IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है – Uttarakhand ki Kshetrafal Kitna Hai

By Proud Skill

Published on:

उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है – Uttarakhand ki Kshetrafal Kitna Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है – Uttarakhand ki Kshetrafal Kitna Hai”। उत्तराखंड भारत के उत्तर में स्थित एक खूबसूरत राज्य है जो आपने खूबसूरती के जानि जाती है। यह भारत का 27 वाँ और हिमालिय क्षेत्र का 11वाँ राज्य हैं।

इसे देवभूमि (Devbhomi) के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि यहाँ पर बहुत से हिन्दू देवी-देवताओँ के मंदिर स्थित हैं। 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य से अलग होकर उत्तराँचल राज्य की स्थापना हुई। 1 जनवरी 2007 को उत्तराँचल (Uttaranchal) का नाम परिवर्तित कर उत्तराखंड कर दिया गया।आजके Article पर आप जानेंगे — उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है – Uttarakhand ki Kshetrafal Kitna Hai.

उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है – Uttarakhand ki Kshetrafal Kitna Hai

उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है

उत्तराखंड की कुल क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर (20,650 बर्गमील) है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का 1.69% है और क्षेत्रफल की दृष्टी से उत्तराखंड भारत का 19 वाँ राज्य है। उत्तराखंड के 86% भाग पर पहाड़ एवं 65% भाग पर जंगल पाए जाते हैं। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून है, जो इस राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है।

उत्तराखंड राज्य का गठन भारत के 27 बें राज्य के रूप में 9 नवंबर 2000 को हुआ था। इससे पहले यह राज्य उत्तर प्रदेश राज्य का अंग था। उत्तराखंड को सन 2000 सें 2006 तक इसके पुराना नाम उत्तराँचल नाम सें जाना जाता था। 1 जनबरी 2007 सें यह राज्य का आधिकारिक नाम उत्तराखंड है।

प्रशासनिक दृष्टी से उत्तराखंड में 13 जनपद (District) हैं, जिनमे 7 जनपद गढ़वाल में तथा 6 जनपद कुँमाऊ में है। उत्तराखंड राज्य में 5 लोकसभा और 3 राज्यसभा सींटे है। उत्तराखंड के बिधानसभा में कुल 71 सींटे है और कोई बिधान परिषद सींटे नहीं है। उत्तराखंड की कुल जनसंख्या 1,00,86,349 (2011 के अनुसार) है, जो कि देश की कुल जनसंख्या का 0.83% है।

उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति कैसे है

उत्तराखंड, भारत का 27वाँ राज्य है, जो 28º43’ से 31º27’ उत्तरी अक्षांशों (Northern Latitudes) तथा 77º34’ से 81º02’ पूर्वी देशांतर (Eastern Longitude) तक विस्तृत है। उत्तराखंड के पूर्व में नेपाल (Nepal), पश्चिम हिमांचल (Himanchal) व हरियाणा (Haryana), उत्तर में तिब्बत (Tibet) और दक्षिण में उत्तर प्रदेश स्थित हैं।

उत्तराखण्ड, हिमालय श्रृंखला की दक्षिणी ढलान पर स्थित है और यहाँ मौसम और वनस्पति में ऊँचाई के साथ-2 बहुत परिवर्तन होता है, जहाँ सबसे ऊँचाई पर हिमनद से लेकर निचले स्थानों पर उपोष्णकटिबंधीय वन हैं। सबसे ऊँचे उठे स्थल हिम और पत्थरों से ढके हुए हैं। उनसे नीचे, 5,000 से 3,000 मीटर तक घासभूमि और झाड़ीभूमि है। समशीतोष्ण शंकुधारी वन, पश्चिम हिमालयी उपअल्पाइन शंकुधर वन, वृक्षरेखा से कुछ नीचे उगते हैं।

3,000 से 2,300 मीटर की ऊँचाई पर समशीतोष्ण पश्चिम हिमालयी चौड़ी पत्तियों वाले वन हैं जो 2,600 से 1,400 मीटर की उँचाई पर हैं। 1,400 मीटर से नीचे हिमालयी उपोष्णकटिबंधीय पाइन वन हैं। उचले गंगा के मैदानों में नम पतझड़ी वन हैं और सुखाने वाले तराई-दुआर सवाना और घासभूमि उत्तर प्रदेश से लगती हुई निचली भूमि को ढके हुए है। इसे स्थानीय क्षेत्रों में भाभर के नाम से जाना जाता है। निचली भूमि के अधिकांश भाग को खेती के लिए साफ़ कर दिया गया है।

उत्तराखंड की इतिहास – History of Uttarakhand in Hindi

उत्तराखंड का उल्लेख वैदिक पुराणों (Vedic Puranas) में भी मिलता हैं। हिन्दू शास्त्रों में उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ को मानसखंड और गढ़वाल को केदारखंड के नाम से दर्शाया गया है। पुरातात्विक स्रोतों के आधार पर यह पता चला है की प्राचीन काल से ही उत्तराखंड में मानवों का निवास स्थान रहा है। लोककथा के अनुसार पांडव यहाँ पर आए थे और विश्व के सबसे बड़े महाकाव्यों महाभारत व रामायण की रचना यहीं पर हुई थी।

इस क्षेत्र विशेष के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है, लेकिन प्राचीन काल में यहाँ मानव निवास के प्रमाण मिलने के बावजूद इस इलाक़े के इतिहास के बारे में बहुत कम जानकारी मिलती है। भारत के इतिहास में इस क्षेत्र के बारे में सरसरी तौर पर कुछ जानकारी मिलती है। उदाहरण के लिए हिन्दू धर्म के पुनरुद्धारक आदि शंकराचार्य के द्वारा हिमालय में बद्रीनाथ मन्दिर की स्थापना का उल्लेख आता है। शंकराचार्य द्वारा स्थापित इस मन्दिर को हिन्दू चौथा और आख़िरी मठ मानते हैं।

उत्तराखण्ड प्राचीन पौराणिक शब्द भी है जो हिमालय के मध्य फैलाव के लिए प्रयुक्त किया जाता था। उत्तराखण्ड “देवभूमि” के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह समग्र क्षेत्र धर्ममय और दैवशक्तियों की क्रीड़ाभूमि तथा हिन्दू धर्म के उद्भव और महिमाओंं की सारगर्भित कुंजी व रहस्यमय है। पौरव, कुशान, गुप्त, कत्यूरी, रायक, पाल, चन्द, परमार व पँवार राजवंश और अंग्रेज़ों ने बारी-बारी से यहाँ शासन किया था।

उत्तराखंड में कितना जिला है और उनके क्षेत्रफल कितना है

उत्तराखंड में कुल 13 जिला है। उन जिलों के नाम और उनके क्षेत्रफल —

• चमोली जिला — क्षेत्रफल 8030 वर्ग किमी
• उत्तरकाशी जिला — क्षेत्रफल 8016 वर्ग किमी
• पिथोरागढ़ जिला — क्षेत्रफल 7100 वर्ग किमी
• पौड़ी गढ़वाल जिला — क्षेत्रफल 5399 वर्ग किमी
• टिहरी गढ़वाल जिला — क्षेत्रफल 4080 वर्ग किमी
• नैनीताल जिला — क्षेत्रफल 3860 वर्ग किमी
• देहरादून जिला — क्षेत्रफल 3088 वर्ग किमी
• अल्मोड़ा जिला — क्षेत्रफल 3083 वर्ग किमी
• उधम सिंह नगर जिला — क्षेत्रफल 2908 वर्ग किमी
• हरिद्वार जिला — क्षेत्रफल 2360 वर्ग किमी
• बागेश्वर जिला — क्षेत्रफल 2302 वर्ग किमी
• रुद्रप्रयाग जिला — क्षेत्रफल 1890 वर्ग किमी
• चम्पावत जिला — क्षेत्रफल 1781 वर्ग किमी

और 4 जिले नए होंगे। जो —

• डीडीहाट नया जिला
• कोटद्वार नया जिला
• रानीखेत नया जिला
• यमुनोत्री नया जिला

क्षेत्रफल के अनुसार उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है

उत्तरकशी जिला उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला है। इसका क्षेत्रफल 8030 बर्गकिमी है। यह गढ़वाल मंडल में पड़ता है।

क्षेत्रफल के अनुसार उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला कौन सा है

चम्पावत जिला उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला है ।इसका क्षेत्रफल 1781 बर्गकिमी है। यह कुमाऊं मंडल में पड़ता है।

उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

देवो की भूमि के नाम से पूरे भारत में मशहूर उत्तराखंड पर्यटकों का सबसे पसंदीदा राज्य है। उत्तराखंड में घूमने की जगह बहुत ही आकर्षक है। प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों की वजह से यह राज्य हर साल देश दुनिया के लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। आइए जानते है — उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन स्थल :

• ऋषिकेश
• नैनीताल
• मसूरी
• केदारनाथ
• बद्रीनाथ
• हरिद्वार
• जिम कॉबेट नेशनल पार्क
• गंगोत्री
• पिथौरागढ़
• जमुनेत्री
• कौसानी
• अल्मोड़ा
• देहरादून
• मुक्तेश्वर
• औली
• धनोल्टी
• फूलो की घाटी
• भीमताल
• रामनगर
• रानीखेत

FAQs

उत्तराखंड का कुल क्षेत्रफल कितना हैं?
उत्तराखंड का कुल क्षेत्रफल क्षेत्रफल 53,483 बर्गकिमी है।

उत्तराखंड की राजधानी क्या है?
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है।

उत्तराखंड का गठन कब किया गया ?
9 नवम्बर 2000 में।

उत्तराखंड की कुल जनसंख्या कितनी है ?
उत्तराखंड की कुल जनसंख्या 10,086,292 है।

उत्तराखंड में कौन सी भाषा बोली जाती है।
हिंदी भाषा।

उत्तराखंड में कितने जिले हैं?
13 जिले।

उत्तराखंड का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ?
देहरादून।

अल्मोड़ा जिले का मुख्यालय का नाम क्या है?
अल्मोड़ा मुख्यालय।

उत्तराखंड में जनसँख्या में सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?
हरिद्वार।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (उत्तराखंड का क्षेत्रफल कितना है – Uttarakhand ki Kshetrafal Kitna Hai) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment