IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

First Class से पहले कौन सी Class आती है KG,LKG या UKG

By Proud Skill

Updated on:

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में शिक्षा को काफी महत्वता दी जाती है, क्योंकि बिना शिक्षा के अपना एक अच्छा भविष्य बनाना संभव नहीं होता है। पहले के समय में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा पहली क्लास से ही शुरू हो जाती थी,

लेकिन आज के जमाने में Advance Generation होने के कारण शिक्षा प्रणाली में काफी बदलाव किए गए हैं जिसमें पहली कक्षा के पहले भी कुछ कक्षाओं को शामिल किया गया है।

और उन कक्षाओं के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों को Direct First Class पढ़ाने से पहले स्कूल के माहौल में डालने के लिए साधारण शिक्षा दी जाती है।

वर्तमान में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें First Class के बाद से आने वाली सभी Classes के बारे में तो अच्छे से पता होता है, लेकिन First Class से पहले आने वाली कक्षाओं के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं होता है,

और वे इसी कारण Confuse रहते हैं। यदि आप भी आधुनिक युग के इन्हीं शिक्षा प्रणालियों में Confuse रहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से First Class से पहले कौन सी Class आती है KG,LKG या UKG इस विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। तो आइए बिना समय गंवाए इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

First Class से पहले कौन सी Class आती है

First Class से पहले कौन सी Class आती है?, KG,LKG या UKG

पहले की शिक्षा प्रणाली में और अभी के शिक्षा प्रणाली में काफी अंतर हो गया है। पहले के समय बच्चों की उम्र 6 साल हो जाने के बाद उन्हें Direct First Class में Admission दिया जाता था,

उससे पहले बच्चों को आंगनबाड़ी जैसी जगहों पर साधारण शिक्षा, पेंसिल पकड़ना, बोलना, लिखना, आदि चीजें सिखाई जाती थी। लेकिन अभी के समय में बच्चों को सीधे पहली कक्षा में जाने से पहले कई अलग अलग Classes में रहना पड़ता है।

वर्तमान समय में सभी बच्चों के स्कूल की पढ़ाई की शुरुआत Pre-primary School से ही होती है, जहां पर बच्चों को खेलकूद के माध्यम से हंसते-खेलते पढ़ाया जाता है। और साधारण शिक्षा जैसे पेंसिल पकड़ना, लाइन खींचना, अक्षर बनाना, बोलना, लिखना, आदि चीजें सिखाई जाती है।

भारतीय शिक्षा प्रणाली के अनुसार प्राथमिक शिक्षा से पहले 3 साल की प्रारंभिक शिक्षा शामिल होती है, जिसमें सबसे पहले Nursery Class आता है

उसके बाद LKG (Lower Kinder Garten) और फिर UKG (Upper Kinder Garten)। इन तीनों Classes की शिक्षा को प्राप्त करने के बाद बच्चों को First Class में भर्ती किया जाता है।

लेकिन आज भी अलग-अलग स्कूलों में इन कक्षाओं में अलग अलग पैटर्न देखने को मिलते हैं, जैसे कुछ स्कूलो में सबसे पहले Nursery Class को शामिल किया जाता है,

उसके बाद LKG फिर UKG Class होता है। लेकिन कई स्कूलों में Nursery Class को Pre school, KG को Pre Primary Class कहा जाता है,

उसके बाद Class One होता है। इसके अलावा बहुत से स्कूलों में Nursery Class भी नहीं होती है,  बच्चे Direct LKG और UKG कक्षा में पढ़ाई करने के बाद First Class में जाते हैं। तो इस तरह से अलग-अलग स्कूलों में इन क्लासेस को अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है।

शिक्षा की बात करें तो Nursery, LKG और UKG जैसी कक्षाओं में 3 साल से लेकर के 6 साल तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है, जिनमें उन्हें प्रारंभिक शिक्षा जैसे कि- क ख ग घ, मंत्रा, ABCD, बोलना, लिखना, पेंसिल पकड़ना, समझना, और लोगों के साथ घुलना-मिलना आदि चीजें सिखाई जाती है। इसके बाद ही उन्हें First Class में भर्ती किया जाता है।

साधारण शब्दों में समझे तो जिस तरह से पहली कक्षा के बाद दूसरी फिर तीसरी कक्षा होती है, ठीक इसी तरह से Nursery Class के बाद LKG और UKG Class होता है,

जिसमें बच्चों को बिल्कुल साधारण शिक्षा के बारे में ज्ञान दिया जाता है। जब बच्चे नर्सरी कक्षा की पढ़ाई पूरी कर लेता है तब उन्हें LKG में भर्ती किया जाता है और जब LKG की पढ़ाई पूरी हो जाती है तब उन बच्चों को UKG Class में पढ़ाई करना होता है। LKG और UKG की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद भी बच्चों को First Class में Admission दिया जाता है।

read also 59 ,69,79 और 89 को हिंदी में क्या बोलते है?

