IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

न्यूजीलैंड का क्षेत्रफल कितना है – New Zealand ki Kshetrafal Kitna Hai

By Proud Skill

Published on:

न्यूजीलैंड का क्षेत्रफल कितना है – New Zealand ki Kshetrafal Kitna Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “न्यूजीलैंड का क्षेत्रफल कितना है – New Zealand ki Kshetrafal Kitna Hai”। न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है।

विश्व के भूगोल में न्यूजीलैंड देश का एक अलग ही स्थान है। इस देश में कई ऐसी बातें है जो इस देश को अन्य देशों से अलग करती है जैसे की भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा, संस्कृति, धर्म, व्यवसाय। आजके Article पर आप जानेंगे — न्यूजीलैंड का क्षेत्रफल कितना है – New Zealand ki Kshetrafal Kitna Hai.

न्यूजीलैंड का क्षेत्रफल कितना है – New Zealand ki Kshetrafal Kitna Hai

न्यूजीलैंड का क्षेत्रफल कितना है

न्यूजीलैंड (New Zealand) दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीप देश है, जोकि प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है। न्यूजीलैंड का कुल क्षेत्रफल 269,000 वर्ग किलोमीटर (103,483 वर्ग मील) है। यह क्षेत्रफल व आकार के दृष्टि कोन सें बीश्व के 75 वा देश है, जो जापान से कुछ छोटा व ब्रिटेन से थोड़ा सा बड़ा कहा जा सकता है।

न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया से क़रीब 1500 किलोमीटर के फ़ासले पर है और दोनों देशों के बीच तस्मानिया सागर है. न्यू कैलेडोनिया, फ़िजी और टोंगा जैसे दूसरे द्वीपों से ये क़रीब एक हज़ार किलोमीटर दूर है। न्यूज़ीलैंड दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक संप्रभु देश है। इसके भूगोल की बात करें तो ज़मीन के दो बड़े टुकड़े हैं, जिन्हें नॉर्थ आइलैंड और साउथ आइलैंड कहा जाता है। और बीच में क़रीब 600 छोटे द्वीप हैं।

न्यूज़ीलैंड में ये इफ़रात में है. बर्फ़ से ढंके ग्लेशियर, हरियाले पहाड़, ख़ूबसूरत मैदानी इलाक़े, तालाब-झीलें, नीला आसमान, और समंदर का किनारा, यहां आपको सब कुछ मिलेगा। इस देश की आबादी क़रीब 44 लाख है, जिन्हें किवीज़ कहा जाता है. इनमें 69% यूरोपीय मूल के, 14.6% स्वदेशी माओरी, 9.2% एशियाई और 6.9% गैर माओरी पैसिफ़िक आइलैंडर हैं।

न्यूजीलैंड की भौगोलिक स्थिति कैसे है

न्यूजीलैंड पानी के गोलार्ध के केंद्र के पास स्थित है और दो मुख्य द्वीपों और कई छोटे द्वीपों से बना है। दो मुख्य द्वीपों (उत्तरी द्वीप, या ते इका-ए-माउई, और दक्षिण द्वीप, या ते वेइपुनामु) को कुक स्ट्रेट द्वारा अलग किया जाता है, जो 22 किलोमीटर (14 मील) चौड़ा है। उत्तर और दक्षिण द्वीपों के अलावा, पांच सबसे बड़े बसे हुए द्वीप स्टीवर्ट द्वीप, चैथम द्वीप, ग्रेट बैरियर द्वीप (हौराकी खाड़ी में), डी’रविले द्वीप (मार्लबोरो में) और मध्य ऑकलैंड में वेहेक द्वीप हैं।

न्यूजीलैंड आकार में भारत सें कितने छोटा है

न्यूजीलैंड क्षेत्रफल के आधार पर काफी छोटा देश है। अगर भारत से इसकी तुलना करें तो न्यूजीलैंड भारत से करीब 12 गुना बड़ा है। वहीं, इसकी जनसंख्या भी भारत से काफी कम है। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड की जनसंख्या (2019) सिर्फ 49.2 लाख है, जबकि भारत में 130 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं. वहीं, बताया जाता है कि न्यूजीलैंड की कुल आबादी का सिर्फ 5 फीसदी हिस्सा ही इंसान है, जबकि यहां बाकी सब जानवर हैं। न्यूजीलैंड भले ही काफी छोटा हो, लेकिन न्यूजीलैंड पहला ऐसा देश है, जिसने 1893 में सबसे पहले महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया।

