जनजातियां जनसंख्या कितनी है

वर्ष 2011 जनसंख्या आंकड़ों के आधार पर राज्य की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजातियों की संख्या 11,34,273 है, जो राज्य की कुल जनसंख्या का 0.5% है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य का सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला जिला सोनभद्र और न्यूनतम अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला जिला बागपत है।

यूपी की जनसंख्या का साक्षरता दर – Literacy rate of population of UP in Hindi

2011 की जनगणना के अनुसार यूपी की साक्षरता दर कितनी थी आपकी जानकारी के लिए बता दे जब 2011 में यूपी की जनगणना की गई थी तब उस समय वहां का साक्षरता दर 67.72% है जिसमें पुरुषों की साक्षरता 78.12% थी जबकि महिलाओं का साक्षरता दर काफी कम था जो था 56.18%।

धर्म के आधार पर यूपी की जनसंख्या कितनी है

धर्म के अधार पर 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की जनसंख्या सबसे अधिक है जो की लगभग 159 मिलियन है प्रतिशत में देखा जाए तो 79.7% है वही इस धर्म के बाद 19.2% मुसलमान हैं। कुल मुस्लिम आबादी 38.4 मिलियन है और अन्य धर्मो की बात की जाए जैसे – ईसाई, सिख, जैन और बौद्ध तो इन सभी धर्मो की जनसंख्या अपेक्षाकृत 1% से कम हैं।

यूपी का जनसंख्या की लिंगानुपात क्या है

1000 पुरुषों पर महिलाओं की जनसंख्या को लिंगानुपात कहते हैं। यूपी की लिंगानुपात की बात करें तो प्रदेश का औसत लिंगानुपात 943 हैं। प्रदेश में जौनपुर सबसे अधिक लिंगानुपात और गौतम बुध नगर सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला है।

FAQs

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 2021 में कितनी है?
अनुमानिक 231,502,578

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 2020 में कितनी है? अनुमानिक 231,502,578

2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या कितनी थी?
199,812,341

उत्तर प्रदेश के सबसे आबादी बाला शहर(Cities) कौनसी है?
उत्तर प्रदेश राज्य के शहरों (Cities) की आबादी को देखा जाये तो, इस प्रदेश का कानपुर (Kanpur) शहर जनसंख्या के मामले में प्रथम स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना है?
829 प्रति वर्ग किलोमीटर

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
प्रयागराज

जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
महोबा

यूपी में कितनी जिले है?
यूपी में 72 जिले है।

यूपी में लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है?
लोकसभा सीटों की संख्या -80

यूपी में राज्यसभा सीटों की संख्या कितनी है?
राज्यसभा सीटों की संख्या -31

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “यूपी की जनसंख्या कितनी है – Population of UP in Hindi”

Leave a Comment