नर्सरी क्लास्सेस (Nursery Classes)-

वर्तमान के शिक्षा प्रणाली के अनुसार सबसे पहले बच्चों को Nursery Class में रखा जाता है। नर्सरी क्लास में भर्ती पाने के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु 3 साल की होनी चाहिए। नर्सरी क्लास में बच्चों को शिक्षा की सबसे शुरुआती ज्ञान दिया जाता है, जिसमें उनकी प्राथमिक शिक्षा में पेंसिल पकड़ना, लिखना, कखगघ, गिनती, ABCD, लाइन खींचना, बोलना, आदि चीजें सिखाई जाती हैं।

नर्सरी क्लास में बच्चों को बहुत ही प्यार से और खेल-कूद के जरिए पढ़ाया जाता है। जिसके कारण बच्चे खेलने कूदने के साथ-साथ नई नई चीजों को सीखने के लिए सक्षम हो पाते हैं। और नर्सरी क्लास पूरा हो जाने के बाद उन्हें आगे की कक्षा में Admission दिया जाता है।

KG Full Form in Hindi-

KG के Full form की बात करे तो आप को बता दें कि KG का Full Form Kinder Garten होता है, जिस का हिंदी मतलब ‘बच्चों के लिए उद्यान’ होता है। KG कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को अलग-अलग तरह की प्रारंभिक शिक्षा और बुनियादी गतिविधियों से परिचय करवाया जाता है।

नर्सरी क्लास के बाद आने वाली Classes KG ही होता है, जिसके दो प्रकार देखने को मिलते हैं LKG और UKG। इन दोनों में Common शब्द KG होता है, इसलिए हमने आपको पहले KG के बारे में बताया है। तो चलिए अब LKG और UKG के बारे में भी जानते हैं।

LKG Full Form in hindi-

LKG का Full Form Lower Kinder Garten होता है, जिसे हिंदी में बाल विहार के नाम से जाना जाता है। LKG नर्सरी क्लास के बाद आने वाली कक्षा होती है, जिसमें तीन से चार साल के बच्चों को पढ़ाया जाता है। एलकेजी कक्षा के अंतर्गत बच्चों को School से जुड़ी हुई बातें सिखाई जाती हैं और ज्यादातर खेलकूद पर ध्यान दिया जाता है।

LKG कक्षा के माध्यम से बच्चों को अक्षरों की पहचान करवाना, अक्षरों का सही उच्चारण करवाना, लिखना, आदि चीजों के साथ-साथ बच्चों को खेल-खेल में ही बहुत सारी चीजें सिखाई जाती हैं। आसान भाषा में बोले तो LKG Class में बच्चों को मुख्य रूप से खेल के माध्यम शिक्षा दी जाती है।

UKG Full Form in hindi-  

UKG का Full Form Upper Kinder Garten होता है, जिसे भी हिंदी में बाल विहार के नाम से जाना जाता है। यूकेजी जैसी कक्षाओं में 4 साल से लेकर के 5 साल तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। UKG कक्षा में भर्ती लेने के लिए सबसे पहले बच्चों को नर्सरी और LKG कक्षा की पढ़ाई पूरी करनी होती है।

बहुत सारे स्कूलों में UKG Class में भर्ती के लिए सबसे पहले बच्चों का Test लिया जाता है, जो की नर्सरी और LKG में पढ़ाए गए शिक्षा के अनुसार होता है। बच्चों द्वारा टेस्ट में पास होने पर ही बच्चों को UKG कक्षा के लिए योग्य माना जाता है, और फिर UKG Class में प्रवेश दिया जाता है।

UKG Class के अंतर्गत बच्चों को पहाड़ा, हिंदी पढ़ना, इंग्लिश पढ़ना, साधारण गणित जैसे- जोड़ना, घटाना, गुणा, भाग, आदि चीजें पढ़ाई जाती हैं। और फिर UKG Class पास कर लेने पर बच्चों को First Class में Admission दिया जाता है। इसी तरह लगातार कक्षाओं में वृद्धि होती रहती है, और फिर बच्चे 12वीं क्लास तक स्कूल में पढ़ाई करते हैं।

निष्कर्ष:

आज के समय में शिक्षा लोगों की आम जरूरत में से एक बन गई है, और वर्तमान में लगभग सभी लोग शिक्षा की महत्वता को समझते हुए अपने बच्चों को पढ़ते हैं। इसीलिए आज हमने आप सभी को अपने इस आर्टिकल के माध्यम से ‘First Class से पहले कौन सी Class आती है KG,LKG या UKG’

इस विषय के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप सभी को हमारे इस आर्टिकल के जरिए इस विषय के बारे में काफी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी।

1 thought on “First Class से पहले कौन सी Class आती है KG,LKG या UKG”

  1. “पहले क्लास के बाद, यह सवाल बच्चों को हमेशा हंसाता है! 😄 KG, LKG और UKG की यादें हमेशा हमारे दिल में रहती हैं।”

    Reply

Leave a Comment