न्यूज़ीलैंड और भारत का सम्बन्ध कैसे है

भारत और न्यूज़ीलैंड के कनेक्शन की बात भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक क़रीब दो लाख भारतीय और भारतीय मूल के लोग न्यूज़ीलैंड में रहते हैं। इसके अलावा तीस हज़ार छात्रों ने पढ़ाई के लिए इस देश को चुना है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच साल 1952 में दोतरफ़ा रिश्तों की शुरुआत हुई थी।

दोनों देशों के बीच साल 2015 से 2018 के बीच दोतरफ़ा कारोबार लगातार बढ़ रहा है जो साल 2018 में 1.91 अरब डॉलर रहा था. भारत न्यूज़ीलैंड को फ़ार्मास्युटिकल दवाएं, कीमती धातु और आभूषण, कपड़ा, मोटर व्हीकल भेजता है और वहां से मिनरल फ़्यूल, वुड पल्प, ऊन और फल मंगाता है।

कृषि के अलावा मैन्युफ़ैक्चरिंग, पर्यटन और जियोथर्मल एनर्जी संसाधन न्यूज़ीलैंड को मज़बूत बनाते हैं और साल 2010 के बाद से यहां की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। साल 2017 में यहां की प्रति व्यक्ति आय 36,560 पीपीपी डॉलर थी।

न्यूज़ीलैंड की इतिहास – History of New Zealand in Hindi

दुनिया के अधिकतर लोग यही जानते हैं कि इस देश की खोज ब्रिटेन के कैप्टन जेम्स कुक ने वर्ष 1769 में की थी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पूरा सच नहीं है। यूरोपीय इतिहासकार बताते हैं कि कैप्टन जेम्स कुक ने पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखा था, लेकिन इसे सबसे पहले डच नाविक एबेल तस्मान ने 13 दिसंबर 1642 को देखा था। अब अगर आप सोच रहे होंगे कि इस देश की खोज की कहानी पूरी हो गई, तो आप गलत हैं। असल में इसके खोज की कहानी तो सदियों पुरानी है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

माना जाता है कि न्यूजीलैंड की खोज माओरी लोगों ने की थी। ये लोग पॉलीनेशिया के द्वीपों पर रहने वाले आदिवासी हैं। वो यहां पर 1250 से 1300 ईस्वी के बीच रहने के लिए आए थे। माओरी लोग इस देश को एओटियारोआ कहते हैं। उनका मानना है कि न्यूजीलैंड की तलाश कुपे नाम के एक मछुआरे ने की थी, जिसकी कहानी बड़ी ही दिलचस्प है।

माओरी समाज की पौराणिक कहानी के मुताबिक, कुपे हवाईकी के रहने वाले थे। कहते हैं कि वो जिस जगह पर मछली पकड़ते थे, वहां ऑक्टोपस पहले से घात लगाए बैठा रहता था और मछलियों के लिए डाले गए चारे को वो खा जाता था। अब कुपे को लगा कि ये ऑक्टोपस एक दूसरी जनजाति के मुखिया मुतुरांगी का है, जो उनका प्रतिद्वंद्वी था। इसलिए उन्होंने मुतुरांगी से कहा कि वो अपने ऑक्टोपस को मछलियों के लिए डाले गए उनके चारे को खाने से रोके, लेकिन मुतुरांगी ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद कुपे ने उसे मारने की कसम खाई और निकल पड़े उसकी तलाश में।

कहते हैं कि समुद्री रास्ते से ऑक्टोपस की तलाश करते-करते कुपे न्यूजीलैंड के द्वीपों पर पहुंच गए। वहां उनका सामना उसी ऑक्टोपस से हुआ और उनके बीच भयंकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई में आखिरकार कुपे ने ऑक्टोपस को मार गिराया। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप का चक्कर लगाया और कई जगहों के नाम भी रखे।

हालांकि कुपे न्यूजीलैंड के द्वीपों पर कब पहुंचे थे, इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिलता है। ये एक पौराणिक कहानी जैसी है, जो यहां पीढ़ी दर पीढ़ी जबानी तौर पर सुनाई जाती रही है और लोग उसी को मानते भी हैं। हालांकि कुछ लोग न्यूजीलैंड में कुपे के आने का समय 750 ईस्वी बताते हैं, लेकिन यह भी सिर्फ सुनी-सुनाई बात है। इसका कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (न्यूजीलैंड का क्षेत्रफल कितना है – New Zealand ki Kshetrafal Kitna Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment