IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

बिहार की राजधानी क्या है – Bihar ki Rajdhani Kya Hai

By Proud Skill

Published on:

बिहार की राजधानी क्या है – Bihar ki Rajdhani Kya Hai : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे — “बिहार की राजधानी क्या है – Bihar ki Rajdhani Kya Hai”।

बिहार भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से बिहार, भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्रदेश है,

जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से बारहवां (12th) है। बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है।

यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। गंगा इसमें पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती है।

बिहार भारत के सबसे महान् राज्यों मे से एक है। 15 नवम्बर, सन् 2000 ई॰ को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखण्ड बनाया गया।

प्राचीन काल में बिहार विशाल साम्राज्यों, शिक्षा केन्द्रों एवं संस्कृति का गढ़ था। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ।

‘बिहार’, ‘विहार’ का अपभ्रंश है। 12 फरवरी वर्ष 1948 में महात्मा गांधी के अस्थि कलश जिन 12 तटों पर विसर्जित किए गए थे,

त्रिमोहिनी संगम भी उनमें से एक है। आजके Article पर आप जानेंगे — बिहार की राजधानी क्या है – Bihar ki Rajdhani Kya Hai.

बिहार की राजधानी क्या है – Bihar ki Rajdhani Kya Hai

बिहार की राजधानी क्या है

बिहार की राजधानी पटना (Patna) है। पटना, बिहार के 38 ज़िलों में से एक ज़िला भी है। यह शहर गंगा नदी के दक्षिणी किनारे बसा हुआ है।

इसके अलावा यह अलग – अलग ओर से सोन, गंडक तथा पुनपुन नदी से भी लगा हुआ है। पटना भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है

और राज्य की राजधानी है। यह बिहार का सबसे बड़ा नगर है। पटना का प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर था।

पूर्वी भारत में कोलकाता के बाद सबसे बड़ा शहर पटना ही है। राजधानी होने के कारण पटना बिहार का सबसे महत्वपूर्ण शहर है।

पटना में कुल 75 वर्ड्स हैं। पटना आबादी के लिहाज़ से बिहार का सबसे बड़ा शहर भी है।

इसके अलावा 2011 की जनगणना के अनुसार पटना भारत का 19वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है। 2011 के अनुसार पटना शहर की आबादी 1,695,000 थी।

पटना शहर का ऐतिहासिक महत्व है। पटना संसार के गिने-चुने उन विशेष प्राचीन नगरों में से एक है

जो अति प्राचीन काल से आज तक आबाद है। ईसा पूर्व मेगास्थनीज(350 ईपू-290 ईपू) ने अपने भारत भ्रमण के पश्चात लिखी अपनी पुस्तक इंडिका में इस नगर का उल्लेख किया है।

पलिबोथ्रा (पाटलिपुत्र) जो गंगा और अरेन्नोवास (सोनभद्र-हिरण्यवाह) के संगम पर बसा था। उस पुस्तक के आकलनों के हिसाब से प्राचीन पटना (पलिबोथा) 9 मील (14.5 कि॰मी॰) लम्बा तथा 1.75 मील (2.8 कि॰मी॰) चौड़ा था।

सोलह लाख (2011 की जनगणना के अनुसार 1,683,200) से भी अधिक आबादी वाला पटना का मुख्य शहर, लगभग 15 कि॰मी॰ लम्बा और 7 कि॰मी॰ चौड़ा है।

136 वर्ग किलोमीटर (53 वर्ग मील) के क्षेत्र और 20 लाख से अधिक लोगों की आबादी के साथ, पटना शहर (अपने शहरी समूह के साथ) भारत में 18 वां सबसे बड़ा है।

पाटना कहा पर स्थित है

पटना गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर अवस्थित है जहां पर गंगा घाघरा, सोन और गंडक जैसी सहायक नदियों से मिलती है।

पटना गंगा के दक्षिणी तथा पुनपुन के उत्तरी तट पर स्थित है। गंगा नदी नगर के साथ एक लम्बी तट रेखा बनाती है। पटना का विस्तार उत्तर-दक्षिण की अपेक्षा पूर्व-पश्चिम में बहुत अधिक है। नगर तीन ओर से गंगा, सोन नदी और पुनपुन नदी नदियों से घिरा है।

नगर से ठीक उत्तर हाजीपुर के पास गंडक नदी भी गंगा में आ मिलती है। हाल के दिनों में पटना शहर का विस्तार पश्चिम की ओर अधिक हुआ है और यह दानापुर से जा मिला है।

महात्मा गांधी सेतु जो कि पटना से हाजीपुर को जोड़ने के लिये गंगा नदी पर उत्तर-दक्षिण की दिशा में बना एक पुल है, दुनिया का सबसे लम्बा सड़क पुल है। दो लेन वाले इस प्रबलित कंक्रीट पुल की लम्बाई 5575 मीटर है। गंगा पर बना दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल पटना और सोनपुर को जोड़ता है।

पाटना की इतिहास – History of Patna in Hindi

पटना का इतिहास और परंपरा सभ्यता की शुरुआत से ही आरम्भ होती है। पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र या पाटलीपट्टन था

जो 600 ईसा पूर्व इतिहास में पाया गया।पटना का नाम समय के साथ परिवर्तित होकर पाटलिग्राम, कुसुमपुर, अजीमाबाद और आधुनिक दौर में पटना नाम से जाना जाता है।

चंद्रगुप्त मौर्य ने 4वी. ईसा में यहाँ अपनी राजधानी बनाई। इसके बाद इस नगर का महत्त्व कम होता गया

और 16वी ईसा में इसे फिर पहचान मिली जब शेरशाह सूरी का शासन आया। एक अन्य मान्यता के अनुसार पट्टन नाम के एक ग्राम से आज का पटना का जन्म हुआ।

कहा जाता है कि आजादशत्रु ने पाटलिपुत्र बनाई। प्राचीन ग्राम पाटली के साथ पट्टन जुड़ कर पाटलिपुत्र बना। ग्रीक इतिहास में पाटलीबोथरा शब्द आता है जो शायद पाटलिपुत्र ही था। आजादशत्रु ने इस नगर के लिय कई सुरक्षा इन्तेजाम कराया ताकि लिक्छवियों के लगातार आक्रमण से इसे बचाया जा सके।

उसने पाया की यह नगर तीन दिशाओ से नदियों से घिरा था जो इसे नदियों के किला की सुरक्षा प्रदान करती थी। आजादशत्रु का पुत्र अपनी राजधानी राजगृह से पटना ले आया और यह स्थिति मौर्य और गुप्त काल में भी यथावत रही।

सम्राट अशोक ने यहीं से अपना शासन किया। चंद्रगुप्त मौर्य और समुद्रगुप्त जैसे पराक्रमी शासको की यह राजधानी रही।

यहीं से चन्द्रगुप्त ने अपने सेना पश्चिमी सीमा पर ग्रीको से लोहा लेने भेजा था और चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने शक और हूणों को वापस धकेला था।चन्द्रगुप्त काल में यही पर ग्रीक दूत मेगास्थनीज आ कर रहा था।

प्रसिद्ध यात्री फाहियान 3वी. ईसा में और व्हेनसान 7वी. ईसा यहाँ की यात्रा कि और उस काल कि रहन सहन और शासन पद्धति पर विस्तार से लिखा 

कौटिल्य जैसे विद्वान यहाँ रहे और अर्थशास्त्र जैसी रचना लिखी | यह नगर प्राचीन काल से ही ज्ञान और विद्वत्ता के स्रोत्र के रूप में प्रसिद्धी पाई।

औरंगजेब का पोता शहजादा अजिमुशान को 1703 ई. में पटना का गवर्नर बनाया गया। इसके पहले शेरशाह ने अपनी राजधानी बिहारशरीफ से पटना बनाया।शहजादा अजिमुशान ने पटना को आधुनिक और सुन्दर शहर का रूप देने का प्रयास किया

और इसका नाम अजीमाबाद रखा। जनसाधारण में यह पटना नाम से ही प्रचलित रहा और पुराने पटना के दोनों ओर की दीवारों के भग्नावषेश आज भी पटना साहिब के पास देखे जा सकते हैं।

पाटना बिहार की राजधानी कब बना

बिहार की राजधानी पटना सन 1912 में बना जब बंगाल का विभाजन हुआ तो इससे दो नए राज्य, बिहार और उड़ीसा का जन्म हुआ वर्तमान में पटना गंगा नदी के किनारे पर स्थित एक शहर है।

बिहार की राजधानी पटना के कुछ रोचक तथ्य

• ऐतिहासिक रूप से पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।
• पटना न केवल बिहार की राजधानी है, बल्कि बिहार का सबसे बड़ा शहर भी है।
• सिख धर्म का पालन करने वाले लोगों के लिए, पटना एक पवित्र शहर है क्योंकि दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म यहीं हुआ था।
• मौर्य साम्राज्य और गुप्त साम्राज्य के समय में, पाटलिपुत्र (पटना) न केवल सत्ता की सीट थी, बल्कि भारतीय उपमहाद्वीप का एक सांस्कृतिक और राजनीतिक केंद्र भी था।
• प्राचीन पटना, यानी पाटलिपुत्र, चाणक्य, आर्यभट्ट और वात्स्यायन जैसे कई प्रसिद्ध विद्वानों और खगोलविदों का घर था।
• 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी के विभाजन के बाद पटना बिहार और उड़ीसा प्रांत की राजधानी बन गया।
• पटना एक प्रमुख कृषि केंद्र और व्यापार का केंद्र है।
• पटना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चमड़े का समूह है।

FAQs

बिहार राज्य का सबसे बड़ा एरिया किस शहर का है ?
बिहार राज्य का सबसे बड़ा एरिया गया का है।

बिहार प्रदेश राज्य की राजधानी कहा है ?
बिहार प्रदेश राज्य की राजधानी पटना है।

बिहार प्रदेश की जनसंख्या कितनी है ?
बिहार प्रदेश की कुल जनसँख्या लगभग 104,099,452 है।

बिहार कहा आया हुआ है ?
बिहार उत्तर प्रदेश के पास आया हुआ है।

बिहार प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है ?
बिहार राज्य का कुल क्षेत्रफल लगभग 152।9 वर्ग किलोमीटर है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (बिहार की राजधानी क्या है – Bihar ki Rajdhani Kya Hai) आपको पसंद आया होगा.

अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

Leave a Comment