20+ सेब खाने के फायदे – 20+ Benefits of Apple in Hindi

0
91

20+ सेब खाने के फायदे – 20+ Benefits of Apple in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “20+ सेब खाने के फायदे – 20+ Benefits of Apple in Hindi”। हर रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। बचपन से ही हम सभी ये बात सुनते आ रहे हैं पर क्या आप इस बात पर यकीन भी करते हैं? हम बातें तो बहुत सी सुनते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही बातों पर अमल करते हैं। पर ये वाकई सच है कि हर रोज एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है।

सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है। अपने बेहतरीन गुणों के कारण इसे जादुई फल भी कहा जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं। सेब में कुछ ऐसे भी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं। आजके इस Article पर आप जानेंगे — 20+ सेब खाने के फायदे – 20+ Benefits of Apple in Hindi.

20+ सेब खाने के फायदे – 20+ Benefits of Apple in Hindi

Join Our Telegram Channel
सेब खाने के फायदे

सेब लाल या हरे रंग का फल है, जो विटामिन से भरपूर होता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ‘मेलस डोमेस्टिका’ (Malus domestica) कहते हैं। सेब का पेड़ लगभग 3 से 7 मीटर तक ऊंचा होता है। इसकी छाल भूरे रंग की होती है। इसके फूल गुलाबी से सफेद रंग या खून के रंग के होते हैं। इसके फल मांसल और लगभग गोलाकार होते हैं। कच्ची अवस्था में सेब हरे रंग का, तथा स्वाद में खट्टा होता है। पक जाने पर लाल रंग का और मीठा होता है। सेब का बीज छोटा, काले रंग का तथा चमकीला होता है।

सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस होते हैं. जब खाली पेट सेब खाया जाता है तो शरीर सेब में मौजूद इन सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है. शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी होता है मध्यम आकार के सेब में पोटैशियम और विटामिन सी भी होता है। तो चलिए जानते है — 20+ सेब खाने के फायदे – 20+ Benefits of Apple in Hindi.

20+ सेब खाने के फायदे (01 – 5)

1. थकान और स्किन के लिए उपयोगी

स्किन यानी आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव होती है। इसको साफ़ रखना आपकी ज़िम्मेदारी है। आज पल्यूशन और गंदे वातावरण ने आपसे आपकी त्वचा का आकर्षण छीन लिया है। ऐसे में सेब का उपयोग आपकी त्वचा के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सेब विटामिन सी से भरपूर होते हैं। सेब की विटामिन सी कंटेन्ट का लगभग आधा हिस्सा सिर्फ उसके छिलके में होता है। इसलिए सेब को छिलके के साथ खाना अच्छा होता है। सेब में एक एंटी-एजिंग का प्रभाव भी होता है जो सर्दी की रोकथाम और थकान पर काबू पाने में बहुत असरदार है। सच तो ये है कि सेब औषधि से भरपूर फल है और सेब के फायदे अनगिनत हैं।

2. दिल के लिए फायदेमंद सेब

खाली पेट सेब खाने से हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। सेब में मौजूद फाइबर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसके अलावा सेब में विटामिन सी और पोटैशियम भी होता है, ये तत्व हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करते हैं।

3. डायबिटीज के लिए फायदेमंद

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह रोगियों के लिए रोजाना सेब का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि रोजाना सेब का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह से पीड़ित लोग उच्च फाइबर वाले आहार का सेवन करके रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकते हैं। सेब का सेवन ऐसे में आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

4. कैंसर के लिए फायदेमंद

शोध में पाया गया है कि कैंसर से लड़ने में भी सेब खाने के फायदे देखे गए हैं। सेब के गुण आपको एक नहीं, बल्कि कई तरह के कैंसर से बचा सकते हैं। इनमें प्रोस्टेट, लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफैगस, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में डिटॉक्सिफाइंग एंजाइम को बढ़ाने का काम करते हैं।

5. इम्युनिटी बढ़ाता है

सेब एक है मगर इसके गुण अनेक हैं। तमाम तरह कि बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आज जिस तरह की बीमारियां जैसे कोरोना फैल रहा है, उसमें इम्युनिटी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है। इसलिए सेब का सेवन अवश्य कीजिये।

20+ सेब खाने के फायदे (06 – 10)

6. सूजन कम करे सेब

सेब को हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए। खाली पेट छिलका सहित सेब खाने से शरीर में सूजन में भी आराम मिलता है। सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होता है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है।

7. दाँत करता है मजबूत

सेब खाने के फायदे कई हैं। सेब आपके शरीर से बीमारियों को तो दूर रखता ही है साथ ही ये बैक्टीरिया और वायरस को भी समाप्त करने में सक्षम है। सेब खाने से दांत की बहुत सी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिसको भी पायरिया की बीमारी हो उसे सेब जरूर खाना चाहिए क्योंकि सेब का छिलका दाँतों की कैविटी को दूर करता है।

8. एनीमिया के लिए फायदेमंद

सेब एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।

9. विटामिन-सी का स्रोत

शरीर के लिए विटामिन-सी के कई लाभ हैं। यह घावों को भरने में मदद करता है, दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है और आयरन को शरीर में अवशोषित होने में मदद करता है। इसके साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाता है। फ्री-रेडिकल्स से बचा कर विटामिन-सी आपको बढ़ती उम्र के लक्षण, हृदय रोग, अर्थराइटिस और कैंसर के खतरे से भी बचा सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में विटमिन-सी पाया जाता है। ऐसे में, सेब खाने के फायदे से आप विटामिन-सी के लाभ भी पा सकते हैं।

10. कोलेस्ट्रोल कम करते है

सेब के सेवन से आपको कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद मिल सकती है। इसके कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले प्रभाव बुरे कोलेस्ट्रोल (LDL) को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रोल (HDL) को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यह आपको बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल स्तर की वजह से होने वाले हृदय रोग से भी बचाता है।

20+ सेब खाने के फायदे (11 – 15)

11. पथरी से देता है राहत

सेब एक खास फल है और इसमें कई तरह की बीमारियों का इलाज भी छुपा हुआ है। अगर किसी को पथरी की शिकायत है तो सेब उसका भी इलाज है। पथरी के रोगियों के लिए सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सेब का सिरका भी उनकी सेहत को बनाए रखने में सहायक होता है। सेब खाने से पथरी के दर्द में भी आराम मिलता है। सुबह खाली पेट सेब खाने के फायदे बहुत हैं और आपको भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए I

12. रोग प्रतिरोधक क्षमता

सेब के फायदे और गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए सहायक हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपके शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के दुष्प्रभावों से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को क्षति से बचा कर प्रतिरोधक क्षमता के लिए सहायक के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा, सेब में फाइटोकेमिकल मौजूद होते हैं, जो इम्यून प्रतिक्रिया (Immune Response) को रेगुलेट करने का काम कर सकते हैं।

13. कब्ज़ दूर करता है

सेब कई मर्ज़ का इलाज है। अगर आपको सुबह पेट ना साफ होने की शिकायत है तो सुबह एक सेब आपको ज़रूर खाना चाहिए। ये आपकी कब्ज़ की समस्या का समाधान कर सकता है। कब्ज, गैस और डाइजेशन की समस्या में खाली पेट सेब का सेवन करना लाभदायक होता है। सेब में फाइबर होता है जो धीरे-धीरे कब्ज की समस्या को कम करता है। आप अगर चाहें तो सेब की जगह इसके मुरब्बे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

14. अस्थमा रोग में फायदेमंद

सेब खाने के फायदे तो कमाल के हैं। सेब अस्थमा के रोग में भी फायदा पहुंचाता है। दमा से छुटकारा दिलाने में सेब या फिर सेब का जूस आपकी बहुत मदद कर सकता है। सेब में मौजूद होता है फ्लेवोनोइड्स जो फेफड़ों को ताक़त देने का काम करता है। यही कारण है कि सेब खाने से अस्थमा रोग से राहत मिलती है।

15. गॉल ब्लैडर स्टोन के लिए

आमतौर पर गॉल ब्लैडर स्टोन छोटे-छोटे सख्त कणों के रूप में ब्लैडर में कोलेस्ट्रोल और बिलीरुबिन के अधिक जमाव के कारण बनते हैं। यह समस्या उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनका वजन जरूरत से ज्यादा होता है। ऐसे में फाइबर युक्त आहार, जैसे सेब का सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे गॉल ब्लैडर स्टोन से आराम मिल सकता है।

20+ सेब खाने के फायदे (15 – 20)

16. नजर होती है तेज

आज की ज़िन्दगी में अस्त-व्यस्त रहन-सहन और समय-असमय कुछ भी खाना-पीना आपको हर प्रकार से कमज़ोर कर रहा है। शरीर की हर चीज़ के जल्दी खराब होने का खतरा रहता है। बस इसी तरह जैसे ” सावधानी हटी और दुर्घटना घटी”। अब इसी को देखिये, आज बड़ों से लेकर बच्चे तक नज़र का चश्मा लगा रहे हैं। पता है आपको,आंखों की इस कमज़ोरी को सेब दूर कर सकता है। इसलिए आपको चाहिए कि अगर आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो बच्चों के साथ साथ आपको भी रोजाना एक सेब जरूर खाना चाहिए।

17. हड्डियों को मजबूत करता है

सेब में भरपूर कैल्शियम होता है। इसको रोज़ खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। खाली पेट सेब खाने का फायदा ये है कि इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और आपके शरीर को कैल्शियम की भी भरपूर मात्रा मिलती रहेगी।

18. रक्त संचार के लिए

सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं, रक्त के लिए आयरन जरूरी खनिज माना गया है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद एक प्रोटीन होता है, जो फेंफड़ों से ऑक्सीजन पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करता है। हम कह सकते हैं कि यह प्रक्रिया बेहतर रक्त संचार को बढ़ावा देने का काम करती है। हालांकि, सीधे तौर पर रक्त संचार के लिए सेब कितना कारगर है, इस पर अभी और शोध की आवश्यकता है। सेब खाने के फायदे यह भी हैं कि आयरन से समृद्ध होने की वजह से यह आपको एनीमिया से भी बचा सकता है।

19. उत्तम डीटॉक्सीफिकेशन प्रॉपर्टीज

अगर आप सुबह सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और जमा हुआ नमक खत्म हो जाता है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक सेब का सेवन करते हैं तो इससे मेटाबोलिज्म में सुधार होता है।

20. लिवर के लिए

सेब खाने के फायदे की बात करें, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर आपके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सेब के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम का प्रवाह बढ़ाते हैं। यही वजह है कि सुबह उठ कर एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपके लिवर को साफ करने में मदद मिलती है।

सेब खानेके सही तरीका क्या है

सेब खाने का सही तरीका — सेब को छील कर नहीं खाना चाहिए। सुबह हो सके तो इसे बिना काटे और ऐसे ही प्राकृतिक रूप में खाएं। सेब के छिलके में ही पेक्टिन पाया जाता है और अगर छिलका उतार दिया जाए, तो पूरे लाभ नहीं मिल पाएंगे। साथ ही सेब को शाम के समय या फिर सोते समय भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से यह पाचन में लाभ नहीं पहुंचा पाती है और कुछ नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (20+ सेब खाने के फायदे – 20+ Benefits of Apple in Hindi) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here