IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है | Maharashtra ka Kshetrafal Kitna Hai

By Proud Skill

Published on:

महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है – Maharashtra ka Kshetrafal Kitna Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है –

Maharashtra ka Kshetrafal Kitna Hai“। महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के पश्चिमी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में स्थित है। महराष्ट्र भारत का सबसे धनाढ्य राज्य है।

आर्थिक रूप से समृद्ध इस राज्य में अरबपतियों की संख्या काफी अधिक है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है।

महाराष्ट्र शब्द संस्कृत का है जो दो शब्दों द्वारा मिलकर बना है महा तथा राष्ट्र इसका अर्थ होता है महान देश।

यह नाम यहाँ के संतों की देन है। माया नगरी मुंबई भी इसी राज्य की राजधानी है, जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। आजके Article पर आप जानेंगे — महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है – Maharashtra ka Kshetrafal Kitna Hai

महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है – Maharashtra ka Kshetrafal Kitna Hai

महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है

महाराष्ट्र देश के पश्चिम भाग में स्थित है और भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। आबादी के मान से महाराष्ट्र का स्थान देश में दूसरा है।

महाराष्ट्र पश्चिम में अरब सागर से, उत्तर-पश्चिम में गुजरात से, उत्तर में मध्य प्रदेश से, दक्षिण में कर्नाटक से और पूर्व में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से घिरा है।

महाराष्ट्र का कुल क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किमी. (1,18,809 वर्गमील) है।

महाराष्ट्र का अधिकतम भाग बेसाल्ट खडकों का बना हुआ है। इसके पश्चिमी सीमा से अरब सागर है। इसके पड़ोसी राज्य गोवा, कर्नाटक, तेलंगना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात है।

महाराष्ट्र भारत देश के कुल क्षेत्रफल का 9.36 % क्षेत्रफल में फैला हुआ है। और महाराष्ट्र की सबसे उच्ची चोटी कलसुबाई शिखर है।

जिसकी उच्चाई 1646 मीटर (5400 फिट) है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है और नागपूर इसकी उपराजधानी हे।

महाराष्ट्र की जनसंख्या सन 2011 में 11,23,72,972 थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है।

इस राज्य का निर्माण 1 मई, 1960 को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी भाषा ज्यादा बोली जाती है।

मुंबई, अहमदनगर, पुणे, औरंगाबाद, भोकरदन, कोल्हापूर, नाशिक, नागपुर, ठाणे, शिर्डी, मालेगांव, सोलापुर, अकोला, लातुर, उस्मानाबाद, अमरावती और नांदेड महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं!

महाराष्ट्र राज्य का गठन कब हुआ

देश के राज्‍यों के भाषायी पुनर्गठन के फलस्‍वरूप 1 मई, 1960 को महाराष्ट्र राज्‍य का प्रशासनिक प्रादुर्भाव हुआ। यह राज्‍य आसपास के मराठी भाषी क्षेत्रों को मिलाकर बनाया गया,

जो पहले चार अलग अलग प्रशासनों के नियंत्रण में था। इनमें मूल ब्रिटिश मुंबई प्रांत में शामिल दमन तथा गोवा के बीच का ज़िला,

हैदराबाद के निज़ाम की रियासत के पांच ज़िले, मध्‍य प्रांत (मध्य प्रदेश) के दक्षिण के आठ ज़िले तथा आसपास की ऐसी अनेक छोटी-छोटी रियासतें शामिल थी, जो समीपवर्ती ज़िलों में मिल गई थी।

महाराष्ट्र के बारे में मुख्य अहम बातें

• महाराष्ट्र की Official language (आधिकारिक भाषा ) Marathi (मराठी) है।
• महाराष्ट्र की Statehood date (राज्य दर्जा दिनाक ) 01-05-1960 है।
• महाराष्ट्र भारत का राज्य है , इसका Area wise Rank (क्षेत्रफल पद) 3 है।
• महाराष्ट्र का Area (क्षेत्रफल ) 307713 km2 (वर्ग किलोमीटर) है।
• इसकी Capital (राजधानी ) Mumbai (मुंबई) है।
• महाराष्ट्र की Population (जनसंख्या ) as per census 2011 ( जनगणना 2011 के आधार पर ) 11.24 करोड़ है।
• Population (जनसंख्या ) के हिसाब से महाराष्ट्र का पद 2 है।

महाराष्ट्र का भौगोलिक स्थिति कैसे है

महाराष्ट्र मशहूर डेक्कन पठार का एक महत्वपूर्ण भाग है जिसमें सहयाद्रि श्रृंखला या पश्चिमी घाट इसका भौतिक आधार और तटीय बेल्ट बनाते हैं।

यहां सबसे उंची चोटी पश्चिमी घाट की कल्सुबाई है और पश्चिम में कोंकण के तटीय मैदान हैं। पूर्व में डेक्कन पठार है।

पश्चिमी घाट की विशेषता उसकी खड़ी पहाडि़यां और थोड़ी थोड़ी दूरी पर बंटी सड़कें हैं। उत्तर में सतपुड़ा के पर्वत और पूर्व में चिरोली-भामरबड़-गैखुरी, राज्य के लिए प्राकृतिक सीमा का काम करते हैं।

महाराष्ट्र की प्रमुख नदियां गोदावरी, कृष्णा और तापी हैं। राज्य की जलवायु ट्राॅपिकल मानसून वाली है,

इसमें तीन खास मौसम हैं गर्म और चिलचिलाती गर्मियां, ठंडी और कंपकपाने वाली सर्दियां। मानसून में बहुत अधिक बारिश होती है, खासकर कोंकण इलाके में और राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होती है।

राज्य की एक महत्वपूर्ण भौतिक विशेषता इलाके की प्राकृतिक वनस्पति है जिससे झाड़ीदार जंगल बनता है जो राज्य के भौगोलिक इलाके का 17-20 प्रतिशत है।

ये सदाबहार जंगल विभिन्न जलवायु और टोपोलाॅजिकल स्थितियों के कारण मौजूद रहता है। यहां की मिट्टी अवशेष के प्रकार की है जिसका रंग काला है और चिकनी मिट्टी सी प्रकृति है।

ये मिट्टी नमी सोखती है इसमें लौह की प्रचुरता है, इस कारण ये छिछली है और हर प्रकार की फसल के लिए उपयुक्त नहीं है।

महाराष्ट्र में कुल कितने जिले है

वर्तमान समय में महाराष्ट्र राज्य में कुल जिलों की संख्या 36 है, इन सभी जिलों को 6 प्रशासनिक विभागों में वर्गीकृत किया गया है।

आर्थिक, शैक्षिणक अवम भौगोलिक दृष्टि से इस राज्य का प्रत्येक जिला एक दुसरे से भिन्न है, अतः नीचे आपके समक्ष महाराष्ट्र के सभी 36 जिलों की सूची दी गई है।

1. अहमदनगर
2. अकोला
3. अमरावती
4. औरंगाबाद
5. बीड
6. भंडारा
7. बुलढाना
8. चंद्रपुर
9. धुले
10. गडचिरोली
11. गोंदिया
12. हिंगोली
13. जलगांव
14. जालना
15. कोल्हापुर
16. लातूर
17. मुंबई शहर
18. मुंबई उपनगर
19. नागपुर
20. नांदेड़
21. नंदुरबार
22. नासिक
23. उस्मानाबाद
24. पालघर
25. परभनी
26. पुणे
27. रायगढ़
28. रत्नागिरि
29. सांगली
30. सतारा
31. सिंधुदुर्ग
32. सोलापुर
33. ठाणे
34. वर्धा
35. वाशिम
36. यवतमाल

महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला कौन सा है

अहमदनगर महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला है। इसका क्षेत्रफल 17048 km² है। यह नासिक मंडल में पड़ता है।

महाराष्ट्र का सबसे छोटा जिला कौन सा है

मुंबई शहर महाराष्ट्र का सबसे छोटा जिला है। इसका क्षेत्रफल 157 km² है। यह कोंकण मंडल में पड़ता है।

महाराष्ट्र का इतिहास – History of Maharashtra in Hindi

प्राचीन 16 महाजनपदों में अश्मक या अस्सक का स्थान आधुनिक अहमदनगर के आसपास का माना जाता है।

सम्राट अशोक के शिलालेख भी मुंबई के निकट पाए गए हैं। महाराष्ट्र के पहले प्रसिद्ध शासक सातवाहन (ई.पू. 230 से 225 ई.) थे जो महाराष्ट्र राज्य के संस्‍थापक थे।

उन्‍होंने अपने पीछे बहुत से साहित्यिक, कलात्‍मक तथा पुरातात्विक प्रमाण छोड़े हैं। उनके शासनकाल में मानव जीवन के हर क्षेत्र में भरपूर प्रगति हुई।

इसके बाद वाकाटक आए, जिन्‍होंने भारतीय साम्राज्‍य की स्‍थापना की। उनके शासनकाल में महाराष्ट्र में शिक्षा, कला तथा धर्म सभी दिशाओं में अत्यधिक विकास हुआ।

उनके शासन के दौरान ही ‘अजंता की गुफाओं’ में उच्‍च कोटि के भित्तिचित्र बनाए गए। वाकाटकों के बाद कुछ समय के लिए ‘कलचुरी वंश’ ने शासन किया और फिर ‘चालुक्य’ सत्‍ता में आए।

इसके बाद तटवर्ती इलाकों में ‘शिलाहारों’ के अलावा महाराष्ट्र पर ‘राष्ट्रकूट’ तथा ‘यादव’ शासकों का नियंत्रण रहा।

यादवों ने मराठी को शासन की भाषा बनाया और दक्षिण के एक बड़े भाग पर अपना आधिपत्‍य स्थापित किया।

अलाउद्दीन ख़िलजी पहला मुस्लिम शासक था जिसने अपना राज्य दक्षिण में मदुरै तक फैला लिया था। उसके बाद मुहम्मद बिन तुग़लक़ (1325) ने अपनी राजधानी दिल्ली से हटाकर दौलताबाद कर ली।

यह स्थान पहले देवगिरि नाम से प्रसिद्ध था और अहमदनगर के पास है। बहमनी शासकों ने महाराष्ट्र तथा इसकी संस्‍कृति को समन्वित किया, पर शिवाजी के कुशल नेतृत्‍व में महाराष्ट्र का सर्वांगीण विकास हुआ और यह एक अलग पहचान के साथ उभरकर सामने आया।

शिवाजी ने स्‍वराज तथा राष्‍ट्रीयता की एक नई भावना पैदा की। उनकी प्रचंड शाक्ति ने मुग़लों को भारत के इस भाग में आगे नहीं बढ़ने दिया।

पेशवाओं ने दक्षिण के पठार से लेकर पंजाब पर हमला बोल कर मराठाओं का आधिपत्‍य स्‍थापित किया।

बहमनी सल्तनत के टूटने पर यह प्रदेश गोलकुण्डा के शासन में आया और उसके बाद औरंगजेब का संक्षिप्त शासन रहा।

इसके बाद मराठों की शक्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई और अठारहवीं सदी के अन्त तक मराठा पूरे महाराष्ट्र में फैल गये थे और उनका साम्राज्य दक्षिण में कर्नाटक के दक्षिणी सिरे तक हो गया था।

1820 तक आते आते अंग्रेज़ों ने पेशवाओं को हरा दिया था और यह प्रदेश भी अंग्रेज़ी साम्राज्य का अंग बन गया।

स्‍वतंत्रता संग्राम में महाराष्ट्र सबसे आगे था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का जन्‍म भी यहीं हुआ। मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्‍य शहरों के अनगिनत नेताओं ने पहले तिलक और बाद में महात्मा गाँधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस के आंदोलन को आगे बढाया।

गांधी जी ने भी अपने आंदोलन का केंद्र महाराष्ट्र को बनाया था और गांधी युग में राष्‍ट्रवादी देश की राजधानी सेवाग्राम थी।

FAQs

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कौनसी भाषा बोली जाती है?महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मराठी भाषा बोली जाती है।

महाराष्ट्र में खेती कब की जाती थी?
महाराष्ट्र में 1000 ईसा पूर्व से पहले में खेती की जाती थी।

अश्मक स्थान कहाँ स्थित है?
अश्मक आधुनिक अहमदनगर के आस-पास है।

महाराष्ट्र में कितने संभाग है?
महाराष्ट्र में 6 संभाग है।

महाराष्ट्र में कितने जिले है?
महाराष्ट्र में 36 जिले है।

महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है?
महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 307713 किमी2 है।

महाराष्ट्र में कुल कितने जिले हैं और उनके नाम ?
36 जिले।

महाराष्ट्र में कितने जिले हैं 2022 ?
36 जिले।

महाराष्ट्र में 36 वा जिला कौन सा है ?
पालघर।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन है ?
मुंबई उपनगरीय।

महाराष्ट्र की राजधानी कहाँ स्थित है?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित है।

भारत का सबसे बड़ा नगर कौनसा है?
भारत का सबसे बड़ा नगर मुंबई है।

देश की आर्थिक राजधानी के रूप में किस नगर को जाना जाता है?
मुंबई, को देश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है।

महाराष्ट्र का गठन कब किया गया था?
महाराष्ट्र का गठन 1 नवम्बर 1960 ई. को किया गया था।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कौनसी भाषा बोली जाती है?
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मराठी भाषा बोली जाती है।

महाराष्ट्र भारत की किस दिशा में स्थित है?
महाराष्ट्र भारत के दक्षिण-मध्य में स्थित है।

महाराष्ट्र शब्द किस भाषा का है?
महाराष्ट्र शब्द संस्कृत का है।

महाराष्ट्र किन दो शब्दों से मिलकर बना है?
महाराष्ट्र महा+राष्ट्र से बना है।

महाराष्ट्र शब्द का अर्थ क्या है?
महाराष्ट्र शब्द का अर्थ महान देश/महान राष्ट्र है।

महाराष्ट्र नाम किसकी देन है?
महाराष्ट्र नाम यहाँ के संतों की देन है।

महाराष्ट्र में खेती कब की जाती थी?
महाराष्ट्र में 1000 ईसा पूर्व से पहले में खेती की जाती थी।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (महाराष्ट्र का क्षेत्रफल कितना है – Maharashtra ka Kshetrafal Kitna Hai) आपको पसंद आया होगा.

अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment