IPL 2024 News Today Match Tomorrow Match Mark sheet

Ipl TimeTable Prediction

20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde

By Proud Skill

Published on:

20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde : नमस्कार दोस्तों, आपको स्वागत है हमारे इस Blog पर, जहापर आज हम आपको बताएँगे “20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde”। कीवी एक ऐसा फल है, जो पूरे साल उपलब्ध रहता है। आप किसी भी सीजन में कीवी खा सकते हैं। कीवी खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित कर लेते हैं। कोरोना से बचने के लिए भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए। ऐसे में कीवी को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। आइए जानते हैं — 20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde.

कीवी (Kiwi) एक बेमिसाल फल है, जिसे खाने से आपको अपने अंदर एक अद्भुत शक्ति महसूस होती है। साथ ही कीवी में मौजूद विटामिन और खनिज लवण भी हमारे स्वास्थ्य को पोषण देते हैं । कीवी मूलत: चीन में उगाया जाता है और ये वहां का राष्ट्रीय फल है। पर इसकी लोकप्रियता और पोषण मूल्य के चलते अब इन्हें न्यूजीलैंड, ब्राजील सहित कई और देशों में भी उगाया जाने लगा है। पर क्या आप जानती हैं कि — 20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde आइए पता करते हैं।

कीवी क्या है — What is Kiwi Fruit in Hindi

दोस्तों, कीवी फल का स्वाद खट्टा और मीठा होता है। मूलतः इस फल को उगाते तो चीन में ही है। लेकिन भारत में भी ऐसी बहुत सी जगह है, जहाँ कीवी की खेती की जाती है। इनमें शामिल है उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, केरल, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश।

कीवी का वैज्ञानिक नाम है — एक्टीनीडिया डेलीसिओसा (Actinidia Deliciosa)। यह फल बाहर से भूरे रंग का होता है और अंदर से हरे रंग का होता है। इसका गुदा मुलायम होता है इस फल के अंदर छोटे – छोटे बीज होते है जो की काले रंग के होते है।

कीवी फल में विटामिन E , K, C पाया जाता है। इसके साथ ही पोटैशियम, फॉलेट और एंटीऑक्सीडेंट इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर के एक अच्छे स्त्रोत के रूप में भी यह जाना जाता है।

20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde

कीवी खानेके फायदे

कीवी (Kiwi) खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। ये बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करता है। ये एक ऐसा फल है जो पूरे साल उपलब्ध रहता है। दूसरे फलों की तुलना में कीवी महंगा है, लेकिन यह स्वास्थ्य का खजाना है। आकर्षक हरे रंग की कीवी में विटामिन सी, पोटेशियम और फोलिक एसिड मौजूद होता है। इसके अलावा यह फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड का भी बेहतरीन स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर कीवी को आपकी सेहत के लिए बेमिसाल बना देते हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि आपके शरीर में जिस चीज की भी कमी होगी, उसकी पूर्ति यह फल कर देता है। आप किसी भी सीजन में कीवी खा सकते हैं। कीवी खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित कर लेते हैं। दिन भर में बस एक कीवी आपको कई जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है। तो आइए जानते हैं — “20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde” के बारे में।

20+ कीवी खानेके फायदे (01 – 05)

1. बचा सकता है कैंसर से

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का सामना कर रहे लोगों को कीवी से काफी लाभ मिल सकता है। शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल और एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच असंतुलन होने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है। इसकी वजह से हमारे डीएनए को क्षति पहुंच सकती है। इससे स्वास्थ्य की गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। लेकिन कुछ स्टडीज़ में ये बात सामने आई है कि कीवी के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की आशंका घट सकती है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। ऑक्सीडेटिव डीएनए के डैमेज होने और बड़ी आंत में होने वाले कैंसर के बीच भी संबंध पाया गया है। यानी कैंसर से बचाव में भी कीवी से मदद मिलने की संभावना रहती है।

2. हृदय स्वस्थ के लिए फायदे

अनियंत्रित प्लाज्मा ग्लूकोज का स्तर, कुल कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर, ट्रायग्लिसराइड्स का उच्च स्तर, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट एकत्रीकरण आम तौर से हृदय रोग की समस्या का कारण होते हैं। अनुसंधान में देखा गया है कि कीवी में मौजूद विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं। हालांकि विभिन्न फलों में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल का अलग-अलग अनुपात होता है।

2004 में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि कीवी में अधिक मात्रा में पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट (विटामिन सी और विटामिन ई) होते हैं। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि प्रतिदिन 2 से 3 किवी का सेवन करने से प्लेटलेट एकत्रीकरण और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम हो गया। इस प्रकार रोजाना कीवी का उपयोग हृदय को सुरक्षित रखता है और हृदय रोग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

3. ब्लड क्लॉटिंग घटाने में

ब्लड प्रेशर मैनेज करने के साथ-साथ कीवी ब्लड क्लॉटिंग घटाने में भी मदद करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो की एक स्टडी में ये बात सामने आई थी कि 2 से 3 कीवी के रोज सेवन से ब्लड क्लॉटिंग को कम करने में खासा फायदा देखने को मिला। इससे ब्लड में मौजूद फैट को भी कम करने में मदद मिली। रिसर्चर्स का कहना था कि हार्ट से जुड़ी दिक्कतों में कीवी के सेवन से होने वाला फायदा एस्पिरिन के डेली डोज से मिलने वाले लाभ जैसा ही है।

4. अलसर में फायदे

पिछले 10-15 वर्षों में टाइप 2 डायबिटीज मेलेटस की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। मधुमेह की समस्या न हो, इसके लिए प्लाज्मा ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रण में रखना बहुत महत्वपूर्ण है। मधुमेह के कारण मधुमेह मेलेटस वाले व्यक्तियों के घाव को भरने में देरी होती है। मधुमेह के कारण पैर में अल्सर और संक्रमण एक आम समस्या है।

अनुसंधान में पाया गया है कि मधुमेह के कारण पैर अल्सर के उपचार में कीवी बहुत लाभदायक है। अनुसंधान में यह देखा गया कि कीवी में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों ने घाव भरने की प्रक्रिया में सुधार किया और घाव संक्रमण की शुरुआत में देरी हुई। इसके अलावा किवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है जो मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक होता है। कीवी डायबिटीज मैलिटस वाले व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और आसानी से उपलब्ध भी है।

5. अस्थमा में होता है लाभ

ऐसा समझा जाता है कि कीवी में मौजूद विटामिन C की प्रचुर मात्रा और एंटीऑक्सीडेंट्स अस्थमा का सामना कर रहे लोगों के लिए फायदेमंद होता है। 2 हजार लोगों पर की गई एक स्टडी में सामने आया था कि ताजे कीवी सहित अन्य फलों का लगातार सेवन करने वाले लोगों के फेफड़े के काम करने में सुधार हुआ। सांस की तकलीफ का सामना कर रहे बच्चों में भी ताजे कीवी के सेवन से सुधार हो देखने को मिले।

20+ कीवी खानेके फायदे (06 – 10)

6. इम्यून सिस्टम मजबूत करने में

कीवी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन C भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। रोज आधे कप कीवी से ही हमें अपनी जरूरत के लिए पूरा विटामिन C मिल सकता है। इम्यून सिस्टम की बेहतरी में विटामिन C का काफी योगदान होता है। एक स्टडी के मुताबिक, कीवी इम्यून सिस्टम को इतना बेहतर कर देता है कि कोल्ड और फ्लू जैसी बीमारियां आपसे दूर भाग सकती हैं। 65 साल से अधिक उम्र के लोगों और बच्चों को इससे खासतौर से फायदा हो सकता है।

7. पेट की समस्या में फायदे

कहा गया है कि पेट की समस्या के कारण ही सभी रोगों की शुरूआत होती है इसलिए पेट को स्वच्छ और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।

आज के समय में कब्ज एक आम समस्या हो गई है जिसके कारण मल त्यागने में कठिनाई होती है। किवी फल में फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने का गुण भी होता है। अनुसंधान ने पाया गया है कि कीवी फल के रोजाना सेवन से पुरानी कब्ज से पीड़ित व्यक्तियों में बिना किसी नुकसान के मल त्यागने की प्रक्रिया बढ़ जाती है। किवी में मौजूद आहार फाइबर में पानी की उच्च मात्रा होती है जो पेट में मल ढीला करती है। इस प्रकार पेट पर बिना किसी दबाव के मल मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

अनुसंधान ने दिखाया है कि कीवी फल के रोजाना सेवन से पुरानी कब्ज से पीड़ित व्यक्तियों में बिना किसी नुकसान के मल त्यागने की प्रक्रिया बढ़ जाती है। किवी में मौजूद आहार फाइबर में पानी की उच्च मात्रा होती है जो पेट में मल ढीला करती है। इस प्रकार पेट पर बिना किसी दबाव के मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

8. ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद

कीवी न सिर्फ हमारे इम्यून सिस्टम को काफी बेहतर बनाता है बल्कि ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में भी मदद करता है। 2014 की एक स्टडी के मुताबिक, तीन कीवी के रोज सेवन से ब्लड प्रेशर को कम करने में अधिक मदद मिली बजाय एक सेब रोज खाने के। अगर कीवी का लगातार सेवन किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली बीमारियों जैसे कि स्ट्रोक्स और हार्ट अटैक्स के खतरे कम हो सकते हैं।

9. नीद की बीमारी में

अनिद्रा एक समस्या है जिसमें लोग सोने में असमर्थ हो जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि नींद विकार और तंत्रिका-मनोविकार की समस्या ऑक्सीडेटिव तनाव के स्तर में वृद्धि के कारण होती है। (और पढ़ें – योग निद्रा के माध्यम से पायें सुखद गहरी नींद)

किवी फल में विटामिन सी, विटामिन ई और सेरोटोनिन पाए जाते हैं। शरीर में सेरोटोनिन के निम्न स्तर के कारण अनिद्रा की समस्या होती है। इसके अलावा किवी फोलेट में समृद्ध होता है। फोलेट की कमी के कारण तंत्रिका-मनोविकार की समस्या होती है। अनुसंधान में पाया गया है कि सोने से एक घंटे पहले दो किवी फल का सेवन करना नींद की गुणवत्ता को सुधारता है और नींद की अवधि और नींद से सम्बंधित परेशानी को कम करता है।

एशिया प्रशांत जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन ने नींद की समस्याओं वाले वयस्कों में नींद की गुणवत्ता पर कीवी फल के प्रभावों को देखा। उन्होंने पाया की कीवी फल खाने से उन लोगो की नींद में सुधार हुआ।

10. ठण्ड सें बचने के लिए

सर्दी और श्‍लैष्मिक ज्‍वर एक आम संक्रमण हैं जो कुपोषण और कम प्रतिरक्षा के कारण होते हैं। इसके अलावा खराब पोषक तत्वों की कमी के साथ साथ बढ़े हुए ऑक्सीडेटिव तनाव से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। किवी फल में विटामिन सी की मात्रा होने के कारण यह श्वसन प्रणाली से जुडी कई समस्याओं को कम करता है। कई वैज्ञानिक के अनुसार सर्दियों के दौरान ब्रोंकाइटिस के लक्षणों विटामिन सी के कम सेवन से संबंधित हैं। खासकर उन बच्चों में जिनको पहले से ही अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या सांस लेने की समस्या है।

2012 में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पता चला है कि रोज़ाना गोल्ड कीवी फल का सेवन करने वाले लोगों में ऊपरी श्वसन पथ के संक्रमण जैसे कफ का जमना और गले में खराश की समस्या रोज़ाना केले का सेवन करने वाले लोगों की तुलना में कम थी। किवी की फसल स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और संक्रमण की रोकथाम करने में मदद करती है।

20+ कीवी खानेके फायदे (11 – 15)

11. वजन कम करने के लिए

100 ग्राम किवी में केवल 55 कैलोरी होती है। किवी आपके शरीर में से विषाक्त पदार्थो को बहार निकलने में मदद करता है। कीवी में वसा की मात्रा नहीं होती साथ ही इसके कार्बोहाइड्रेट ज्यादातर फाइबर के रूप में होते हैं। इसके साथ-साथ इसमें घुलनशील फाइबर भी है जो आपको पूर्ण महूसस कराता है और आपकी भूख लगने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इस कारण आप कम खाते हैं और यह आपका वजन कम करने में मदद करता है।

12. आंखों के लिए कीवी फ्रूट के फायदे

कीवी फ्रूट बेनिफिट्स में आंखों को स्वस्थ रखना भी शामिल है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, कीवी फ्रूट में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। ल्यूटिन और जियाजैंथिन, हरी सब्जियों में मौजूद होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। ये उम्र के साथ होने वाले अंधेपन की समस्या को दूर रखने में सहायक हो सकते हैं।

13. प्रेगनेंसी लाभदायक

यह यदुभुत फल विशेष रूप से माताओं के लिए अच्छा होता है। यह उन्हें आवश्यक पोषण देकर गर्भपात की संभावना को कम करता है। कीवी गर्भवती महिला से महत्वपूर्ण विटामिन उसके बच्चे तक स्थानांतरित करने में मदद करता है। यह स्पाइना बिफिडा (ऐसी स्थिति जहां रीढ़ की हड्डी पूरी तरह से विकसित नहीं होती है) जैसे जन्म दोषों को रोकता है। इसके अतिरिक्त कीवी में फोलेट पाया जाता है। ये पोषक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

14. सूजन कम करने के लिए

कीवी फल के फायदे में से एक सूजन को कम करना भी हो सकता है। बता दें कि इसमें एंटी-एलर्जिक व एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद किसस्पेर (kissper), जो कि एक पेप्टाइड है, उसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है। इस एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव के कारण ही कीवी शरीर में सूजन की समस्या को रोकने का काम कर सकता है खासतौर से आंतों में सूजन से जुड़ी समस्या के लिए यह लाभकारी हो सकता है।

15. बालों के स्वस्थ के लिए

विटामिन सी और ई से समृद्ध फल बालों के झड़ने को रोकने और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। कीवी में ये दोनों आवश्यक विटामिन होते है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, जस्ता और फास्फोरस जैसे खनिज भी होते हैं जो बालों को बढ़ाने और उनके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त कीवी में आयरन भी होता है जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।

20+ कीवी खानेके फायदे (16 – 20)

16. कब्ज के लिए

पाचन और कब्ज के लिए भी कीवी खाने के फायदे हो सकते हैं। इसी संबंध में एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक शोध उपलब्ध है। इस शोध में कहा गया है कि हल्के-फुल्के कब्ज की समस्या में कीवी फ्रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लैक्सेटिव गुण होता है, जो पेट को साफ करने में मदद कर सकता है। वहीं एक अन्य स्टडी के दौरान इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति को 4 हफ्ते तक कीवी फ्रूट का सेवन कराया गया। परिणामस्वरूप उसके मलत्याग की आवृत्ति में बढ़ोतरी हुई और आंत की कार्यप्रणाली सुधार पाया गया।

17. त्वचा के लिए लाभकारी

हम सभी जानते हैं कि हमारी त्वचा के लिए विटामिन सी कितना फायदेमंद है और यही एकमात्र कारण है कि हम महंगी क्रीम और सीरम खरीदते हैं जो इस आवश्यक विटामिन से समृद्ध होने का दावा करते हैं। लेकिन ये उत्पाद रासायनिक आधार पर होते हैं और अक्सर इनसे फायदा होने के बजाय हमारी त्वचा को अधिक नुकसान होता है।

इसलिए प्राकृतिक रूप से अपनी त्वचा को सुन्दर बनाने के लिए कीवी का उपयोग करें। 100 ग्राम कीवी में 92.7 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाता है। कीवी न केवल एक स्वादिष्ट और पोषक तत्व युक्त फल है बल्कि आपकी त्वचा की देखभाल के लिए एक महान प्राकृतिक संघटक भी है। इसमें विटामिन सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई त्वचा-अनुकूल पोषक तत्व शामिल हैं जो आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने और उनका पुनरुत्थान (rejuvenate) करने के लिए आवश्यक हैं। इसके साथ ही यह त्वचा को हानिकारक पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से भी बचाते हैं।

इसके अतिरिक्त कीवी में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जिससे यह एक उत्कृष्ट रेचक साबित होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण कीवी में एंटी-एजिंग गन भी होते हैं। कीवी के रस के नियमित सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ नष्ट हो जाते है। इस प्रकार यह स्वस्थ और चमकदार त्वचा प्रदान करता है।

18. डायबिटीज के लिए कीवी फल के फायदे

कीवी को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) की सूची में रखा गया है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर और इंसुलिन की मात्रा को संतुलित कर मधुमेह में वजन को संतुलित रखने में भी सहायक हो सकते हैं। किवीफ्रूट विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत है। वहीं, विटामिन-सी का संबंध इंसुलिन प्रतिरोध में कमी और ब्लड ग्लूकोज नियंत्रण में सुधार के लिए सहायक पाया गया है। इसलिए, टाइप 2 डायबिटीज और मधुमेह के जोखिम वाले व्यक्ति के लिए कीवी फल उत्तम विकल्प साबित हो सकता है।

19. डेंगू के इलाज में उपयोग

किवी का फल डेंगू के इलाज में प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में लाभदायक है और पपीते के पत्तो के कड़वे रस के मुकाबले यह एक स्वादिष्ट विकल्प भी है। लेकिन यह अभी तक पूरी तरह से चिकित्सकीय तौर पर साबित नहीं हुआ है की किवी का फल पूर्ण रूप से डेंगू को ठीक कर सकता है इसलिए पपीते के पत्ते का रस ही डेंगू में एक बेहतर विकल्प है।

20. लिवर के लिए कीवी फ्रूट के फायदे

बेनिफिट ऑफ कीवी फ्रूट में स्वस्थ लिवर भी शामिल है। एक रिसर्च से यह साबित हुआ है कि कीवी फल का सेवन लिवर से संबंधित समस्याओं को रोकने में सहायक हो सकता है। कीवी फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने का काम कर सकते हैं। इससे लिवर से जुड़ी समस्याओं के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह उस खाद्य पदार्थ की श्रेणी में आता है, जिसमें हेपटोप्रोटेक्टिव (hepatoprotective- लिवर को सुरक्षित रखने का गुण) गुण होता है।

20+ कीवी खानेके फायदे (21 – 25)

21. कीवी के गुण है शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट – Antioxidant activity of kiwifruit in hindi

हम सभी जानते हैं कि कीवी फल में विटामिन सी पाया जाता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। विटामिन सी के अतिरिक्त किवी में कई अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। किवी का रोज़ सेवन शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से प्रभावी रूप से लड़ने में मदद करता है।

फ्री रेडिकल्स और प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन के बढ़ने के कारण हृदय रोग, कैंसर, हाईपरग्लाईसेमिया, मोतियाबिंद, गठिया, जल्दी उम्र बढ़ने आदि का खतरा बढ़ जाता है। कीवी एंटीऑक्सीडेंट का प्राकृतिक स्रोत है जो फ्री रेडिकल्स, ऑक्सीडेटिव तनाव और रोगों से लड़ने में मदद करता है।

2011 में प्रकाशित एक अध्ययन में कीवी और अन्य फलों के एंटीऑक्सीडेंट प्रभावों की तुलना की गई। इस अध्ययन में पाया गया कि गोल्ड कीवी में अन्य फलों जैसे ग्रीन कीवी, अंगूर और नारंगी की तुलना में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव थे।

मानव लिम्फ कोशिकाओं पर एक अध्ययन में पाया गया कि किवी फल के रस ने डीएनए को ऑक्सीडेटिव क्षति के लिए अधिक प्रतिरोधी बना दिया।

22. कील-मुंहासों में कीवी के फायदे

कीवी का सेवन एक्ने की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, कीवी विटामिन-सी से भरपूर फल है। विटामिन-सी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने की समस्या से बचाव या राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं।

23. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए

हाइपरलिपीडेमिया (उच्च कोलेस्ट्रॉल) आज के समय में एक आम समस्या हो गई है और यह दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। बदला हुआ लिपिड प्रोफाइल हृदय रोगों के खतरे कोp बढ़ाता है। इसलिए एलडीएल और कुल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में अच्छी तरह से रखना जरूरी है।

2009 में प्रकाशित एक अध्ययन में कीवी फल के लिपिड प्रोफाइल और लिपिड पेरोक्सीडेशन के अंकों पर प्रभावों की जांच की गयी थी। अध्ययन में पाया गया कि बदलते लिपिड प्रोफाइल वाले लोगों ने हर सप्ताह दो किवी फलों का सेवन 8 सप्ताह तक किया। इसमें पाया गया कि उनके एलडीएल (ख़राब) कोलेस्ट्रॉल के साथ कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो गया और एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ गया। इस प्रकार लिपिड प्रोफ़ाइल वाले लोग निश्चित रूप से कीवी का अपने दैनिक आहार में सेवन कर सकते हैं।

Note : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

कीवी का पुष्टिगुण — Kiwi Nutrition Value in Hindi

दोस्तों, कीवी फल बहुत से पोषण मूल्यों से भरा होता है। नीचे आपको 100 ग्राम कीवी फल के पोषण मूल्य को बताया गया है।

• Water — 83.07 g
• Energy — 61KCl
• Protein — 1.14 g
• Fat — 0.52 g
• Carbohydrate — 14.66g
• Fiber — 3.0g
• Sugar — 8.99g
• Calcium — 34g
• Iron — 0.31mg
• Magnesium — 17 mg
• Phosphorus — 34mg
• Potassium — 312mg
• Sodium — 3 mg
• Zinc — 0.14mg
• Copper — 0.13mg
• Selenium — 0.2mg
• Vitamin C — 92.7 mg
• Thiamine — 0.027 mg
• Riboflavin — 0.025 mg
• Niacin — 0.341 mg
• Vitamin-B6 — 0.63 mg
• Folate DFE — 25 mcg
• Vitamin-A ,RAE — 4 mcg
• Carotene, Beta — 52 mcg
• Lutein+Ziaxanthin — 122  mcg
• Vitamin-E (alpha-tocopherol) — 1.46 mcg
• Vitamin-K (Phylloquinone) — 40.3 micrograms
• Total Saturated — 0.029 g
• Total Monounsaturated — 0.047 g
• Total Polyunsaturated — 0.287 g

कीवी फ्रूट के बीज के तेल में 62% अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके गूदे में कैरोटीनॉयड होता है जैसे – ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन, प्रोविटामिन ए बीटा-कैरोटीन होता है।

कीवी फल खाने का समय क्या है

इस फल को खाने का सही समय पता होना बहुत जरुरी है ताकि इसके फायदे होने की बजाय कहीं इसके नुकसान ना हो जाए। तो आप इसे एक उचित वक़्त पर ही सेवन करे। वैसे तो कीवी फल खाने का समय कोई निश्चित नहीं है आप इसे किसी भी समय खा सकते है लेकिन रात के समय इसका एक उचित मात्रा में सेवन करे।

कीवी का मतलब हिंदी में आपने जाना। इसमें आज कीवी के फायदे और नुकसान भी आपने जाने। प्रतिदिन कीवी का सेवन करके आप बहुत सी तरह की बिमारियों से लड़ सकते है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए रोज इसका सेवन करे।

कीवी का उपयोग कैसे करें

कीवी का उपयोग निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है:

• कुछ संस्कृतियों में कीवी के रस का उपयोग मांस निविदाकार के रूप में किया जाता है।
• कीवी में कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स, खनिज और विटामिन होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
• कीवी के छिलके का उपयोग प्राकृतिक नींद के सहायक उपकरण बनाने के लिए एक घटक के रूप में किया जाता है।
• इसका उपयोग डेसर्ट और सलाद बनाने के लिए किया जा सकता है।
• इसका उपयोग शराब के उत्पादन में किया जाता है। 1
• इसका सेवन ताजा, जमे हुए और सूखे फल के रूप में किया जाता है। इसका सेवन जैम, जूस, मुरब्बा, अमृत, जेली आदि के रूप में भी किया जा सकता है।

कीवी खानेके नुकसान – Side Effects Of Kiwi in Hindi

सुपरफूड कहलाने वाला कीवी सेहत के लिए कई फायदों से भरा हुआ है वैसे हर फल में कुछ न कुछ ज़रूरी मिनरल्स, विटामिन, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. लेकिन कीवी प्लैटलेट्स बढ़ाने के साथ-साथ इम्युनिटी और पाचन तन्त्र को भी अच्छा रखती है. लेकिन अगर आप इसे फायदेमंद समझकर आवश्यकता से अधिक कहा रहे हैं तो इसका नुकसान भी बहुत है. आज हम आपको बताते है कि अधिक कीवी खाने के क्या नुकसान है।

प्रेग्नेंसी कॉम्प्लिकेशन

कीवी में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डॉक्टर भी फोलिक एसिड लेने की सलाह देते हैं. हालांकि बहुत अधिक मात्रा में इसे लेने से बच्चे के दिमागी विकास पर असर पड़ता है. इसके अधिक सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे में अस्थमा और ऑटिज्म जैसी बीमारी भी हो सकती है. ऐसे में गर्भावस्था में महिलाओं को कीवी सीमित मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है.

सूजन

कीवी अधिक खाने से शरीर में सूजन होने का खतरा होता है. कीवी के एलर्जिक रिएक्शन से शरीर में सूजन आ सकती है. ऐसी स्थिति तब होती है जब शरीर में एंटीबॉडी कीवी के साथ ओवर रिएक्ट करती है. ऐसे में आपको अगर इस तरह की समस्या दिख रही हो तो तुरंत कीवी खाना बंद करें और डॉक्टर से सलाह लें।

एलर्जी

कीवी बहुत अधिक खाने से कुछ लोगों में जी मिचलाने या उल्टी आने जैसी समस्या भी होती है. कई बार देखा जाता है कि एलर्जी के कारण कुछ निगलने में भी दिक्कत आती है।

पैंक्रियास में सूजन

बहुत अधिक कीवी खाने से एक्यूट पेनक्रिएटाइटिस की परेशानी भी हो सकती है. इस समस्या में पैंक्रियास में सूजन आ सकती है. इससे पेट में दर्द भी होता है, हालांकि पेट दर्द कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार परेशानी बढ़ भी सकती है.

उल्टी की हो सकती है शिकायत

कीवी का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया (Diareeha) और उल्टी (Vomiting) जैसी शिकायत हो सकती है। क्योंकि कीवी में अधिक मात्रा में एसिड मौजूद होता है।

किडनी की बीमारी होने पर न करें सेवन

किडनी (Kidney) के मरीजों को कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। जो किडनी की बीमारी होने पर नुकसान पहुंचा सकता है।

FAQs

एक दिन में कितनी कीवी खानी चाहिए?
एक दिन के लिए एक कीवी खाना ही पर्याप्त होता है।

क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है?
कीवी में आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है।

सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?
सुबह खाली पेट आप सेब के अलावा कीवी भी खा सकते हैं।

क्या कीवी को फ्रिज या फ्रीजर में रख सकते हैं?
हां, कीवी को फ्रिज में रख सकते हैं।

कैसे पता करें कि कीवी खराब या सड़ा हुआ है?
निम्न बिंदुओं से पता किया जा सकता है : कीवी को दबा के पता किया जा सकता है। अगर कीवी बहुत ज्यादा नर्म है, तो हो सकता कि वो सड़ गया हो।
कीवी को काटकर उसके पल्प को छूकर देखें। अगर पल्प जूसी न होकर ड्राई है, तो वो खराब हो सकता है।
अगर उसकी गंध अच्छी न हो, तो इससे भी पता चल सकता है कि यह खराब है।

क्या कच्चा कीवी खाना सुरक्षित है?
पका हुआ कीवीफ्रूट ही उपयोग में लाया जाता है। इसके अलावा, लोग ड्राईफ्रूट की तरह भी कीवी को खाना पसंद करते हैं। इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा थोड़ी अधिक होती है, इसलिए डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

कीवी की तासीर कैसी होती है?
अगर बात करें कि कीवी की तासीर कैसी होती है, तो हम बता दें कि कीवी की तासीर ठंडी होती है।

क्या कीवी किडनी के लिए अच्छा है?
कीवी एक उच्च पोटैशियम युक्त फल है। इस कारण किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कीवी कब तक ठीक रह सकता है?
अगर कीवी का फल पूरी तरह से पका नहीं है, तो यह कमरे के तापमान में कम से कम एक हफ्ते तक ठीक रह सकता है।

एक दिन में कितने कीवी खा सकते हैं?
एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में आधा कप या एक मध्यम आकार के कीवी का सेवन कर सकता है (32)। कीवी फ्रूट खाने का तरीका भी इस लेख में बताया गया है।

कीवी कब खाना चाहिए?
शाम का समय छोड़कर वैसे तो कीवी कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सुबह के समय ये अधिक फायदेमंद होता है।

कीवी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
कीवी में विटामिन सी के अलावा विटामिन ई और विटामिन के की मात्रा भी पाई जाती है।

कीवी कहां पाया जाता है?
कीवी का प्रोडक्शन भारत में हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक होता है।

हमारा अंतिम शब्द

तो दोस्तों आसा करता हु की आपको हमारे दिया गया जानकारी (20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde) आपको पसंद आया होगा. अगर आपको पसंद आये तो हमें नीच Comments करके बताये और अपने दोस्तों के साथ और Social Media Platforms पर Share जरूर करे. धन्यवाद!

1 thought on “20+ कीवी खानेके फायदे – 20+ Kiwi Khane Ke Fayde”

Leave a Comment