IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde

By Proud Skill

Published on:

15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde”। भारतीय घरों में इस्तेमाल होने वाले हर मसाले में कई प्रकार के औषधिय गुण होते हैं और उन्हें भोजन में मिलाने से इन गुणों का फायदा शरीर और स्वास्थ्य को हो सकता है। ऐसा ही एक मसाला अजवाइन (Ajwain) भी है। अपने हल्के कड़वे स्वाद से पहचानी जाने वाली अजवाइन एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है। अजवाइन का इस्तेमाल लोग अक्सर पेट दर्द दूर करने के लिए अधिक करते हैं। इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी खूब किया जाता है। अजवाइन के बीज बेहद छोटे-छोटे होते हैं, लेकिन इन छोटे बीजों में गुणों का खजाना छिपा होता है।

अजवाइन (Ajwain) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप अजवाइन का रात में सोते समय सेवन करते हैं तो यह और भी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। अजवाइन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड के गुण पाए जाते हैं। जिसके सेवन से स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचता है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। जानिए रात को सोते समय अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं। 15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde.

अजवाइन क्यों है – What is Ajwain in Hindi

अजवाइन (Ajwain) एक बीज है, जो मसाला एवं औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है। कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में अजवाइन बहुत फायदेमंद साबित होती है। हमारे देश में हजारों सालों से अजवाइन का प्रयोग मसाले के साथ-साथ एक औषधि के रुप में किया जा रहा है। मसाला, चूर्ण, काढ़ा और रस के रूप में भी अजवाइन खाने के फायदे मिल जाते हैं।

15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde

रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे

अजवाइन खानेके कई प्रकार लाभ होते हैं, लेकिन जब आप इसे रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी के साथ खाते हैं, तो यह कई तरह की शारीरिक समस्याओं से आपको बचाए रख सकती है। आइए जानते है की — 15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde

15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे (01 – 05)

1. कब्ज से दिलाए आराम

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए 1 चम्मच कच्चे अजवाइन को तवे पर भुन लें। अब रात में सोने से पहले इसे चबाकर खाएं। इसके बाद गर्म पानी पी लें। इससे सुबह तक आपका पेट साफ हो सकता है।

2. खांसी में फायदेमंद

अजवाइन खांसी में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को खांसी (Cough) की शिकायत हो, तो उसे रात को गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इससे खांसी से जल्द छुटकारा मिल जाता है।

3. जोड़ों में दर्द से राहत

रात में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करने से जोड़ों में दर्द से आराम मिल सकता है। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन फांके और 1 गिलास गर्म पानी लें। इससे जोड़ों में दर्द से आराम मिलेगा।

4. शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

रात को सोते समय अजवाइन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को शुगर की बीमारी हो, तो उसे रोजाना रात को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

5. डायरिया से दिलाए राहत

डायरिया के मरीजों के लिए भी अजवाइन का सेवन लाभकारी हो सकता है। रात में सोने से पहले 1 गिलास पानी गर्म करें। इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से गर्म करें। अब इसे सोने से करीब 30 मिनट पिएं। इस पानी को पीने से डायरिया और पेट से जुड़ी अन्य परेशानी में काफी जल्द राहत मिलेगा।

15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे (06 – 10)

6. एसिडिटी की शिकायत से मिलता है छुटकारा

अगर किसी को अक्सर एसिडिटी (Acidity) की शिकायत होती हो, तो उसे रोजाना रात को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। रात को अजवाइन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

7. कमर दर्द को करे कम

अगर आपको कमर दर्द की शिकायत रहती है, तो रात में सोने से पहले 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन खाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। ध्यान रखें कि इसका सेवन खाना खाने काे बाद ही करें। इससे कुछ ही दिनों में कमर दर्द से आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप अजवाइन का लेप लगाएं, इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

8. हार्ट को रखती दुरुस्त

तमाम अध्ययन बताते हैं कि अजवाइन हार्ट के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा देता है. अजवाइन इन्हें कंट्रोल करने का काम करती है. ऐसे में हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम होता है. हार्ट की समस्याओं से बचने के लिए आपको नियमित रूप से सोने से पहले अजवाइन का सेवन करना चाहिए.

9. सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत

अगर आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से राहत पा सकते हैं। अजवाइन का सेवन करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें। अब इसमें 1 चुटकी काला नमक मिलाकर फांक लें। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी जाएं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

10. पथरी के उपचार में सहायक

घरेलू उपचार से किडनी की पथरी को दूर किया जा सकता है। अजवाइन के बीजों की समान मात्रा शहद और विनेगर के साथ मिलाकर 10 दिनों तक खाएं, पथरी शरीर में घुल जाएगी और पेशाब में बाहर आ जाएगी।

15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे (10 – 15)

11. अनिद्रा को करे दूर

रात को अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मस्तिष्क शांत होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। साथ ही इससे आपको कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है।

12. दांत का दर्द भी हो जाएगा ठीक

2 चम्मच अजवाइन को 4 चम्मच दही में पीसकर रात में सोते समय पूरे चेहरे पर मलकर लगाएं और सुबह गर्म पानी से साफ कर लें। दांत दर्द में अजवाइन का तेल लगाएं. एक घंटे बाद गर्म पानी में 1-1 चम्मच पिसी अजवाइन और नमक मिलाकर कुल्ला करें।

13. सि‍र और कान का दर्द करे दूर

अजवाइन को गर्म कर कपड़े में बांधकर पोटली बनाकर सूंघे। अजवाइन और अरंड की जड़ को पीसकर माथे पर लगाएं। 10 ग्राम अजवाइन को तिल के तेल में पकाकर हल्का गुनगुना होने पर 2-2 बूंद कान में डालने से दर्द दूर हो जाता है।

14. वजन घटाने में मददगार

अजवाइन वजन घटाने में भी काफी मददगार है। अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भ‍िगोकर रख दें। इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्‍दी फायदा होता है। आप चाहें तो पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं।

15. पीरियड्स के दर्द से छुटकारा

कई महिलाओं को पीरियड्स के वक्‍त कमर और पेट के निचले हिस्‍से में बहुत दर्द होता है। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लेने से दर्द में आराम मिलता है। हां, इस बात का ध्‍यान रख‍िए कि अजवाइन की तासीर गरम होती है और अगर ब्‍लड फ्लो ज्‍यादा हो इसका इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए।

15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे (16)

16. पेट में कृमि (पेट के कीड़े) होने पर

अजवाइन के लगभग आधा ग्राम चूर्ण में इसी के बराबर मात्रा में कालानमक मिलाकर सोते समय गर्म पानी से बच्चों को देना चाहिए। इससे बच्चों के पेट के कीड़े मर जाते हैं। कृमिरोग में पत्तों का 5 मिलीलीटर अजवाइन का रस भी लाभकारी है। अजवाइन को पीसकर प्राप्त हुए चूर्ण की 1 से 2 ग्राम को खुराक के रूप में छाछ के साथ पीने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। अजवाइन के बारीक चूर्ण 4 ग्राम को 1 गिलास छाछ के साथ पीने या अजवाइन के तेल की लगभग 7 बूंदों को प्रयोग करने से लाभ होता है। अजवाइन को पीसकर प्राप्त रस की 4 से 5 बूंदों को पानी में डालकर सेवन करने आराम मिलता है। आधे से एक ग्राम अजवाइन का बारीक चूर्ण करके गुड़ के साथ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसे दिन में 3 बार खिलाने से छोटे बच्चों (3 से लेकर 5 साल तक) के पेट में मौजूद कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

Note : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अजवाइन कितनी प्रकार के होती है

अजवाइन मुख्यतः तीन प्रकार की होती है –

• अजवाइन
• जंगली अजवाइन
• खुरासानी अजवाइन

अजवाइन खाने का सही तरीका क्या है

अगर आप अजवाइन को सही तरीके से खाते हैं तो इससे शरीर को लाभ मिलेगा। इसलिए रात को सोने से पहले अजवाइन खाएं और फिर गर्म पानी पी लें। लेकिन ध्यान रहे कि अजवाइन की मात्रा ज्यादा नहीं लेनी क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

अजवाइन का इस्तेमाल ज्यादातर पूरी, नमकीन पराठे, नमकीन स्नैक्स जैसे बिस्किट, मठरी में खूब किया जाता है। पेट दर्द होने पर यदि आधा चम्मच अजवाइन चबाकर गुनगुने पानी के साथ खाएं, तो दर्द, अपच, गैस से राहत मिल सकती है। अजवाइन की तासरी गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन कर सकते हैं। ठंड के मौसम में होने वाली समस्याओं जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, ठंड, नाक बहने की समस्या को भी दूर करती है।

अजवाइन किन लोगों को सेवन नहीं करना चाहिए

यदि आप अजवाइन का सेवन करना चाहते हैं यदि निम्नलिखित में से पीड़ित है तो आपको अजवाइन का सेवन नहीं करना है।

• आंतरिक रक्तस्राव
• पेट में अल्सर वाले रोगी
• मुंह में छाले
• सव्रण बृहदांत्रशोथ

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “15+ रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे – Rat ko Sote samay Ajwain Kaneke Fayde”

Leave a Comment